‘वियर ए मास्क’ अभियान से जुड़े बालीवुड सेलिब्रेटी

मुंबई (ईएमएस)। कोरोना संकट काल में मास्क पहनाना अनिवार्य हो गया है। इसी बीच अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, महेंद्र सिंह धौनी और अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर के साथ मिलकर ‘वियर ए मास्क अभियान से जुड़ गए हैं।
इस अभियान के लिए मुंह को कवर किए गए कई सेलेब्स की तस्वीरें कलेक्ट की है। अमिताभ बच्चन ने एक कोलाज भी शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों का एक कोलाज साझा कर कैप्शन दिया, “मास्क पहनें।अमिताभ बच्चन ने स्वेटशर्ट को खींचकर अपने मुंह को कवर किया है। टाइगर श्रॉफ भी इसी तरह का पोज़ देते नज़र आ रहे हैं।
T 3541 – Wear the mask .. an initiative by @avigowariker .. ace photographer .. and dear friend ..❤️ pic.twitter.com/BUlhMBCx4T
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 24, 2020
इस दौरान आलिया भट्ट, शाहरुख, सलमान, प्रियंका चोपड़ा और साउथ स्टार महेश बाबू अपने हाथों से मुंह ढंकते नजर आए। ऋतिक रोशन अपने मुंह को क्लैपरबोर्ड के पीछे छिपाते हुए नजर आते हैं जबकि क्रिकेटर एमएस धौनी के पास अपना मुंह ढंकने के लिए दस्ताने का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।