राज्य के कई हिस्सों में बिदाई से पहले धुआंधार बारिश
अहमदाबाद (ईएमएस)| बिदाई से पहले शहर समेत राज्य के कई हिस्सों में धुआंधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है| पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस परेशान लोगों को बारिश होने से काफी राहत मिली है| भारी बारिश से भादौ के महीने में अषाढी माहौल नजर आ रहा है| सुबह से जबर्दस्त गर्मी और उमस के बाद बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली कड़कड़ाहट के साथ कई भारी बारिश हुई| अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, नवसारी, अमरेली, जूनागढ़, पोरबंदर और वडोदरा में जबर्दस्त बारिश हुई| जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से निजात मिली है| मूशलाधार बारिश से कई निचले इलाकों में पानी जमा हो गया| मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्यभर में बारिश होने की संभावना जताई है| शुक्रवार के बाद शनिवार को भी अहमदाबाद के कई इलाकों में मूशलाधार बारिश हुई| जीवराज पार्क, जोधपुर, पालडी, वेजलपुर, श्यामल चौराहा, मानसी सर्कल और लालदरवाजा समेत शहर के ज्यादातर इलाकों में जबर्दस्त बारिश हुई| बारिश होने से लोगों को उमस से काफी राहत मिली है| मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अषाढ महीने की भांति भादौ महीने में मूशलाधार […]
अहमदाबाद (ईएमएस)| बिदाई से पहले शहर समेत राज्य के कई हिस्सों में धुआंधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है| पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस परेशान लोगों को बारिश होने से काफी राहत मिली है| भारी बारिश से भादौ के महीने में अषाढी माहौल नजर आ रहा है| सुबह से जबर्दस्त गर्मी और उमस के बाद बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली कड़कड़ाहट के साथ कई भारी बारिश हुई| अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, नवसारी, अमरेली, जूनागढ़, पोरबंदर और वडोदरा में जबर्दस्त बारिश हुई| जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से निजात मिली है| मूशलाधार बारिश से कई निचले इलाकों में पानी जमा हो गया| मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्यभर में बारिश होने की संभावना जताई है|
शुक्रवार के बाद शनिवार को भी अहमदाबाद के कई इलाकों में मूशलाधार बारिश हुई|
जीवराज पार्क, जोधपुर, पालडी, वेजलपुर, श्यामल चौराहा, मानसी सर्कल और लालदरवाजा समेत शहर के ज्यादातर इलाकों में जबर्दस्त बारिश हुई| बारिश होने से लोगों को उमस से काफी राहत मिली है| मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अषाढ महीने की भांति भादौ महीने में मूशलाधार बारिश हो रही है| अहमदाबाद में कल बारिश होने के बावजूद आज सुबह से गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे| दोपहर को मौसम बदला और देखते ही देखते ही मूशलाधार बारिश शुरू हो गई| भारी बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया, जिसने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दीं| वहीं अमरेली जिले के सावरकुंडला, बाबरा, लीलिया समेत अमरेली शहर में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है|
बारिश होने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है| राजकोट के गोंडल में भी मूशलाधार बारिश होने से गुंदाला दरवाजा के निकट जलजमाव हो गया| सड़क पर पानी भर जाने की वजह से कई वाहन बंद हो गए| राजकोट शहर में जबर्दस्त गर्मी के बाद मूशलाधार बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से आंशिक राहत मिली है| राजकोट में शाम 4 बजे के अचानक मूशलाधार बारिश शुरू हो गई| जूनागढ़ जिले में भी मेघा ने धमाकेदार री एन्ट्री की है| जूनागढ़ जिले के माणावदर में धूमधड़ाके के साथ मूशलाधार बारिश हुई| मूशलाधार बारिश की वजह से सड़कों पर जलजमाव हो गया|
बारिश होने से वातावरण ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली| पोरबंदर जिले में भारी बारिश होने की खबर है| जिले के कुतियाणा तहसील के शहरी और ग्रामीण इलाकों में तेज हवा और धूमधड़ाके के साथ मूशलाधार बारिश हो रही है| भारी बारिश के कारण कुतियाणा तहसील की प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गई हैं| दक्षिण गुजरात के नवसारी शहर और जिले में भी मेघा ने जोरदार री एन्ट्री की है| बारिश होने से जिले के लोगों को गर्मी से राहत मिली है| भारी बारिश होने से सड़कों पर जलजमाव हो गया है| काफी उमस के बाद वडोदरा में भी बारिश हुई है|
जबर्दस्त बारिश की वजह से शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं| मौसम विभाग की संभावना के मुताबिक राज्य के अनेक इलाकों में मूशलाधार बारिश हो रही है| गांधीनगर जिले के कलोल में भी मूशलाधार बारिश होने की खबर है| बारिश की वजह से कलोल की पंचवटी सोसायटी के घरों में पानी भर गया है| सड़कों के जलमग्न होने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं| गौरतलब है कि गुजरातभर में मौसम की 100 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है और वर्षा ऋतु अंतिम चरण में है| मौसम विभाग के मुताबिक सौराष्ट्र के समुद्र क्षेत्र में केन्द्रित बादलों की वजह से आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना है|