सेवा फाउंडेशन द्वारा चिकित्सकों का सम्मान

सेवा फाउंडेशन एवं अन्नपूर्णा ट्रस्ट ने सेवा सेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम की है। लॉकडाउन दरम्यान भोजन एवं फुड पैकेट सहित जीवनोपयोगी वस्तुएं (कीट) वितरण कर लाखों लोगों की सेवा की है। इसके बाद श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में भी श्रमिकों को फुड पैकेट एवं पानी की सेवाएं प्रदान की।
सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव ओमर ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के इस दौर में चिकित्सकों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। पिछले तीन महीने से अधिक समय से सारे चिकित्सक अपने जीवन का परवाह किये बगैर भारत के नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए लगातार सेवाएं दे रहे है। इसी सेवा के सम्मान के लिए सेवा फाउंडेशन द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सूरत की अध्यक्ष डॉ.पारुल वडगामा का नई सिविल अस्पताल में सभी डॉक्टर्स की प्रतिनिधि के रूप में सम्मान किया गया।
इसी क्रम में सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित सेवा हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का भी उनकी अविरत सेवाओं के मद्देनजर सम्मान किया गया। जिसमें मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा की महिलाएं तथा हॉप संस्था के कार्यकर्ताओं ने चिकित्सकों का सम्मान किया।