सूरत : कोरोना के नए 249 मरीज, 2 की मौत, 260 हुए डिस्चार्ज
अब तक संक्रमित 44666 मृतकों की संख्या 1070 स्वस्थ हुए 41818, एक्टिव मरीज 1778 सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब भी कोरोना वायरस से संक्रमितों मरीजों में दुबारा वृद्घि और मृतकों का आंकड़ा धीरे धीरे बढ़ रहा है। शहर-जिले में शुक्रवार को नए 249 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 260 मरीज डिस्चार्ज हुए तथा 2 पॉजिटिव मरीज की मौत हुई। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 44,666 मरीज कोरोना संक्रमित हुए। जिसमें से 1070 की मौत हुई और 41,818 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। शुक्रवार को शहर में नए 212 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 32,995हुई है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीजों में से 2 की मौत हुयी। अब तक 788 लोगों की शहर में कोरोना से मौत हुयी है। कोरोना की चिकित्सा लेकर 212 मरीज आज स्वस्थ हुए। अब तक शहर में 30,958 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। शहर में सबसे अधिक मरीज अठवा जोन से 41, रांदेर जोन से 38, कतारगाम जोन से 32, सेन्ट्रल जोन से 22, वराछा-बी जोन से 21, लिंबायत जोन से […]

अब तक संक्रमित 44666 मृतकों की संख्या 1070 स्वस्थ हुए 41818, एक्टिव मरीज 1778
सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब भी कोरोना वायरस से संक्रमितों मरीजों में दुबारा वृद्घि और मृतकों का आंकड़ा धीरे धीरे बढ़ रहा है। शहर-जिले में शुक्रवार को नए 249 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 260 मरीज डिस्चार्ज हुए तथा 2 पॉजिटिव मरीज की मौत हुई।
अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 44,666 मरीज कोरोना संक्रमित हुए। जिसमें से 1070 की मौत हुई और 41,818 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
शुक्रवार को शहर में नए 212 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 32,995हुई है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीजों में से 2 की मौत हुयी। अब तक 788 लोगों की शहर में कोरोना से मौत हुयी है। कोरोना की चिकित्सा लेकर 212 मरीज आज स्वस्थ हुए। अब तक शहर में 30,958 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए।
शहर में सबसे अधिक मरीज अठवा जोन से 41, रांदेर जोन से 38, कतारगाम जोन से 32, सेन्ट्रल जोन से 22, वराछा-बी जोन से 21, लिंबायत जोन से 20, उधना जोन से 19 और वराछा-ए जोन से 19 नए मरीजों का समावेश है।
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 6322, कतारगाम जोन में 5462, रांदेर जोन में 4961, लिंबायत जोन में 3426, वराछा-ए जोन में 3561, सेन्ट्रल जोन में 3219, वराछा बी जोन में 3121 और सबसे कम उधना जोन में 2923 कोरोना संक्रमित मरीज है।
शुक्रवार को रांदेर जोन के अडाजण क्षेत्र से 81 वर्षीय पुरूष की मिशन अस्पताल में और रांदेर जोन के ही अडाजण क्षेत्र से 84 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में कोरोना चिकित्सा के दौरान मौत हुयी है। इसी के साथ अब तक शहर में 788 लोगों की और ग्रामीण क्षेत्र से 282 लोगों की मौत हुई है।