सूरत में मोपेड चालक को 8500 का दंड

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने लोगों को घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग आवश्यक कर दिया है। अगर मास्क पहने बिना बाहर निकले तो अब दंड वसूलने की सत्ता पुलिस को दी है।
सूरत में एक मोपेड चालक को पुलिस ने 8500 के दंड का मेमों देने पर युवक ने आरटीओ में दंड जमा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार साडी की दुकान का सेल्समेन रमेश हाफुजीराम लोहार रिंगरोड कुबेरजी मार्केट के पास से मोपेड पर जा रहा था तभी उसने हेलमेट नही पहना था।
मास्क पहनकर मोपेड पर निकले रमेश के पास लायसन्स नही था और उसने हेल्मेट भी नही पहना था। इस लिए पुलिस ने उसे 8500 के दंड का मेमों दिया और गाडी जमा कर ली। रमेश ने लोकडाउन के समय में इतने बड़ी रकम का दंड भरने पर आक्रोश व्यक्त किया। दंड की रकम आरटीओ में जमा करने के बाद पुलिस ने मोपेड छोड़ी।