सूरत में कोरोना के नए 248 केस , 12 की मौत
संक्रमितों का आंकड़ा 5967, मृतकों की संख्या 226, स्वस्थ हुए 3635 सूरत शहर में लगातार दूसरे दिन भी ढाई सौ के करीब मरीजों का रिपोर्ट पोजिटिव आया। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में अहमदाबाद से भी अधिक संक्रमित मरीजो का रिपोर्ट सूरत में आ रहा है। संक्रमण लगातार बढऩे के साथ मृतकों की संख्या में भी वृद्घि हो रही है। पिछले 24 घंटो के दौरान 248 मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 12 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई। अभी तक शहर-जिले में कुल 5967 मरीज कोरोना संक्रमित हुए जिसमें से 220 की मौत हुई और 3635 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे। शुक्रवार को शहर में नए 190 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 5274 हुई है। शहर में सबसे अधिक मरीज कतारगाम जोन से 53, लिंबायत जोन से 17, सेन्ट्रल जोन से 19, वराछा-ए जोन में 22, वराछा-बी जोन से 31, रांदेर जोन से 20, उधना जोन से 11 और अठवा जोन से 17 मरीज का समावेश है। जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि […]

संक्रमितों का आंकड़ा 5967, मृतकों की संख्या 226, स्वस्थ हुए 3635
सूरत शहर में लगातार दूसरे दिन भी ढाई सौ के करीब मरीजों का रिपोर्ट पोजिटिव आया। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में अहमदाबाद से भी अधिक संक्रमित मरीजो का रिपोर्ट सूरत में आ रहा है। संक्रमण लगातार बढऩे के साथ मृतकों की संख्या में भी वृद्घि हो रही है।
पिछले 24 घंटो के दौरान 248 मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 12 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई। अभी तक शहर-जिले में कुल 5967 मरीज कोरोना संक्रमित हुए जिसमें से 220 की मौत हुई और 3635 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे।
शुक्रवार को शहर में नए 190 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 5274 हुई है। शहर में सबसे अधिक मरीज कतारगाम जोन से 53, लिंबायत जोन से 17, सेन्ट्रल जोन से 19, वराछा-ए जोन में 22, वराछा-बी जोन से 31, रांदेर जोन से 20, उधना जोन से 11 और अठवा जोन से 17 मरीज का समावेश है। जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज कतारगाम जोन में 1389, लिंबायत जोन में 1031, सेन्ट्रल जोन में 634, उधना जोन में 444, वराछा-ए जोन में 643, रांदेर जोन में 412, वराछा बी जोन में 404 और अठवा जोन में सबसे कम 317 कोरोना संक्रमित मरीज है।
शुक्रवार को उधना जोन के पांडेसरा विस्तार से 46 वर्षीय स्त्री की स्मीमेर अस्पताल में तथा वराछा-ए जोन के पुणागांव विस्तार से 62 वर्षीय पुरूष, वराछा-ए जोन के मीनी बाजार विस्तार से 85 वर्षिय महिला, कतारगाम से 60 वर्षिय महिला, लिंबायत से 70 वर्षिय पुरूष, गोतालावाडी से 59 वर्षिय महिला, लिबायत शास्त्री चौक से 48 वर्षिय महिला, कतारगाम से 75 वर्षिय महिला, कतारगाम ललिता चौकडी के पास से 62 वर्षिय पुरूष की सिविल अस्पताल में चिकित्सा के दौरान कोरोना से मौत हो गई। इसी के साथ अब तक शहर में 194 लोगों की और ग्राम्य विस्तार में 22 की मौत हुई है।
शुक्रवार को शहर से 58 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अब तक शहर के 3273 मरीज स्वस्थ हो चुके है। शुक्रवार को ग्राम्य विस्तार से 58 नए पोजिटिव रिपोर्ट के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 693 हुई। आज 29मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अब तक 362 कोरोना संक्रमित मरीज डिस्चार्ज हुए है। अब तक ग्राम्य विस्तार से 22 की मौत हुई है और अभी भी 307 मरीज चिकित्सा ले रहे हैं।