शुक्रवार को सूरत में कोरोना का शतक, 5 की मौत

शुक्रवार को भी कतारगाम जोन में सबसे अधिक 33 पॉजिटिव मामले दर्ज हुए है। शहर में 95 और ग्राम्य विस्तार में 21 सहित नए 116 मरीज दर्ज हुए। 5 पोजिटिव मरीज की कोरोना से मौत के साथ ही शहर में कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा 123 और ग्राम्य विस्तार में 5 के साथ अभी तक जिले में कुल 3318 मरीज कोरोना संक्रमित हुए जिसमें से 128 की मौत हुई और 2187 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे।
शुक्रवार को भी कतारगाम जोन में सबसे अधिक पोजिटिव मामले आए हैं। शहर में नए 95 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3018 हुई है। शहर में शुक्रवार को सबसे अधिक मरीज कतारगाम जोन से 33, लिंबायत जोन से 9, सेन्ट्रल जोन से 13, वराछा-ए जोन में 11, वराछा-बी जोन से 10, रांदेर जोन से 4, उधना जोन से 10 और अठवा जोन से 5 मरीज का समावेश है। जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सबसे अधिक मरीज लिंबायत जोन में 807, कतारगाम जोन में 693, सेन्ट्रल जोन में 413, उधना जोन में 335, वराछा-ए जोन में 339, रांदेर जोन में 175, अठवा जोन में 130 और वराछा बी जोन में सबसे कम 126 कोरोना संक्रमित मरीज है। शहर में कोरोना मरीजों का पोजिटिविटी रेट 10.5 प्रतिशत है।
लिंबायत , उधना, बेगमपुरा , चौकबजारऔर कामरेज से 5 लोगों की मौत
शुक्रवार को लिंबायत जोन के लिंबायत विस्तार से 80 वर्षिय महिला, सेन्ट्रल जोन के चौकबजार विस्तार से 78 वर्षिय पुरूष , उधना जोन के उधना विस्तार से 65 वर्षिय पुरूष , सेन्ट्रल जोन के बेगमपुरा विस्तार से 85 वर्षिय पुरूष तथा कामरेज से 72 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में चिकित्सा के दौरान कोरोना से मौत हो गई। इसी के साथ अब तक शहर में 123 लोगों की और ग्राम्य विस्तार में 5 मौत हुई है,जिससे मोर्टालिटी रेट 4 प्रतिशत हुआ।
शुक्रवार को और 34 कोरोना पोजिटिव मरीज स्वस्थ हुए अब तक कुल 2009 मरीज डिस्चार्ज होने से रिकवरी रेट 68.5 प्रतिशत हुआ।
शुक्रवार को ग्राम्य विस्तार से 21 नए पोजिटिव रिपोर्ट के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 289 हुई। आज 7 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अब तक 178 कोरोना संक्रमित मरीज डिस्चार्ज हुए है। अब तक ग्राम्य विस्तार से 5 की मौत हुई है और अभी भी 106 मरीज चिकित्सा ले रहे हैं।