सूरत : हजीरा क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से चिंतित हुए क्षेत्र के लोग
वन विभाग ने तीन स्थानों पर लगाए पिंजरे हजीरा बेल्ट के स्टील कंपनी के कंपाउंड में दीवाल के अंदर की ओर दिन के दौरान तेंदुआ दिखने के बाद वहां भय का माहौल फैल गया है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में अलग-अलग तीन स्थानो पर पिंजरे रख दिए हैं। सूरत जिला में देखे जाने वाला तेंदुआ दिवाली के दिनों में हजीरा बेल्ट के आर्सेलर मित्तल निप्पो स्टील कंपनी के दीवाल के पास घूमते नजर आया। Hazira :- Leopard seen at Steel plant in Hazira , forest department becomes active.સુરતના હજીરા ખાતે આવેલા એસ્સાર સ્ટીલ પ્લાન્ટમાં શુક્રવારે દીપડો દેખાતા ભયનો માહોલ ફેલાયો હતો.#Surat pic.twitter.com/tIf0k0qOQj — Suratupdates (@suratupdates) November 21, 2020 यह तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस बात की जानकारी जब हजीरा के गांव के लोगों को मिली तो वह चिंतित हो गए। गांव के लोगों द्वारा वनविभाग को तुरंत ही इस बारे में जानकारी दी गई। वन विभाग में भी सतर्कता बरतते हुए तुरंत ही तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में तीन स्थानों पर पिजरे रख दिए। वन विभाग के अधिकारी पुनित नैयर […]

वन विभाग ने तीन स्थानों पर लगाए पिंजरे
हजीरा बेल्ट के स्टील कंपनी के कंपाउंड में दीवाल के अंदर की ओर दिन के दौरान तेंदुआ दिखने के बाद वहां भय का माहौल फैल गया है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में अलग-अलग तीन स्थानो पर पिंजरे रख दिए हैं। सूरत जिला में देखे जाने वाला तेंदुआ दिवाली के दिनों में हजीरा बेल्ट के आर्सेलर मित्तल निप्पो स्टील कंपनी के दीवाल के पास घूमते नजर आया।
Hazira :- Leopard seen at Steel plant in Hazira , forest department becomes active.
સુરતના હજીરા ખાતે આવેલા એસ્સાર સ્ટીલ પ્લાન્ટમાં શુક્રવારે દીપડો દેખાતા ભયનો માહોલ ફેલાયો હતો.#Surat pic.twitter.com/tIf0k0qOQj— Suratupdates (@suratupdates) November 21, 2020
यह तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस बात की जानकारी जब हजीरा के गांव के लोगों को मिली तो वह चिंतित हो गए। गांव के लोगों द्वारा वनविभाग को तुरंत ही इस बारे में जानकारी दी गई। वन विभाग में भी सतर्कता बरतते हुए तुरंत ही तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में तीन स्थानों पर पिजरे रख दिए। वन विभाग के अधिकारी पुनित नैयर का कहना है कि यहां तेंदुआ किस तरह पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।
रात में देखे जा सके ऐसे नाइट विजन वाले कैमरे भी कई स्थानों पर लगा दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ वर्षों पहले भीं तेंदुआ दिखाया था। लेकिन उस दौरान भी नहीं पकड़ा जा सका था। जबकि अमरोली कोसाड क्षेत्र में में भी उन्हीं दिनों दिखा था लेकिन पकड़ाया नहीं था।