गुजरात में अबकि बार कांग्रेस सरकार बनेगी : राहुल गांधी
अहमदाबाद (ईएमएस)| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने द्वारका में भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर विधानसभा चुनाव का ब्यूगल फूंक दिया| राहुल गांधी ने भाटिया गांव में लोगों के संवाद करते हुए दावा किया कि अबकि बार गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनेगी| भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए और आरोप लगाया कि उसने जीएसटी जल्दबाजी में लागू किया| जिसकी वजह से छोटे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं| उन्होंने कहा कि जीएसटी का अमल चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए था| नोटबंदी से सामान्य और किसानों को जबर्दस्त नुकसान हुआ है| भाजपा ने दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा कर केवल एक लाख रोजगार दिए| गुजरात विधानसभा चुनाव के आड़े गिनती के दिन रह गए हैं, जिसे लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 5 सितंबर को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट कार्यक्रम के माध्यम से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश किया था| आज राहुल गांधी ने द्वारकाधीश के दर्शन कर दूसरे चरण का अभियान शुरू कर दिया| जिसमें राहुल गांधी ने इस दफा चुनाव प्रचार की शुरुआत भाजपा के लिए चिंता का सबब बने […]
अहमदाबाद (ईएमएस)| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने द्वारका में भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर विधानसभा चुनाव का ब्यूगल फूंक दिया| राहुल गांधी ने भाटिया गांव में लोगों के संवाद करते हुए दावा किया कि अबकि बार गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनेगी| भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए और आरोप लगाया कि उसने जीएसटी जल्दबाजी में लागू किया| जिसकी वजह से छोटे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं| उन्होंने कहा कि जीएसटी का अमल चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए था| नोटबंदी से सामान्य और किसानों को जबर्दस्त नुकसान हुआ है| भाजपा ने दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा कर केवल एक लाख रोजगार दिए|
गुजरात विधानसभा चुनाव के आड़े गिनती के दिन रह गए हैं, जिसे लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 5 सितंबर को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट कार्यक्रम के माध्यम से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश किया था| आज राहुल गांधी ने द्वारकाधीश के दर्शन कर दूसरे चरण का अभियान शुरू कर दिया| जिसमें राहुल गांधी ने इस दफा चुनाव प्रचार की शुरुआत भाजपा के लिए चिंता का सबब बने सौराष्ट्र से किया है|
सौराष्ट्र के किसान, मछुआरे और खासकर बेरोजगारों की वजह से भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं| जिसे ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार का प्रारंभ सौराष्ट्र से किया है| जिसमें वे सौराष्ट्र के किसानों, मछुआरों, युवा और महिलाओं समेत समाज के अन्य लोगों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगे| कांग्रेस उपाध्यक्ष 25, 26 और 27 सितंबर तक गुजरात में रहेंगे|