Xiaomi का ये पॉवर बैंक मोबाइल चार्ज करने के साथ साथ आपके हाथों को रखेगा गर्म!
Xiaomi ने एक ऐसा पावर बैंक लॉन्च किया है जो सर्दियों में भी आपके हाथों को गर्म रखेगा। कंपनी ने ZMI हैंड वार्मर पावर बैंक लॉन्च किया है। इस पावर बैंक में 5000mah क्षमता वाली बैटरी और क्विक चार्ज सपोर्ट सिस्टम है। ये ZMI हैंड वार्मर पावर बैंक ठंड के मौसम में भी मोबाइल के साथ-साथ आपके हाथों को गर्म रखेगा। कंपनी के मुताबिक, Apple का 5w iPhone 12 चार्जर से तेज चार्ज होता है। यह पावर बैंक हाथों को गर्म रखने के लिए पीटीसी प्रकार तापमान तापन प्रौद्योगिकी का उपयोग करता है। कंपनी का दावा है कि यह पावर बैंक एक नियंत्रित तापमान बनाए रखता है। Xiaomi की माने तो यह पावर बैंक जल्द गर्म होने वाला और मानव शरीर के लिए उपयुक्त है। इस पावर बैंक को अधिकतम 52 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया जा सकता है। ZMI हैंड वार्मर पावर बैंक की कीमत लगभग 1,000 रुपये होगी। फिलहाल इसे केवल चीन में बेचा जाएगा। भारत में पावर बैंक कब आएगा इसकी घोषणा होना बाकी है। अगर हम इस पावर बैंक की विशेषता के बारे में बात करे […]

Xiaomi ने एक ऐसा पावर बैंक लॉन्च किया है जो सर्दियों में भी आपके हाथों को गर्म रखेगा। कंपनी ने ZMI हैंड वार्मर पावर बैंक लॉन्च किया है। इस पावर बैंक में 5000mah क्षमता वाली बैटरी और क्विक चार्ज सपोर्ट सिस्टम है। ये ZMI हैंड वार्मर पावर बैंक ठंड के मौसम में भी मोबाइल के साथ-साथ आपके हाथों को गर्म रखेगा। कंपनी के मुताबिक, Apple का 5w iPhone 12 चार्जर से तेज चार्ज होता है। यह पावर बैंक हाथों को गर्म रखने के लिए पीटीसी प्रकार तापमान तापन प्रौद्योगिकी का उपयोग करता है। कंपनी का दावा है कि यह पावर बैंक एक नियंत्रित तापमान बनाए रखता है।

Xiaomi की माने तो यह पावर बैंक जल्द गर्म होने वाला और मानव शरीर के लिए उपयुक्त है। इस पावर बैंक को अधिकतम 52 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया जा सकता है। ZMI हैंड वार्मर पावर बैंक की कीमत लगभग 1,000 रुपये होगी। फिलहाल इसे केवल चीन में बेचा जाएगा। भारत में पावर बैंक कब आएगा इसकी घोषणा होना बाकी है।

अगर हम इस पावर बैंक की विशेषता के बारे में बात करे तो इसका तापमान बढ़ाया या घटाया जा सकता है। साथ ही एक ही तापमान को 2 से 4 घंटे तक बनाए रखा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस पावर बैंक की मदद से मात्र 54 मिनट में iPhone 12 को पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें एक एलईडी लाइट है जिसे टॉर्च के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पावर बैंक का उपयोग स्मार्टफोन, ब्लूटूथ हेडसेट, स्मार्ट बैंड और स्मार्ट घड़ियों को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है।

आपको बता दें कि भारतीय बाजार में कई तरह के पावर बैंक उपलब्ध हैं। लेकिन इस प्रकार के पावर बैंक के भारत में लॉन्च होने, खासकर सर्दियों के मौसम में अच्छीखासी लोकप्रियता मिल सकती है। इस पावर बैंक का डिज़ाइन पुराने जमाने के रेट्रो रेडियो की तरह है। इसका आवरण एल्यूमीनियम से बना है, जो पावर बैंक को जल्दी से गर्म करने में सहायक रहेगा। इस पावर बैंक में आग प्रतिरोधी ABS है, जो इसे अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाता है।