कोरोना लॉकडाउन से परेशान लोगों ने अनोखे तरीके से किया विरोध
कोरोना से दुनियाभर के देश परेशान है। आधे साल से ज्यादा बंद जैसे हालात देखने के बाद अब भी दुनिया के कई हिस्सों में लॉकडाउन जैसे हालात है। इसके साथ साथ कई देशों में कई तरह के पाबंदियां लागू हैं। ऐसे में इतने समय से सामान्य जीवन से दूर कई शहरों में लोगों का सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। ऐसा ही एक नजारा रूस में देखने को मिला, जहां कोरोना के चलते लगे प्रतिबंधों के खिलाफ लोग अनोखे तरह से विरोध करने लगे। अपना विरोध दिखाते हुए लोग मेट्रो में किस करने लगे। आपको बता दें कि रूस के शहर एक्टेरिनबर्ग में मेट्रो में कई कपल्स लॉकडाउन के विरोध में मेट्रो में किस करते हुए दिखाई दिए। इन लोगों ने बताया “हम किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते है और ना ही हम किसी पब्लिक सर्विस को खराब करना चाहते है। हमारा विरोध इस दकियानूसी नियम के खिलाफ है और हम म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए हमारा फुल सपोर्ट हैं। इन लोगों ने आगे कहा कि सरकार ने कोरोना के कारण कॉन्सर्ट्स और रेस्टोरेंट्स ,नाइटक्लब्स और […]

कोरोना से दुनियाभर के देश परेशान है। आधे साल से ज्यादा बंद जैसे हालात देखने के बाद अब भी दुनिया के कई हिस्सों में लॉकडाउन जैसे हालात है। इसके साथ साथ कई देशों में कई तरह के पाबंदियां लागू हैं। ऐसे में इतने समय से सामान्य जीवन से दूर कई शहरों में लोगों का सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। ऐसा ही एक नजारा रूस में देखने को मिला, जहां कोरोना के चलते लगे प्रतिबंधों के खिलाफ लोग अनोखे तरह से विरोध करने लगे। अपना विरोध दिखाते हुए लोग मेट्रो में किस करने लगे।
आपको बता दें कि रूस के शहर एक्टेरिनबर्ग में मेट्रो में कई कपल्स लॉकडाउन के विरोध में मेट्रो में किस करते हुए दिखाई दिए। इन लोगों ने बताया “हम किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते है और ना ही हम किसी पब्लिक सर्विस को खराब करना चाहते है। हमारा विरोध इस दकियानूसी नियम के खिलाफ है और हम म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए हमारा फुल सपोर्ट हैं।

इन लोगों ने आगे कहा कि सरकार ने कोरोना के कारण कॉन्सर्ट्स और रेस्टोरेंट्स ,नाइटक्लब्स और इवनिंग शोज में जाने से लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जबकि दूसरी ओर लोग भीड़-भाड़ करते हुए मेट्रो में यात्रा कर रहे हैं लेकिन सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
गौरतलब है कि कोरोना के कारण दुनिया भर में म्यूजिक और नाइट लाइफ सेक्टर के हालात बहुत खराब हो चुकी है। हालांकि यूके में सरकार ने म्यूजिक वेन्यू, फेस्टिवल्स और म्यूजिक कल्चर को बचाने के लिए सरकारी फंड भी दिया था। इसके अलावा दुनिया भर के लोगों में लॉकडाउन को लेकर काफी परेशानी हो रही हैं। लोग लॉकडाउन के कारण रोजमर्रा की सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे थे।