2021 में हैं छुट्टियाँ ही छुट्टियाँ, अभी से शुरू कर दो घुमने की तैयारी
अंततः किसी तरह जूझते हुए 2020 का साल पूरा हुआ और 2021 का आगमन हुआ। इसके साथ ही लोगों में नई आशा और उत्साह का संचार हुआ है। 2020 का पूरा साल पूरी दुनिया के लिए संकटों से भरा हुआ था। लोगों का साल भर तरह तरह की समस्याओं से सामना होता रहा, जिसमें कोरोना महामारी तो सबसे भारी रहा। कोरोना के चक्कर में लोग घर में दुबके पड़े रहने को मजबूर रहे लेकिन अब 2021 में लोग 2020 की नुकसान की भरपाई की योजना बना रहे है। सोने पर सुहागा ये कि वर्ष 2021 में इतने लंबे वीकेंड आने वाले हैं, जिससे लोगों को काफ़ी आनंद मिल सकता हैं। तो आइए देखते हैं कि 2021 में कितने लंबे सप्ताहांत आ रहे हैं। जनवरी जनवरी की बात करें तो कई जगहों पर 14 जनवरी को पोंगल और मकरसंक्रांति की छुट्टियां हैं। इस साल यह गुरुवार को है इसलिए आप शुक्रवार और शनिवार की छुट्टी ले सकते हैं और चार दिनों के लिए परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, अगर 26 जनवरी मंगलवार को […]

अंततः किसी तरह जूझते हुए 2020 का साल पूरा हुआ और 2021 का आगमन हुआ। इसके साथ ही लोगों में नई आशा और उत्साह का संचार हुआ है। 2020 का पूरा साल पूरी दुनिया के लिए संकटों से भरा हुआ था। लोगों का साल भर तरह तरह की समस्याओं से सामना होता रहा, जिसमें कोरोना महामारी तो सबसे भारी रहा। कोरोना के चक्कर में लोग घर में दुबके पड़े रहने को मजबूर रहे लेकिन अब 2021 में लोग 2020 की नुकसान की भरपाई की योजना बना रहे है। सोने पर सुहागा ये कि वर्ष 2021 में इतने लंबे वीकेंड आने वाले हैं, जिससे लोगों को काफ़ी आनंद मिल सकता हैं। तो आइए देखते हैं कि 2021 में कितने लंबे सप्ताहांत आ रहे हैं।
जनवरी

जनवरी की बात करें तो कई जगहों पर 14 जनवरी को पोंगल और मकरसंक्रांति की छुट्टियां हैं। इस साल यह गुरुवार को है इसलिए आप शुक्रवार और शनिवार की छुट्टी ले सकते हैं और चार दिनों के लिए परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, अगर 26 जनवरी मंगलवार को आ रहा और अगर आप सोमवार का समय निकाल सकते हैं और 23 से 26 जनवरी तक शांति से समय व्यतीत कर सकते हैं।
फरवरी

इस वर्ष वसंत पंचमी 16 फरवरी, मंगलवार पड़ रहा है। कई जगहों पर वसंत पंचमी की छुट्टी होती है। ऐसे में अगर आप सोमवार को छुट्टी ले सकते हैं तो आप रविवार, सोमवार और मंगलवार की छुट्टियों में अपने घर के पास कहीं घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ अकेले जाकर वेलेंटाइन डे को खास बना सकते हैं।
मार्च

मार्च में महाशिवरात्रि गुरुवार 11 मार्च को है ऐसे में शुक्रवार की छुट्टी मिल जाए तो गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चार दिनों के लिए कही बाहर घुमने जा सकते हैं।
अप्रैल
2 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है, जिसके कारण शुक्र शनि और रवि की छुट्टी के साथ लम्बी सप्ताहांत मिल रहा हैं। आप इस छुट्टी का मज़ा लेने मेघालय के पहाड़ों में जा सकते है।
मई

13 मई को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी है और ये गुरुवार का दिन है। ऐसे में अगर आप शुक्रवार की छुट्टी ले सकते हैं तो आपके लिए एक लम्बी छुट्टी पर जा सकते हैं।
अगस्त

अगस्त के महीने में एक नहीं बल्कि 2 लंबी छुट्टियाँ हैं। माहोरम गुरुवार 19 अगस्त को है, तो आप शुक्रवार को छुट्टी ले सकते हैं और 4 दिनों के लिए मज़े ले सकते हैं। इसके अलावा जन्माष्टमी त्योहार 30 अगस्त, सोमवार को पड़ता है ऐसे में आप 28-30 अगस्त की छुट्टी के दौरान किसी एडवेंचर ट्रिप या किसी नजदीकी जगह पर बाइक ट्रिप का आनंद ले सकते हैं।
अक्टूबर:

आप इस महीने भी दोलंबी छुट्टियों का आनंद उठा पाएंगे। 7 अक्टूबर गुरुवार को अग्रसेन जयंती है और शुक्रवार 15 अक्टूबर से दशहरा है, आप इसके साथ लॉन्ग वीकेंड का मज़ा भी ले सकते हैं।