सूरत : आज आयेगी सूरत में कोरोना वेक्सीन की पहली खेप
92 हजार वेक्सीन में से शहर के लिए 40,000 हजार डोज दिए जायेगे कोरोना महामारी के दौरान देश में 16 जनवरी 2021 से कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। राज्य के अन्य शहरों के साथ सूरत में भी टीकाकरण शुरू होगा। अहमदाबाद में कोरोना की वेक्सीन मंगलवार को आ गयी है सूरत मे बुधवार को कोरोना वेक्सीन की पहली खेफ आनेवाली है। सूरत सिविल अस्पताल के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत में कोरोना वेक्सीन की पहली खेफ बुधवार को आनेवाली है। पहली खेफ में करीबन 92 हजार वेक्सीन होगी जिसे समग्र दक्षिण गुजरात में वितरित किया जायेगा। सूरत सिविल अस्पताल में वेक्सीन की एक साथ 14 लाख डोज को कोल्ड स्टोरेज में रखने की व्यवस्था की गयी है। सूरत शहर के लिए महानगरपालिका को सिविल अस्पताल से लगभग 40 हजार डोज पहली खेप में मिलने की उम्मीद है। कोरोना वेक्सीन को सूरत महानगरपालिका के मुख्य डेपो अडाजण हेल्थ सेन्टर में बनाया गया है। सिविल आयी हुई वेक्सीन को अडाजण हेल्थ सेन्टर में बनाए गए कोल्ड रूम में रखा जायेगा वहा से 16 जनवरी को टीकारण […]

92 हजार वेक्सीन में से शहर के लिए 40,000 हजार डोज दिए जायेगे
कोरोना महामारी के दौरान देश में 16 जनवरी 2021 से कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। राज्य के अन्य शहरों के साथ सूरत में भी टीकाकरण शुरू होगा। अहमदाबाद में कोरोना की वेक्सीन मंगलवार को आ गयी है सूरत मे बुधवार को कोरोना वेक्सीन की पहली खेफ आनेवाली है।
सूरत सिविल अस्पताल के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत में कोरोना वेक्सीन की पहली खेफ बुधवार को आनेवाली है। पहली खेफ में करीबन 92 हजार वेक्सीन होगी जिसे समग्र दक्षिण गुजरात में वितरित किया जायेगा। सूरत सिविल अस्पताल में वेक्सीन की एक साथ 14 लाख डोज को कोल्ड स्टोरेज में रखने की व्यवस्था की गयी है।
सूरत शहर के लिए महानगरपालिका को सिविल अस्पताल से लगभग 40 हजार डोज पहली खेप में मिलने की उम्मीद है। कोरोना वेक्सीन को सूरत महानगरपालिका के मुख्य डेपो अडाजण हेल्थ सेन्टर में बनाया गया है। सिविल आयी हुई वेक्सीन को अडाजण हेल्थ सेन्टर में बनाए गए कोल्ड रूम में रखा जायेगा वहा से 16 जनवरी को टीकारण से पुर्व शहर के स्मीमेर अस्पताल सहित सभी 55 हेल्थ सेन्टर में डिस्ट्रीब्युट किया जायेगा।
मनपा आयुक्त बंछा निधि पानी ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना वेक्सीन सबसे पहले सिविल अस्पताल में आयेगी वहा से सूरत महानगरापलिका को कोरोना वेक्सीन मिलेगी उसे सबसे पहले अडाजण में बनाए गए कोल्ड डेपो में रखा जायेगा वहा पर वेक्सीन स्टोरेज की पुर्ण सुविधा है। वहा से शहर के 22 सेन्टर पर वेक्सीन डिस्पेज होगी।
महानगरपालिका द्वारा तैयार किए गए सर्वे अनुसार सबसे पहले 30 हजार हेल्थ केयर वर्कर्स को कोरोना वेक्सीन दि जायेगी। 16 जनवरी 2021 को शहर में 22 स्थलो पर वेक्सीन दि जायेगी एक स्थल पर एक दिन में 100 लोगों को कोरोना का प्रथम टीका लगाया जायेगा। टीकाकरण के लिए महानगरपालिका ने रोड मेप तैयार किया है और जिसे वेक्सीन लगानी है उसे मोबाईल से हेल्थ सेन्टर पर कितने बजे आना है उसकी जानकारी दि जायेगी। वेक्सीन बिगडे नही लिए वेक्सीन सेन्टर पर भी कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की गयी है।
वेक्सीन को 2 से 8 डिग्री सेल्शियस तापमान पर रखा जायेगा। सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कस और उसके बाद फ्रन्ट लाईन कोरोना वोरियर्स को कोरोना का डोज दिया जायेगा। जिसमें सरकारी कर्मचारी, पुलिस विभाग ट्रापिक पुलिस, चिकित्सक, आंगणवाडी कार्यकर्ता आदी का समवेश होगा।