वलसाड में बादल फटा, शहर और गावों में विनाशक बाढ़
धरमपुर में 14, पारडी-वापी में 13, कपराडा-सापूतारा में 10 इंच बरसात औरंगा, पार, कोलक, मान, आंबा और दमण गंगा नदी उफान पर अनेक गावों का संपर्क कटा, जगह-जगह लोग बाढ़ में फंसे सूरत। दक्षिण गुजरात में वलसाड में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बरसात होने से बाढ़ आ गयी। नदियां उफान पर हैं। बरसात के कारण जगह-जगह पानी भरने से रेल, बस सेवा बाधित हुयी। भारी बरसात से जनजीवन ठप्प हो गया। पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण गुजरात के वलसाड़ जिले में बरसात के मौसम में पहली बार भारी बरसात हुई। बरसात से जगह-जगह पानी भर गया। वलसाड जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वलसाड शहर में 81(पौने चार इंच)), पारडी में 314(13 इंच), वापी में 314(13 इंच), उमरगांव में 161(6 इंच), धरमपुर में सबसे अधिक 348(14 इंच)और कपराडा में 252 मिमी(10इंच) बरसात हुई। जिले की सभी तहसीलों में भारी बरसात होने से वहां से बहने वाली नदियों में उफान आ गया है। कई नदियां खतरे के निशान तक पहुंच गयी हैं। निचले गावों में पानी भरने से स्थिति विकट हो गयी है। भारी बरसात […]
धरमपुर में 14, पारडी-वापी में 13, कपराडा-सापूतारा में 10 इंच बरसात
औरंगा, पार, कोलक, मान, आंबा और दमण गंगा नदी उफान पर
अनेक गावों का संपर्क कटा, जगह-जगह लोग बाढ़ में फंसे
सूरत। दक्षिण गुजरात में वलसाड में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बरसात होने से बाढ़ आ गयी। नदियां उफान पर हैं। बरसात के कारण जगह-जगह पानी भरने से रेल, बस सेवा बाधित हुयी। भारी बरसात से जनजीवन ठप्प हो गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण गुजरात के वलसाड़ जिले में बरसात के मौसम में पहली बार भारी बरसात हुई। बरसात से जगह-जगह पानी भर गया। वलसाड जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वलसाड शहर में 81(पौने चार इंच)), पारडी में 314(13 इंच), वापी में 314(13 इंच), उमरगांव में 161(6 इंच), धरमपुर में सबसे अधिक 348(14 इंच)और कपराडा में 252 मिमी(10इंच) बरसात हुई। जिले की सभी तहसीलों में भारी बरसात होने से वहां से बहने वाली नदियों में उफान आ गया है। कई नदियां खतरे के निशान तक पहुंच गयी हैं। निचले गावों में पानी भरने से स्थिति विकट हो गयी है। भारी बरसात से कई गावों का संपर्क टूट गया है। शहर-जिले में मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी दे दी गयी। वलसाड के हनुमान बागडा क्षेत्र में 150 से 200 लोग पानी में फंस गए थे उन्हें बाहर निकालने के लिए प्रशासन की मदद ली गयी। औरंगा नदी में बाढ़ आने से मंगल फलिया में 150 लोग फंसे हुए हैं। प्रशासन द्वार उन्हों सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। स्मशान भूमि के पास दो लोगों ने पेड़ पर चढ़ गए। उन्हें बचाने के लिए हेलीकोप्टर की मदद मांगी गयी। भारी बरसात से सड़कें पानी में डूब गयी। नेशनल हाइवे पर पानी का बहाव तेज होने से वाहन व्यवहार ठप्प हो गया। वहीं रेलवे ट्रेक पर पानी भरने से कई ट्रेनों को रोकना पड़ा। बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।