अब छत और पार्किंग में भी खेती, पहली बार रुपए खर्च होने के बाद आय में होती है वृद्धि लेकिन…
400 पौंधे वाले 10 टावर की कीमत करीबन एक लाख रुपए खेतों का घटता कद और ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट बढ़ती मांग के कारण अर्बन फार्मिंग में नई और असरकारक तकनीक का चलन बढ़ा हैं। मांग पूरी करने के लिए व्यापारी और किसान छत पर, पार्किंग में या किसी भी उपलब्ध सीमित जगह का उपयोग करके उत्पादन कर रहे हैं। गुजरात में कुछ जगहों पर इस सिस्टम से खेती की जा रही हैं। कृषि विभाग अधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में जो तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसमें मिट्टी का उपयोग नहीं किया जाता हैं। मिट्टी का उपयोग नहीं किए जाने से छत पर भी फार्मिंग हो सकती है। इस टेकनिक से करीबन एक लाख रुपए के सिंगल टाइम खर्च से आप घर बैठकर दो लाख रुपए की आय हासिल कर सकते हैं। इस तकनीक को हाइड्रोपोनिक्स कहा जाता है। इस तकनीक की खासियत यह है कि इसमें मिट्ïटी का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होता। इसमें पौधें के लिए जरुरी पोषक तत्वों को पानी के जरिए सीधा पौंधे के जड़ तक पहुंचाया जाता है। इस तकनीक से पौंधे को […]

400 पौंधे वाले 10 टावर की कीमत करीबन एक लाख रुपए
खेतों का घटता कद और ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट बढ़ती मांग के कारण अर्बन फार्मिंग में नई और असरकारक तकनीक का चलन बढ़ा हैं। मांग पूरी करने के लिए व्यापारी और किसान छत पर, पार्किंग में या किसी भी उपलब्ध सीमित जगह का उपयोग करके उत्पादन कर रहे हैं। गुजरात में कुछ जगहों पर इस सिस्टम से खेती की जा रही हैं।
कृषि विभाग अधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में जो तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसमें मिट्टी का उपयोग नहीं किया जाता हैं। मिट्टी का उपयोग नहीं किए जाने से छत पर भी फार्मिंग हो सकती है। इस टेकनिक से करीबन एक लाख रुपए के सिंगल टाइम खर्च से आप घर बैठकर दो लाख रुपए की आय हासिल कर सकते हैं।
इस तकनीक को हाइड्रोपोनिक्स कहा जाता है। इस तकनीक की खासियत यह है कि इसमें मिट्ïटी का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होता। इसमें पौधें के लिए जरुरी पोषक तत्वों को पानी के जरिए सीधा पौंधे के जड़ तक पहुंचाया जाता है। इस तकनीक से पौंधे को एक मल्टी लेर फ्रेम की मदद से पाइप में उगाया जाता है और इसके जड़ों को पाइप के अंदर पोषक तत्वों से भरे पानी में छोड़ दिया जाता है। मिट्टी नहीं होने से टेरेस पर बोझ भी नहीं बढ़ता है। टेरेस पर किसी भी प्रकार का बदलाव करने की जरुरत नहीं।
10 टावर की मदद से 2000 किलो वार्षिक उत्पादन
कृषि विभाग के निष्णांतïों का मानना है कि पौंधे को लगाने की एक नइ पद्धति है और इसका किसान और व्यापारी अलग-अलग तरीके से उपयोग कर सकते है। कंपनी उत्पाद के लिए तैयार फ्रेम और टावर गार्डन को ऑनलाइन बेच रही है। करीबन 400 पौंधे वाले 10 टावर की कीमत करीबन एक लाख रुपए है। इस कीमत में टावर, सिस्टम और जरुरी पोषक तत्व शामिल हैं।
10 टावर छत के 150 से 200 स्कवेर फीट में सरलता से आ जाते है। 10 टावर की मदद से 2000 किलो वार्षिक उत्पादन मिलेगा। इस से उत्पादन तीन से पांच गुना बढ़ जाता है। तकनीक में शुरुआती खर्च ज्यादा आता है, लेकिन इसके बाद खर्च घटकर फायदा बढ़ जाता है।
लेकिन कुछ निष्णांतों का मानना है कि इस प्रकार की खेती परंपरागत किसानों के लिए कारगर नहीं है। क्योंकि गुजरात में तो चाहिए इतनी सफल नहीं हो पायी। लेकिन शोख के लिए या टेक्ïिनकल नॉलेज वाले लोग ही इस प्रकार की खेती कर सकते है। अब इस प्रकार की खेती को लेकर जागरुकता आ रही है,क्योंकि कई देशों में जहां जमीन की कमी है वहा यह सफल भी रही हैं।