सूरत : 13 करोड़ के लेन-देन मामले में NRI के अपहरण का मामला पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया
अपहरण करने वाले 6 लोग पकड़ाए, सूरत में कोसंबा की घटना कोसंबा पुलिस क्षेत्र में से शनिवार को कुछ लोगों ने एक एनआरआई का फॉर्च्यूनर गाड़ी में अपहरण कर लिया गया था। हालांकि पुलिस ने कुछ समय में ही मुंबई के 6 आरोपियों को भरूच जिले में से गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार यूके में रहने वाले और मूलतः कोसंबा के निवासी को शनिवार को 3 लोगों ने सफेद कलर की कार में अपहरण कर लिया था। पुलिस ने जांच की तो इन सब का लोकेशन भरूच जिला के हिंगलाज गांव में एक फॉर्म हाउस में बता रहा था। पुलिस ने जानकारी के आधार पर अपनी टीम को भेजकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर वहां पर अपहरणकर्ता घबरा गए थे। हालांकि पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ फार्महाउस को कोडन करके सब को पकड़ लिया। जांच के दौरान पता चला कि इन लोगों ने अपहरण करने के बाद एनआरआई को बंधक बनाकर हाथ पांव बांधकर बिठा दिया गया था। पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा उनमें मुंबई का जाकिर अली खान, मोहम्मद आफताब अब्दुल गफूर […]
अपहरण करने वाले 6 लोग पकड़ाए, सूरत में कोसंबा की घटना
कोसंबा पुलिस क्षेत्र में से शनिवार को कुछ लोगों ने एक एनआरआई का फॉर्च्यूनर गाड़ी में अपहरण कर लिया गया था। हालांकि पुलिस ने कुछ समय में ही मुंबई के 6 आरोपियों को भरूच जिले में से गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार यूके में रहने वाले और मूलतः कोसंबा के निवासी को शनिवार को 3 लोगों ने सफेद कलर की कार में अपहरण कर लिया था। पुलिस ने जांच की तो इन सब का लोकेशन भरूच जिला के हिंगलाज गांव में एक फॉर्म हाउस में बता रहा था। पुलिस ने जानकारी के आधार पर अपनी टीम को भेजकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को देखकर वहां पर अपहरणकर्ता घबरा गए थे। हालांकि पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ फार्महाउस को कोडन करके सब को पकड़ लिया। जांच के दौरान पता चला कि इन लोगों ने अपहरण करने के बाद एनआरआई को बंधक बनाकर हाथ पांव बांधकर बिठा दिया गया था। पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा उनमें मुंबई का जाकिर अली खान, मोहम्मद आफताब अब्दुल गफूर शेख तथा जुबीन रजाक का नाम शामिल है।
पुलिस ने इन सभी के पास से महाराष्ट्र पासिंग की फोर्च्यून कार जब तक कर ली है। यह सभी मुंबई में भवन निर्माण कार्य क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि एन आर आई का यूके में मोटेल का व्यापार है और 13 करोड़ रुपए की के लेनदेन के मामले मे विवाद चल रहा है।