अहमद पटेल सुपुर्द-ए-खाक, देखें तस्वीरें
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का बुधवार तडक़े निधन हो गया था। उनके देह की दफनविधि उनके गांव पिरामण स्थित कब्रस्तान में माता-पिता के कब्र निकट की गई। अहमद पटेल का निधन गुरुग्राम की मेदांता अस्पताल में हुआ था और वहां से उनके पार्थिव देह को चार्टर प्लेन से वडोदरा के एयरपोर्ट पर लाया गया। पिरामण गांव से कब्रस्तान तक निकाले गए अहमद पटेल के जनाजे में भीड़ उमड़ी। वडोदरा के एयरपोर्ट से अहमद पटेल का पार्थिक देह को अंकलेश्वर के सरदार पटेल अस्पताल एन्ड हार्ट इन्स्टिट्यूट में रात दौरान रखा गया। अस्पताल से अहमद पटेल के पार्थिव देह को दफनविधि के लिए पिरामण गांव ले जाया गया। पिरामण में अहमद पटेल का पार्थिव देह पहुंचने के बाद सुन्नी व्होरा जमात के कब्रस्तान में अहमद पटेल के पार्थिव देह की दफनविधि की तैयारी की गई। जनाजा की नमाज अदा करने के बाद अहमद पटेल के पार्थिव देह की दफनविधि की गई। राहुल गांधी ने अहमद पटेल के जनाजे को कंधा दिया। अहमद पटेल की दफनविधि के समय कब्रस्तान के बाहर हजारों की संख्या लोग […]

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का बुधवार तडक़े निधन हो गया था। उनके देह की दफनविधि उनके गांव पिरामण स्थित कब्रस्तान में माता-पिता के कब्र निकट की गई। अहमद पटेल का निधन गुरुग्राम की मेदांता अस्पताल में हुआ था और वहां से उनके पार्थिव देह को चार्टर प्लेन से वडोदरा के एयरपोर्ट पर लाया गया। पिरामण गांव से कब्रस्तान तक निकाले गए अहमद पटेल के जनाजे में भीड़ उमड़ी।
वडोदरा के एयरपोर्ट से अहमद पटेल का पार्थिक देह को अंकलेश्वर के सरदार पटेल अस्पताल एन्ड हार्ट इन्स्टिट्यूट में रात दौरान रखा गया। अस्पताल से अहमद पटेल के पार्थिव देह को दफनविधि के लिए पिरामण गांव ले जाया गया।
पिरामण में अहमद पटेल का पार्थिव देह पहुंचने के बाद सुन्नी व्होरा जमात के कब्रस्तान में अहमद पटेल के पार्थिव देह की दफनविधि की तैयारी की गई। जनाजा की नमाज अदा करने के बाद अहमद पटेल के पार्थिव देह की दफनविधि की गई। राहुल गांधी ने अहमद पटेल के जनाजे को कंधा दिया।
अहमद पटेल की दफनविधि के समय कब्रस्तान के बाहर हजारों की संख्या लोग इकट्ठा हुए। लेकिन कब्रस्तान में सिर्फ 50 लोगों को ही प्रवेश की मंजूरी दी गई थी। इसके कारण कब्रस्तान के बाहर इकट्ठा हुए लोग अंतिम दर्शन के लिए कब्रस्तान के अंदर नहीं जा सके।
अहमद पटेल को श्रद्धाजंलि अर्पित करने कांग्रेस के सोनिया गांधी ने पुष्पगुच्छ भेजा था। अहमद पटेल की दफनविधि दौरान कब्रस्तान के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई।
पिरामण की जिस गली से अहमद पटेल का जनाजा निकाला था, वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। लेकिन शिस्तबद्ध लाइन लगाई थी। इसके अलावा कुछ जगहों पर अंतिम यात्रा में लोग धक्काबुकी करते दिखायी दिए।
अहमद पटेल की अंतिम यात्रा में लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया। कुछ लोग तो मास्क बिना ही दिखायी दिए।
अहमद पटेल की अंतिम यात्रा में शंकरसिंह वाघेला, कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया, शक्तिसिंह गोहिल और एनसीपी प्रदेश प्रमुख जयंत बोस्की, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, मधुसुदन मिस्त्री और कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक समेत दिग्गज नेता शामिल हुए।