सूरत: कोविड ने बदला व्यापार का स्वरूप, मंडप क्लॉथ विक्रेताओं ने शुरू किया पैकिंग चार्ज का चलन
कोरोना के कारण सभी व्यापार उद्योग की परिस्थिति बदल रही है। सभी औद्योगिक संगठन अपने पेमेंट के सिस्टम बदल रहे हैं। कई संगठनों ने अपने पेमेंट के सिस्टम की नई सूची घोषित कर दी है।सूरत मंडप क्लॉथ एसोसिएशन ने भी नए नियम जारी कर दिए हैं। मंडप एसोसिएशन के नए नियम के अनुसार अब से प्रति पार्सल के लिए 100 रूपए चार्ज वसूला जाएगा। एसोसिसएशन की ओर से हाल में ही जारी किए गए नियमों के अनुसार व्यापारियों से प्रति पार्सल 100 रुपए खर्च कीमत तय की गई है। 30 दिन का पेमेंट सिस्टम रहेगा। देरी से पेमेन्ट पर वार्षिक 18 प्रतिशत के अनुसार ब्याज लिया जाएगा। आधा पेमेन्ट नहीं स्वीकार किया जाएगा। 31 मार्च तक के पुराने बिल दिसंबर तक में चुका देने होंगे। इसके बाद भी यदि 30 मार्च तक का पेमेंट नहीं किया जाता है तो ऐसे व्यापारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और व्यापारी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा एसोसिएशन से जुड़े हुए व्यापारियों को पेमेन्ट नहीं करने वाले व्यापारियों के बारे में एसोसिएशन की वेबसाइट पर जानकारी भेजने के लिए कहा […]

कोरोना के कारण सभी व्यापार उद्योग की परिस्थिति बदल रही है। सभी औद्योगिक संगठन अपने पेमेंट के सिस्टम बदल रहे हैं। कई संगठनों ने अपने पेमेंट के सिस्टम की नई सूची घोषित कर दी है।सूरत मंडप क्लॉथ एसोसिएशन ने भी नए नियम जारी कर दिए हैं।
मंडप एसोसिएशन के नए नियम के अनुसार अब से प्रति पार्सल के लिए 100 रूपए चार्ज वसूला जाएगा। एसोसिसएशन की ओर से हाल में ही जारी किए गए नियमों के अनुसार व्यापारियों से प्रति पार्सल 100 रुपए खर्च कीमत तय की गई है। 30 दिन का पेमेंट सिस्टम रहेगा।
देरी से पेमेन्ट पर वार्षिक 18 प्रतिशत के अनुसार ब्याज लिया जाएगा। आधा पेमेन्ट नहीं स्वीकार किया जाएगा। 31 मार्च तक के पुराने बिल दिसंबर तक में चुका देने होंगे। इसके बाद भी यदि 30 मार्च तक का पेमेंट नहीं किया जाता है तो ऐसे व्यापारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और व्यापारी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
इसके अलावा एसोसिएशन से जुड़े हुए व्यापारियों को पेमेन्ट नहीं करने वाले व्यापारियों के बारे में एसोसिएशन की वेबसाइट पर जानकारी भेजने के लिए कहा गया है। खास करके पेमेंट में विलंब करने वाली पार्टियों के नाम घोषित करने को कहा गया है।