गिरनार रोपवे की सवारी करते जंगल में यात्रियों को दिखा शिकार करता शेर
गुजरात के जूनागढ़ के प्रसिद्ध यात्राधाम गिरनार पर एशिया का सबसे बड़ा रोपवे का शुभारंभ पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो ऑनलाइन किया। इस रोपवे के शुरु होने से अब गिरनार से अंबाजी तक पहुंचना बड़ा आसान हो जायेगा। साथ ही रोपवे पर सवार होकर नीचे जंगल का मनोहर दृश्य भी यात्री देख सकेंगे। मंगलवार को इसी रोपवे में सफर करने वाले यात्रियों को रोचक नजारा देखने को मिला। गिरनार जंगल क्षेत्र में लोअर स्टेशन से दूसरे पोल तक जाते समय एक सिंह ने भैंस का शिकार किया, ये दृश्य रोपवे में बैठे हुए यात्रियों ने देखा। स्थानीय गुजराती अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक जूनागढ़ के गिरनार जंगल क्षेत्र में से कई शेरों का आवागमन लगा रहता है। बड़ी संख्या में शेर यहां रहते हैं। इस जंगल में रोपवे के खंभे लगाए गए हैं। मंगलवार की शाम को लोअर स्टेशन के दूसरे नंबर के खंभे के पास एक सिंह ने एक भैंस का शिकार किया था और उसका आहार किया था। ये नजारा रोपवे में सफर कर रहे लोगों ने देखा। कई लोगों ने यह फोटो भी अपने मोबाइल कैमरे में […]

गुजरात के जूनागढ़ के प्रसिद्ध यात्राधाम गिरनार पर एशिया का सबसे बड़ा रोपवे का शुभारंभ पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो ऑनलाइन किया। इस रोपवे के शुरु होने से अब गिरनार से अंबाजी तक पहुंचना बड़ा आसान हो जायेगा। साथ ही रोपवे पर सवार होकर नीचे जंगल का मनोहर दृश्य भी यात्री देख सकेंगे। मंगलवार को इसी रोपवे में सफर करने वाले यात्रियों को रोचक नजारा देखने को मिला। गिरनार जंगल क्षेत्र में लोअर स्टेशन से दूसरे पोल तक जाते समय एक सिंह ने भैंस का शिकार किया, ये दृश्य रोपवे में बैठे हुए यात्रियों ने देखा।
स्थानीय गुजराती अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक जूनागढ़ के गिरनार जंगल क्षेत्र में से कई शेरों का आवागमन लगा रहता है। बड़ी संख्या में शेर यहां रहते हैं। इस जंगल में रोपवे के खंभे लगाए गए हैं। मंगलवार की शाम को लोअर स्टेशन के दूसरे नंबर के खंभे के पास एक सिंह ने एक भैंस का शिकार किया था और उसका आहार किया था। ये नजारा रोपवे में सफर कर रहे लोगों ने देखा। कई लोगों ने यह फोटो भी अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिये। फिलहाल यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इससे रोप वे के बाद गुजरात में और एक पर्यटन स्थल का विकास होगा।