सूरत : चार युवकों ने मास्क का जुर्माना न भर गिरफ्तार होना पसंद किया

सूरत मनपा प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से बार-बार मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन रखने की अपील की जा रही है लेकिन लोग कोरोना के बाद भी गंभीर नहीं है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 4 युवकों को पुलिस ने पकड़कर मास्क नहीं पहनने के लिए दंड दिया लेकिन वह पेनल्टी भरने से इनकार कर रहे थे। पुलिस ने चारों को पकड़ कर कार्रवाई शुरू की है।
मिली जानकारी के अनुसार अनलॉक के दौरान शहर में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने अब से पुलिस को मास्क नहीं पहनने वालों को दंड देने के लिए कहा है। पहले यह कार्यवाही मनपा कर रही थी। लेकिन मनपा को कोई गांठ नहीं रहा होने के कारण सरकार ने यह जिम्मेदारी पुलिस को दी है। जिसके चलते पुलिस में शाम के समय जब करफ्यू रहता है। उस दौरान 9:15 पर एसवीएनआईटी के पास विशु सैमुअल सिंह और 9:45 पर पीपलोद के आशीर्वाद बंगला के पास अरविंद कांति प्रसाद सिंह, धीरज फतेह चंद बत्रा तथा घोड़दौड रोड पर प्रमोद मोतीलाल को रोड पर बिना मास्क के जाते पकड़ा।
पुलिस ने इन लोगों से मास्क नहीं पहनने का कारण पूछा इस पर यह लोग कोई जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने इन लोगों को ₹200 का आर्थिक दंड दिया। जो कि भरने से इनकार कर रहे थे पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया है। एक ही दिन में पुलिस ने 105 लोगों के ख़िलाफ़ केस किया 122 लोगों को गिरफ्तार किया है।