सूरत : पुलिस बाबुओं ने हमशक्ल दिखनेवाले दूसरे युवक की कर दी पीटाई?

सूरत। अमरोली अंजनी इंडस्ट्री में कल पर प्रांतीय श्रमिकों ने गांव जाने की मांग के साथ धमाल मचाया। इस दौरान पुलिस की पिटाई से एक श्रमिक की मौत हो जाने का आक्षेप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गलती से एक जैसे दिखने वाले दूसरे युवक की पिटाई कर दी जिसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अंजनी इंडस्ट्री सोसाइटी में काम करने वाले 1000 से अधिक उड़ीसा वासी श्रमिकों ने गांव जाने की जिद्द के साथ सड़क पर उतरकर धमाल शुरू कर दिया। वह गांव जाने के लिए नारेबाजी कर रहे थे। इस घटना में देर रात पुलिस अलग अलग कारखाने में काम करने वाले श्रमिकों को पकड रही थी। इन पर कार्यवाही करते हुए 56 लोग को गिरफ्तार किया गया। जब पुलिस लोगों को पकड़ने की कार्रवाई कर रही थी उस दौरान सत्या साहू नाम के श्रमिक की मौत हो गई।
चर्चा है कि सत्या साहू की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। गत पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही थी उस दौरान, किसी ने श्रमिकों घर के बाहर से ताला लगा दिया। पुलिस ताला लगाने वाले को ढूंढ रही थी। इस दौरान उनकी नजर पर सत्या पड़ गया पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी और उसकी मौत हो गई ऐसा आरोप लगाया जा रहा है।
लोगों का आरोप है कि ताला लगाने वाला सत्या साहू के जैसा ही दिखता था। इसलिए पुलिस ने सत्या को ही गलती से पकड़ लिया। यह भी चर्चा है कि पुलिस ने मृतक के परिवार को ₹600000 देने की बात कर मामला शांत कर दिया है।
कुछ लोगों का कहना है कि धमाल के दौरान जब पुलिस लोगों को पकड़ रही थी। उस दौरान सत्या को पुलिस ने पीटा तो हार्ट अटैक तो उसकी मौत हो गई ।हालांकि अभी तक पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना वास्तविकता सामने आएगी।