सूरत : मजाक में लग गई फांसी, बेटिंयों के सामने ही हो गई मौत
बच्चों के साथ खेल खेल में गले में फांसी लग जाने के कारण डिंडोली क्षेत्र के युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मूलत: महाराष्ट्र के प्रमोद कापड़े डिंडोली के उमियानगर क्षेत्र में रहते थे। यहां पर उनकी पत्नी दो बेटियां और बेटा है। प्रमोद टेंपो चलाकर घर का जीवन निर्वाह चलाते थे। प्रमोद शुक्रवार को रात को अपने घर में बेटियों के साथ खेल रहे थे और उनकी पत्नी रसोई में काम कर रही थी। उस दौरान प्रमोद अपने दोनों बेटियों के समक्ष फांसी किस तरह लगाते हैं यह बता रहे थे। उस समय टेबल पर से उनका पांव फिसल जाने के कारण उनकी मौत हो गई। इसके पहले भी प्रमोद ने घर में इस तरह से मजाक किया था। हालांकि परिवार जो बात कह रहा है वह पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पोस्टमार्टम में प्रमोद की मौत फांसी लगने के कारण होने से पुलिस ने अब आगे की जांच शुरू की है। पुलिस ने घटना के बारे में शिकायत दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बच्चों के साथ खेल खेल में गले में फांसी लग जाने के कारण डिंडोली क्षेत्र के युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मूलत: महाराष्ट्र के प्रमोद कापड़े डिंडोली के उमियानगर क्षेत्र में रहते थे। यहां पर उनकी पत्नी दो बेटियां और बेटा है।
प्रमोद टेंपो चलाकर घर का जीवन निर्वाह चलाते थे। प्रमोद शुक्रवार को रात को अपने घर में बेटियों के साथ खेल रहे थे और उनकी पत्नी रसोई में काम कर रही थी। उस दौरान प्रमोद अपने दोनों बेटियों के समक्ष फांसी किस तरह लगाते हैं यह बता रहे थे। उस समय टेबल पर से उनका पांव फिसल जाने के कारण उनकी मौत हो गई।
इसके पहले भी प्रमोद ने घर में इस तरह से मजाक किया था। हालांकि परिवार जो बात कह रहा है वह पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पोस्टमार्टम में प्रमोद की मौत फांसी लगने के कारण होने से पुलिस ने अब आगे की जांच शुरू की है। पुलिस ने घटना के बारे में शिकायत दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।