सूरत : कोरोना से एक की मौत, नए 186 मरीज, 202 हुए डिस्चार्ज
अब तक संक्रमित 39472 मृतकों की संख्या 1025 स्वस्थ हुए 37084, एक्टिव मरीज 1363 सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब भी कोरोना वायरस से संक्रमितों और मृतकों का आंकड़ा धीरे धीरे कम हो रहा है। शहर-जिले में शुक्रवार को नए 186 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 202 मरीज डिस्चार्ज हुए तथा 1 पॉजिटिव मरीज की मौत हुई। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 39,472 मरीज कोरोना संक्रमित हुए। जिसमें से 1025 की मौत हुई और 37,084 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। शुक्रवार को शहर में नए 140 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 28,791 हुई है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीजों में से 1 की मौत हुयी। अब तक 745 लोगों की शहर में कोरोना से मौत हुयी है। कोरोना की चिकित्सा लेकर 151 मरीज आज स्वस्थ हुए। अब तक शहर में 27,131 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। शहर में सबसे अधिक मरीज अठवा जोन से 28, रांदेर जोन से 22, कतारगाम जोन से 18, उधना जोन से 17, लिंबायत जोन से 15, वराछा-ए जोन से 14, वराछा-बी […]

अब तक संक्रमित 39472 मृतकों की संख्या 1025 स्वस्थ हुए 37084, एक्टिव मरीज 1363
सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब भी कोरोना वायरस से संक्रमितों और मृतकों का आंकड़ा धीरे धीरे कम हो रहा है। शहर-जिले में शुक्रवार को नए 186 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 202 मरीज डिस्चार्ज हुए तथा 1 पॉजिटिव मरीज की मौत हुई।
अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 39,472 मरीज कोरोना संक्रमित हुए। जिसमें से 1025 की मौत हुई और 37,084 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
शुक्रवार को शहर में नए 140 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 28,791 हुई है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीजों में से 1 की मौत हुयी। अब तक 745 लोगों की शहर में कोरोना से मौत हुयी है।
कोरोना की चिकित्सा लेकर 151 मरीज आज स्वस्थ हुए। अब तक शहर में 27,131 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए।
शहर में सबसे अधिक मरीज अठवा जोन से 28, रांदेर जोन से 22, कतारगाम जोन से 18, उधना जोन से 17, लिंबायत जोन से 15, वराछा-ए जोन से 14, वराछा-बी जोन से 13 और सेन्ट्रल जोन से 13 नए मरीजों का समावेश है।
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 5453, कतारगाम जोन में 4853, रांदेर जोन में 4248, लिंबायत जोन में 3035, वराछा-ए जोन में 3182, सेन्ट्रल जोन में 2798, वराछा बी जोन में 2701 और सबसे कम उधना जोन में 2521 कोरोना संक्रमित मरीज है।
शुक्रवार को रांदेर जोन के पालनपोर क्षेत्र से 87 वर्षीय महिला की कोरोना चिकित्सा के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हुयी है। इसी के साथ अब तक शहर में 745 लोगों की और ग्रामीण क्षेत्र से 280 लोगों की मौत हुई है।