सूरत : दक्षिण गुजरात के लिए आ गयी कोरोना वेक्सीन, सिविल अस्पताल में किया गया स्वागत
93500 डोज में से सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड और डांग में वेक्सीन वितरित की जायेगी कोरोना महामारी के दौरान देश में 16 जनवरी 2021 से कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। पुणे के सीरम इंस्टीट्युट से कोविसिल्ड की वेक्सीन बाय रोड सूरत सिविल अस्पलात में आने पर मंत्री, पदाधिकारि एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। यहां से दक्षिण गुजरात के सभी जिलों में वेक्सीन डिस्ट्रीब्युट कि जायेगी और 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरूआत होगी। सूरत सिविल अस्पताल के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत में कोरोना वेक्सीन की पहली खेफ बुधवार को पुणे के सीरम इंस्टीट्यु से बाय रोड सिविल अस्पताल में पहुची। पहली खेप में करीबन 93500 का जत्था समग्र दक्षिण गुजरात के लिए आवंटित किया गया है जिसे सभी जिलों में वितरित किया जायेगा। सूरत सिविल अस्पताल में वेक्सीन की एक साथ 14 लाख डोज को कोल्ड स्टोरेज में रखने की व्यवस्था की गयी है। जिसकी काफी आतूरत से राह देखी जा रही थी वह कोरोना वेक्सीन की पहली खेप सूरत के सिविल अस्पताल में आने पर उसका स्वागत किया गया। इस अवसर […]

93500 डोज में से सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड और डांग में वेक्सीन वितरित की जायेगी
कोरोना महामारी के दौरान देश में 16 जनवरी 2021 से कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। पुणे के सीरम इंस्टीट्युट से कोविसिल्ड की वेक्सीन बाय रोड सूरत सिविल अस्पलात में आने पर मंत्री, पदाधिकारि एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। यहां से दक्षिण गुजरात के सभी जिलों में वेक्सीन डिस्ट्रीब्युट कि जायेगी और 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरूआत होगी।
सूरत सिविल अस्पताल के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत में कोरोना वेक्सीन की पहली खेफ बुधवार को पुणे के सीरम इंस्टीट्यु से बाय रोड सिविल अस्पताल में पहुची। पहली खेप में करीबन 93500 का जत्था समग्र दक्षिण गुजरात के लिए आवंटित किया गया है जिसे सभी जिलों में वितरित किया जायेगा। सूरत सिविल अस्पताल में वेक्सीन की एक साथ 14 लाख डोज को कोल्ड स्टोरेज में रखने की व्यवस्था की गयी है।
जिसकी काफी आतूरत से राह देखी जा रही थी वह कोरोना वेक्सीन की पहली खेप सूरत के सिविल अस्पताल में आने पर उसका स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री किशोर कानाणी, सांसद सी.आर.पाटील, सहित पदाधिकारि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। पुणे सिरम इंस्टीट्युट से वातानुकुलित वाहन में 93500 डोज का जत्था समग्र दक्षिण गुजरात के लिए आवंटित किया गया है।
पांच जिलो और सूरत महानगरपालिका मिलाकर दक्षिण गुजरात के लिए रिजियोनल वेक्सीन स्टोर सिविल अस्पताल में बनाया गया है। एक वायल में 10 डोज होते है इस प्रकार से आज 9350 वायज (शीशी) में 93500 डोज का टीका सिविल अस्पताल के कोल्ड स्टोरेज रूम में रखा गया है। यहा से राज्य सरकार की सूचना अनुसार दक्षिण गुजरात में जरूरत के अनुसार वेक्सीन सप्लाय की जायेगी।
इस अवसर पर उपस्थित राज्य के स्वास्थ मंत्री कुमार कानाणी ने कहा कि कोरोना वेक्सीन की पहली खेप सूरत सिविल अस्पताल के कोल्ड रूम में सुरक्षित पहुंच गयी है। सबसे अधिक खुशी की बात यह है की यह वैक्सीन स्वदेशी है। वेक्सीन के आ जाने से कोरोना के खिलाफ जो जंग थी वह आसान होने के साथ लोगों में महामारी का भय कम हो जायेगा।