अहमदाबाद में एक युवक ने दवा के बजाए सेनिटाइजर पी लिया, हुई मौत

राज्य में कोरोना के पॉजिटीव केसों की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है। दूसरी तरफ लोग कोरोना से सुरक्षित रहे इसके लिए प्रशासन द्वारा मास्क पहनकर घर के बाहर निकलने की सूचना दी जाती है। इसके अलावा सेनिटाइजर अथवा तो हैंड वॉश से हाथ धोने के लिए कहा जाता है। कोरोना की महामारी के बीच सेनिटाइजर का बहुत ही अधिक उपयोग हो रहा है।
कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं कि कुछ लोगों में सेनेटाइज को लेकर जागरुकता नहीं होने के कारण कोई व्यक्ति यदि किसी के हाथ में सेनेटाइजर देता है तो वह सेनिटाइजर पी जाता है किंतु सेनिटाइजर स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसी ही एक घटना अहमदाबाद में सामने आई है। जिसमें एक युवक ने दवा के बजाय सेनिटाइजर पी लिया। सेनिटाइजर पीने के कारण युवक की तबीयत बिगड़ गई। इसलिए उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया किंतु उपचार के दौरान युवक की तबीयत और अधिक खराब होने से उसकी मौत हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद में ओढ़व विस्तार में रहनेवाले एक मानसिक अस्थिर युवक ने दवा के बजाय भूल से सेनिटाइजर पी लिया था। उसके बाद उसकी तबीयत बिगडऩे से परिवार के सदस्यों द्वारा युवक को उपचार हेतु अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सक ने युवक को बचाने के लिए काफी प्रयास किया किंतु सेनिटाइजर पीने के कारण युवक की तबीयत और अधिक खराब होने से उसकी मौत हो गई।
जरुरी बात यह है कि सेनिटाइजर में इथाइल आल्कोहल का पैमाना 60 प्रतिशत से अधिक होता है। जिसके कारण सेनिटाइजर काफी हानिकारक साबित हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति सेनिटाइजर भूल से अधिक पी ले तो उसकी मौत भी हो सकती है, जिसका केस अहमदाबाद में सामने आ चुका है।
बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान सेनिटाइजर का उपयोग काफी बढ़ गया है। औद्योगिक इकाई में भी जब बाहर से कोई कर्मचारी प्रवेश करते हैं तब उन्हें सेनिटाइज किया जाता है किंतु इस प्रक्रिया दौरान वाहनों में आग लगने की घटना प्रकाश में आई है। यह घटना अहमदाबाद की एक कंपनी में हुआ था। कंपनी में जिस समय कर्मचारियों द्वारा बाइक समेत एक व्यक्ति को सेनिटाइज किया गया था। उस समय बाइक में अचानक आग लग गई थी। इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा भी सेनिटाइजर को वाहनों में या गर्म जगह पर नहीं रखने की जानकारी दी जा रही है।