मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का पुतला दहन करने वाले ‘पास’ के निखिल सवाणी के खिलाफ शिकायत
5 अगस्त को ‘पास’ कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया था सूरत। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला जलाने वाले ‘पासÓ के 7 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत 5 अगस्त को भाजपा द्वारा गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपाणी के नाम की घोषणा की गयी थी। ‘पासÓ अग्रणी निखिल सवाणी निवासी निर्मल नगर चीकूवाडी कापोद्रा तथा सात अन्य कार्यकर्ताओं ने सीमाडा नाका राज गार्डन सर्कल के पास रात 9.00 बजे विजय रूपाणी, अमित शाह का पुतला जलाया था। पुतला दहन की तस्वीरें स्थानीय अखबारों में प्रकाशित हुई थी। पुलिस आयुक्त की अधिसूचना के उल्लंघन मामले में निखिल सवाणी सहित सात के खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी है।
5 अगस्त को ‘पास’ कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया था
सूरत। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला जलाने वाले ‘पासÓ के 7 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत 5 अगस्त को भाजपा द्वारा गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपाणी के नाम की घोषणा की गयी थी। ‘पासÓ अग्रणी निखिल सवाणी निवासी निर्मल नगर चीकूवाडी कापोद्रा तथा सात अन्य कार्यकर्ताओं ने सीमाडा नाका राज गार्डन सर्कल के पास रात 9.00 बजे विजय रूपाणी, अमित शाह का पुतला जलाया था। पुतला दहन की तस्वीरें स्थानीय अखबारों में प्रकाशित हुई थी। पुलिस आयुक्त की अधिसूचना के उल्लंघन मामले में निखिल सवाणी सहित सात के खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी है।