81 साल की दुल्हन और 35 साल का दूल्हा, शादी के बाद भी इस कारण नहीं रह सकते साथ
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और प्यार में कोई सीमा नहीं होती। एक ऐसी ही अनोखी बंधनों से आज़ाद एक प्रेम कहानी ब्रिटेन में सामने आई है। ब्रिटेन में रहने वाली एक 81 साल की एक महिला ने अपने से 46 साल छोटे मिस्र के एक व्यक्ति से शादी कर ली है। इन दोनों की दोस्ती की शुरुआत फेसबुक से हुई थी। हालांकि महिला के लिए मुसीबत यह है कि वह फ़िलहाल अपने पति के साथ नहीं रह सकती। गौरतलब है कि 81 साल की महिला और 35 साल के व्यक्ति की शादी सबके लिए चर्चा का विषय बन गई है। ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला आइरिस जोन्स ने एक टीवी शो में भाग लेने के दौरान अपने रिश्ते के विषय में बताया। हालाँकि आइरिस एक दुविधा का सामना कर रही है कि वह अपने पति के साथ नहीं रह सकती है। कैसे हुई मुलाकात? अब सवाल ये उठता है कि एक ब्रिटिश महिला और एक मिस्र के पुरुष के बीच दोस्ती और फिर प्यार कैसे हो गया? दरअसल आइरिस जोन्स एक ब्रिटिश नागरिक है और 35 […]

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और प्यार में कोई सीमा नहीं होती। एक ऐसी ही अनोखी बंधनों से आज़ाद एक प्रेम कहानी ब्रिटेन में सामने आई है। ब्रिटेन में रहने वाली एक 81 साल की एक महिला ने अपने से 46 साल छोटे मिस्र के एक व्यक्ति से शादी कर ली है। इन दोनों की दोस्ती की शुरुआत फेसबुक से हुई थी। हालांकि महिला के लिए मुसीबत यह है कि वह फ़िलहाल अपने पति के साथ नहीं रह सकती।
गौरतलब है कि 81 साल की महिला और 35 साल के व्यक्ति की शादी सबके लिए चर्चा का विषय बन गई है। ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला आइरिस जोन्स ने एक टीवी शो में भाग लेने के दौरान अपने रिश्ते के विषय में बताया। हालाँकि आइरिस एक दुविधा का सामना कर रही है कि वह अपने पति के साथ नहीं रह सकती है।
कैसे हुई मुलाकात?
अब सवाल ये उठता है कि एक ब्रिटिश महिला और एक मिस्र के पुरुष के बीच दोस्ती और फिर प्यार कैसे हो गया? दरअसल आइरिस जोन्स एक ब्रिटिश नागरिक है और 35 वर्षीय मोहम्मद इब्राहिम मिस्र के रहने वाले है। दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर मिले और समय के साथ दोनों एक रिश्ते में आगे बढ़े। कुछ दिनों बाद इब्राहिम ने आइरिस के सामने अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद आइरिस अब्राहम से मिलने के लिए मिस्र भी गई थी। इन दोनों की रोमांस वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। आइरिस और इब्राहिम की शादी निजी तौर पर हुई थी और आइरिस ने भी इस्लाम धर्म अपना लिया था।
इब्राहिम को नहीं मिल रहा ब्रिटेन का वीजा
अब समस्या यह है कि इब्राहिम को ब्रिटेन आने के लिए वीजा नहीं मिल रहा है और आइरिस चिंतित है कि उनकी बढ़ती उम्र के कारण वो अपने पति से मिले बिना ही मर जाएगी वहीं आइरिस बार बार मिस्र नहीं जा सकती क्योंकि वहां की जलवायु उसके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है।
मेरे लिए हर दिन है कीमती, ना जाने कब हो जाए मौत: आइरिस
आइरिस जोन्स ने कहा कि उन्होंने ना जाने कितने दिन रोते हुए बिता दिए हैं। मेरी उम्र बढ़ रही है और मेरी मृत्यु किसी भी समय हो सकती है। हर दिन मेरे लिए कीमती है, यह दुखद है कि मैं अपने पति के साथ नहीं रह सकती। आइरिस ने कहा कि मैं तीन बार मिस्र गई, लेकिन इब्राहिम को अपने साथ नहीं ला सकती। इसके साथ ही आइरिस ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से इब्राहिम को वीजा देने की अपील की है।