कॉन्डम के नवरात्री स्पेशल ऐड पर विवाद
सूरत (ईएमएस)। गुजरात के सूरत शहर में कॉन्डम के नवरात्री स्पेशल ऐड पर विवाद गहरा गया है। सूरत में कई जगहों पर कॉन्डम के एक ब्रैंड के बिलबोर्ड्स , पोस्टर्स को शहर भर में नवरात्रि से पहले लगाया गया है। इन पोस्टर्स में सनी लियोनी की तस्वीर लगी है। होर्डिंग्स में गुजराती भाषा में एक टैगलाइन लिखी है, ‘खेलो मगर प्यार से, इस नवरात्रि’। इस ऐड को देखने के बाद इंटरनेट पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। उनका विरोध इस बात को लेकर है कि कॉन्डम को प्रमोट करने के लिए गुजरात में मनाए जाने वाले नवरात्रि जैसे पावन पर्व का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। धार्मिक संगठनों का कहना है कि इस विज्ञापन ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इससे पहले साल 2015 में भी सनी लियोनी के कॉन्डम के ऐड पर दिल्ली महिला कमीशन की पूर्व चीफ बरखा सिंह ने आपत्ति जताई थी।
सूरत (ईएमएस)। गुजरात के सूरत शहर में कॉन्डम के नवरात्री स्पेशल ऐड पर विवाद गहरा गया है।
सूरत में कई जगहों पर कॉन्डम के एक ब्रैंड के बिलबोर्ड्स , पोस्टर्स को शहर भर में नवरात्रि से पहले लगाया गया है। इन पोस्टर्स में सनी लियोनी की तस्वीर लगी है।
होर्डिंग्स में गुजराती भाषा में एक टैगलाइन लिखी है, ‘खेलो मगर प्यार से, इस नवरात्रि’। इस ऐड को देखने के बाद इंटरनेट पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। उनका विरोध इस बात को लेकर है कि कॉन्डम को प्रमोट करने के लिए गुजरात में मनाए जाने वाले नवरात्रि जैसे पावन पर्व का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है।
धार्मिक संगठनों का कहना है कि इस विज्ञापन ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इससे पहले साल 2015 में भी सनी लियोनी के कॉन्डम के ऐड पर दिल्ली महिला कमीशन की पूर्व चीफ बरखा सिंह ने आपत्ति जताई थी।