अब जालंधर की 70 वर्षीय बुजुर्ग बीबीजी के हाथों का ‘घर का खाना’ हुआ वायरल!
सोशल मीडिया एक ऐसा रास्ता बन गया है जिसके सहारे लोग जरुरतमंद लोगों की करने आगे आते है। हम आए दिन किसी न किसी ऐसी घटना के बारे में सुनते है जहाँ लोग जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आते दिखाई देते है। बाबा का ढाबा जैसे कई लोग इसके जीवंत उदाहरण है। अब सोशल मीडिया पर पंजाब के जालंधर में किस सड़क के किनारे घर का बना खाना बेचने वाली 70 वर्षीय महिला का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में बुजुर्ग महिला को जालंधर के फगवाड़ा गेट बाजार में खाना बनाते हुए देखा जा सकता है। वह अपने छोटे से स्टाल पर दाल, सब्जी और परांठे बनाती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया अपने काम पर लग गया। इस वीडियो ने गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ सहित कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस वीडियो में दिखाई दे रही 70 वर्षीय महिला को कहते हुए साफ सुना जा रहा है कि “लोग बड़े होटलों में खाने के लिए एक बड़ी राशि खर्च करते हैं, लेकिन […]

सोशल मीडिया एक ऐसा रास्ता बन गया है जिसके सहारे लोग जरुरतमंद लोगों की करने आगे आते है। हम आए दिन किसी न किसी ऐसी घटना के बारे में सुनते है जहाँ लोग जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आते दिखाई देते है। बाबा का ढाबा जैसे कई लोग इसके जीवंत उदाहरण है। अब सोशल मीडिया पर पंजाब के जालंधर में किस सड़क के किनारे घर का बना खाना बेचने वाली 70 वर्षीय महिला का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में बुजुर्ग महिला को जालंधर के फगवाड़ा गेट बाजार में खाना बनाते हुए देखा जा सकता है। वह अपने छोटे से स्टाल पर दाल, सब्जी और परांठे बनाती है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया अपने काम पर लग गया। इस वीडियो ने गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ सहित कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस वीडियो में दिखाई दे रही 70 वर्षीय महिला को कहते हुए साफ सुना जा रहा है कि “लोग बड़े होटलों में खाने के लिए एक बड़ी राशि खर्च करते हैं, लेकिन यहां मेरे स्टाल पर, भोजन कम कीमत पर उपलब्ध है और इसकी गुणवत्ता अच्छी है।” वह बताती है कि कैसे उसने पति की मौत के बाद काम करना शुरू कर दिया। उसने अपने बच्चों की परवरिश खुद की है।
https://twitter.com/diljitdosanjh/status/1322936537999319040
गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने इस वीडियो को ट्विट करते हुए पंजाबी में लोगों से इन महिला के पास जाने की बात कही। दिलजीत ने लिखा हैं, ‘फगवाड़ा गेट के पास बैठते हैं बीजी। मेरे परांठे तो पक्के जब मैं जालंधर गया। आप भी जरूर जाके आना। रब की रजा में रहकर हंसना किसी किसी को ही आता है। रिस्पेक्ट।’ इस वीडियो के सामने आने के बाद से ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 48 हज़ार से अधिक व्यू मिल चुके है।