जानें, कंगना रनौत ने क्यों चुटकी ली, ‘लगता है मुझे महान बनाके ही दम लेंगे!’
पिछले कई दिनों से कंगना रनौत लगातार सुर्खियां बटोर रही है। अभी फिलहाल ही दिलजीत दोसांझ के साथ ट्विटर पर हुई बहस के चलते कंगना रनौत ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। जहां वह किसानों द्वारा हो रहे किसान आंदोलन के दौरान एक 90 वर्षीय महिला को बिल्किस बानो समझ लिया था और महिला के बारे में काफी गलत ट्वीट किया था। कंगना रनौत ने महिला को बिल्किस बानो समझ कर ट्वीट किया था कि यह महिला 100 रुपए में हर जगह प्रदर्शन करने जाती है। कंगना के इस ट्वीट से कई लोगों को बुरा लगा था। खासकर के पंजाब से कंगना के इस ट्वीट में बाद काफी प्रतिक्रियाएं आई। जिसमे मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ और मिका सिंह ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब पंजाब के अकाली दल द्वारा कंगना के खिलाफ एक कानूनी नोटिस भेजी है। अकाली दल के मनजिंदर सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने कंगना को बुजुर्ग महिला के खिलाफ उनके ट्वीट के लिए लीगल नोटिस भेजा है, जिसमे उन्होंने महिला को 100 रुपए में प्रदर्शन करने वाली औरत कहा था। वह […]

पिछले कई दिनों से कंगना रनौत लगातार सुर्खियां बटोर रही है। अभी फिलहाल ही दिलजीत दोसांझ के साथ ट्विटर पर हुई बहस के चलते कंगना रनौत ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। जहां वह किसानों द्वारा हो रहे किसान आंदोलन के दौरान एक 90 वर्षीय महिला को बिल्किस बानो समझ लिया था और महिला के बारे में काफी गलत ट्वीट किया था।
कंगना रनौत ने महिला को बिल्किस बानो समझ कर ट्वीट किया था कि यह महिला 100 रुपए में हर जगह प्रदर्शन करने जाती है। कंगना के इस ट्वीट से कई लोगों को बुरा लगा था। खासकर के पंजाब से कंगना के इस ट्वीट में बाद काफी प्रतिक्रियाएं आई। जिसमे मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ और मिका सिंह ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
अब पंजाब के अकाली दल द्वारा कंगना के खिलाफ एक कानूनी नोटिस भेजी है। अकाली दल के मनजिंदर सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने कंगना को बुजुर्ग महिला के खिलाफ उनके ट्वीट के लिए लीगल नोटिस भेजा है, जिसमे उन्होंने महिला को 100 रुपए में प्रदर्शन करने वाली औरत कहा था। वह चाहते है कि कंगना महिला के खिलाफ किए गए उनके ट्वीट के लिए माफी मांगे।
खुद को मिले लीगल नोटिस के बारे में कंगना ने जवाब दिया है कि उनके लिए अब यह सब नया नहीं है। उनके ऊपर हर दिन कोई न कोई नया केस लगाया जा रहा है। पिछली रात ही उन पर जावेद अख्तर ने एक केस दर्ज किया था। महाराष्ट्र सरकार हर घंटे उन पर कोई न कोई नया केस डालती रहती है। लगता है इस गैंग में अब पंजाब कि सरकार भी शामिल होना चाहती है। लगता है यह सब मिलकर उसे फेमस कर है देंगे। वह इन सभी को खुद को फेमस करने के लिए शुक्रिया अदा करती है।