गुजरात: रेड सैंड बोआ (सांप) तस्करी का पर्दाफाश, बाजार में इस सांप की कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे
सांप तस्करी मामले में बड़े नाम उजागर होने की संभावना दिनोंदिन वन्य जीवों की तस्कर के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पूर्व में हाथाी दंत के बाद अब सांप की तस्करी का कारोबार फल फूल रहा हैं। इसके सामने वन विभाग ने विशेष लाल आंख की है। सौराष्ट्र के गिर गढड़ा में से तीन रेड सैंड बोआ (सांप) के तस्करी का पर्दाफाश किया हैं। एक सांप की मार्केट में कीमत 25 लाख हैं। गिर गढड़ा के जंगल इलाके में स्थित इटवाया गांव में सांप की तस्करी का कारोबार चलते होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वन विभाग टीम ने जांच करने पर एक शख्स को पकड़ा। शख्स के पास से तीन रेड सैंड बोआ सांप मिले। आरोपी की पूछताछ में शख्स ने इस सांप की कीमत 25 लाख बतायी। वहीं तीन सांपों का सौदा 75 लाख रुपए में तय हुआ था। फिलहाल विभाग ने सांप का कब्जा लेकर आरोपी की पूछताछ शुरु की है। इसके अलावा इलाके में भी जांच शुरु की है। विशेष करके इस प्रकार के सांप को देशी भाषा में चाकन के नाम से […]

सांप तस्करी मामले में बड़े नाम उजागर होने की संभावना
दिनोंदिन वन्य जीवों की तस्कर के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पूर्व में हाथाी दंत के बाद अब सांप की तस्करी का कारोबार फल फूल रहा हैं। इसके सामने वन विभाग ने विशेष लाल आंख की है। सौराष्ट्र के गिर गढड़ा में से तीन रेड सैंड बोआ (सांप) के तस्करी का पर्दाफाश किया हैं। एक सांप की मार्केट में कीमत 25 लाख हैं।
गिर गढड़ा के जंगल इलाके में स्थित इटवाया गांव में सांप की तस्करी का कारोबार चलते होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वन विभाग टीम ने जांच करने पर एक शख्स को पकड़ा। शख्स के पास से तीन रेड सैंड बोआ सांप मिले। आरोपी की पूछताछ में शख्स ने इस सांप की कीमत 25 लाख बतायी। वहीं तीन सांपों का सौदा 75 लाख रुपए में तय हुआ था।
फिलहाल विभाग ने सांप का कब्जा लेकर आरोपी की पूछताछ शुरु की है। इसके अलावा इलाके में भी जांच शुरु की है। विशेष करके इस प्रकार के सांप को देशी भाषा में चाकन के नाम से पहचाना जाता हैं,जो ज्यादातर वन विस्तार में देखने को मिलता हैं। जिसके दो मुंह वाली बंम्बोई से भी पहचाना जाता हैं। वहीं अंग्रेजी में इसे रेड सैंड बोआ सांप कहते हैं।

मुख्य सूत्रधार के तौरपर सूरत के शख्स नाम उजागर
आरोपी ने बताया कि मैं बिछौलिया हूं। इसमें मुख्य सूत्रधार सूरत का शख्स हैं। सूरत में रहने वाले हसू नामक शख्स को तीन सांप देने थे। वहीं 75 लाख में सौदा तय हुआ था। इस मामले में अपने पिता के साथ काम करने वाले जगदीश मनू वाडोदरिया को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में वन विभाग सूरत में दस्तक दे सकता हैं। तस्करी मामले में बड़े रैकेट होने की संभावना जतायी जा रही हैं। फिलहाल आरोपी छह दिन के रिमांड पर हैं। यह शख्स की पूछताछ से दूसरे बड़े नाम उजागर हो सकते है।

रेड सैंड बोआ दुर्लभ प्रजाति के सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए कीमत
बरामद रेड सैंड बोआ प्रजाति के दुर्लभ दोमुंहे सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए है। सांप जितना अधिक लंबा और वजनी होता है, उतनी कीमत भी ज्यादा होती है। नेपाल, इंडोनेशिया, ताइवान, मलेशिया, चीन में इसकी अधिक मांग है। कुछ लोग गड़ा हुआ धन निकालने और तंत्र क्रिया के लिए तो कुछ नशा, ताकत, मिर्गी, कैंसर, यौन ताकत, एड्स जैसी बीमारियों की दवा के लिए रेड सैंड बोआ खरीदते हैं।