वड़ोदरा - Loktej

वडोदरा : वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के दौरान iNDEXTb को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट मिला
दक्षिण गुजरात में हुए वाइब्रेंट गुजरात समिट में मुख्यमंत्री ने सिर्फ़ 11 दिनों में 350 कंपनियों को वाइब्रेंट से जोड़ने के लिए गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट दिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने वडोदरा में हुए वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के दौरान गुजरात सरकार की ऑफिशियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन ऑर्गनाइज़ेशन iNDEXTb को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया।

iNDEXTb ने K and D Communication Limited के साथ मिलकर, 2 मई, 2026 को सूरत में हुए एक बिज़नेस एक्सपो में सिर्फ़ 11 दिनों में कुल 350 एग्ज़िबिटर्स के शामिल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस कामयाबी को पहचान देते हुए, मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट दिया। यह ध्यान देने वाली बात है कि गुजरात सरकार की ऑफिशियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन ऑर्गनाइज़ेशन के तौर पर iNDEXTb, इन्वेस्टर्स के लिए सिंगल पॉइंट ऑफ़ कॉन्टैक्ट के तौर पर काम करता है। यह ऑर्गनाइज़ेशन इन्वेस्टमेंट प्रोसेस को आसान बनाने के लिए गाइडेंस, ज़रूरी सुविधाएँ और पॉलिसी सपोर्ट देकर राज्य के इंडस्ट्रियल और सोशियो-इकोनॉमिक डेवलपमेंट को तेज़ करने में अहम योगदान दे रहा है। इस मौके पर मौजूद लोगों ने iNDEXTb को इस ऐतिहासिक कामयाबी के लिए बधाई दी और राज्य के हर तरह के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के लिए उसके काम की तारीफ़ की।

वडोदरा : वडोदरा में रीजनल वाइब्रेंट समिट का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किए 8 नए स्मार्ट GIDC के ऐलान
सेंट्रल गुजरात के औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से वडोदरा में रीजनल वाइब्रेंट समिट का आयोजन शुरू हुआ। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दीप प्रज्वलित कर इस हाई-प्रोफाइल समिट का उद्घाटन किया। मेहसाणा, राजकोट और सूरत में आयोजित सफल समिट के बाद अब यह आयोजन मध्य गुजरात के प्रमुख औद्योगिक केंद्र वडोदरा में किया गया है।

समिट के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उद्योग क्षेत्र के लिए बड़ा ऐलान करते हुए राज्य में 8 नए स्मार्ट GIDC विकसित करने की घोषणा की। इन स्मार्ट औद्योगिक क्षेत्रों को कुल 3,671 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं और वैश्विक स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस इन GIDC के माध्यम से नए निवेश को आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आज ही भविष्य की योजनाएं तैयार करनी होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व के कारण गुजरात ने औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।

उन्होंने बताया कि वाइब्रेंट गुजरात समिट के माध्यम से अब तक 13 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए जा चुके हैं। गुजरात की पहचान पहले एक व्यापारिक राज्य के रूप में थी, जो अब “ग्लोबल गेटवे ऑफ फ्यूचर” के रूप में स्थापित हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए “लोकल से वोकल और वोकल से ग्लोबल” के मंत्र का भी उल्लेख किया।

वडोदरा में आयोजित इस समिट में अमेरिका, जापान, यूक्रेन और आयरलैंड सहित 7 देशों के राजनयिक प्रतिनिधि और विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उद्योगपति शामिल हुए। विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने गुजरात की वैश्विक निवेशकों के बीच बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाया।

समिट में नई औद्योगिक नीति 2026, निवेश के अवसरों और सेंट्रल गुजरात के औद्योगिक विस्तार पर विशेष चर्चा की गई। राज्य सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से उद्योगों को नई दिशा देना और गुजरात को वैश्विक औद्योगिक केंद्र के रूप में और मजबूत बनाना है।

वडोदरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के वडोदरा स्टेशन पर चल रहे व्यापक यार्ड रीमॉडलिंग एवं ट्रैक इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिकीकरण कार्य के अंतिम चरण के तहत 30 जून 2026 को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक कुछ कम दूरी की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

वडोदरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य परिचालन सुरक्षा में वृद्धि, लाइन एवं प्लेटफॉर्म क्षमता का विस्तार, ट्रेन संचालन दक्षता में सुधार तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए मंडल द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 29, 30 जून एवं 1 जुलाई 2026 को कुछ ट्रेनें पूर्ण रूप से निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

पूर्णतः निरस्त रहने वाली ट्रेनें

29, 30 जून एवं 1 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 59549 वडोदरा–वटवा पैसेंजर, ट्रेन संख्या 59550 वटवा–वडोदरा पैसेंजर, ट्रेन संख्या 79440 कथाना–प्रतापनगर डेमू, ट्रेन संख्या 79439 प्रतापनगर–कथाना डेमू, ट्रेन संख्या 79461 मियागाम करजन–प्रतापनगर डेमू एवं ट्रेन संख्या 79462 प्रतापनगर–मियागाम करजन डेमू निरस्त रहेंगी।

वहीं 30 जून एवं 1 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 22930 वडोदरा–दहानू रोड सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22929 दहानू रोड–वडोदरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 19011 वलसाड–दाहोद एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 19012 दाहोद–वलसाड एक्सप्रेस भी निरस्त रहेंगी।

शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें

ट्रेन संख्या 12929 वलसाड–वडोदरा इंटरसिटी (29, 30 जून एवं 1 जुलाई 2026) को विश्वामित्री स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा तथा विश्वामित्री–वडोदरा के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 69110 वडोदरा–भरूच मेमू (29, 30 जून एवं 1 जुलाई 2026) को मकरपुरा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा तथा वडोदरा–मकरपुरा के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 12927 दादर–एकतानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (29 एवं 30 जून 2026) को वडोदरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा तथा वडोदरा–एकतानगर के बीच निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12928 एकतानगर–दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (30 जून एवं 1 जुलाई 2026) को वडोदरा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा तथा एकतानगर–वडोदरा के बीच निरस्त रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

वडोदरा : वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट: वडोदरा में हरिओम स्प्रिंग इंडस्ट्रीज की सफलता की कहानी
वडोदरा की इंजीनियरिंग कंपनी हरिओम स्प्रिंग इंडस्ट्रीज ने अपने 35 वर्षों के सफर में एक छोटी सी वर्कशॉप से निकलकर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कंपनी आज इंडस्ट्रियल स्प्रिंग और वायर फॉर्म के क्षेत्र में एक भरोसेमंद मैन्युफैक्चरर के रूप में जानी जाती है और भारत के एयरोस्पेस, डिफेंस सहित कई महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्रों में योगदान दे रही है।

वर्ष 1989 में जी. एन. पटेल द्वारा शुरू की गई इस कंपनी ने मात्र 10x10 फीट की छोटी जगह से अपनी शुरुआत की थी। समय के साथ कंपनी ने तकनीक, गुणवत्ता और नवाचार के दम पर अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार किया और आज भारत सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।

हरिओम स्प्रिंग इंडस्ट्रीज कम्प्रेशन स्प्रिंग्स, टेंशन स्प्रिंग्स, टॉर्शन स्प्रिंग्स, डिस्क स्प्रिंग्स, डाई स्प्रिंग्स, वायर फॉर्म्स और कस्टमाइज्ड स्प्रिंग सॉल्यूशन्स जैसे कई उत्पादों का निर्माण करती है। कंपनी के उत्पाद एयरोस्पेस, डिफेंस, रेलवे, ऑटोमोबाइल, माइनिंग, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, मेडिकल डिवाइस, टेक्सटाइल और इंडस्ट्रियल मशीनरी जैसे क्षेत्रों में उपयोग किए जाते हैं।

कंपनी ने उच्च गुणवत्ता और प्रिसिजन इंजीनियरिंग के लिए अपनी अलग पहचान बनाई है। आधुनिक कॉइलिंग मशीन, हीट ट्रीटमेंट फर्नेस, ग्राइंडिंग सिस्टम और अत्याधुनिक टेस्टिंग उपकरणों से लैस मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं कंपनी को ग्राहकों की जरूरत के अनुसार विभिन्न आकार और मटेरियल में स्प्रिंग्स तैयार करने में सक्षम बनाती हैं।

हरिओम स्प्रिंग इंडस्ट्रीज की प्रमुख उपलब्धियों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन के लिए डिस्क स्प्रिंग्स की आपूर्ति शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने BHAVINI के स्वदेशी न्यूक्लियर रिएक्टर प्रोजेक्ट और ब्रह्मोस एयरोस्पेस जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी एवं इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स के लिए भी स्प्रिंग कंपोनेंट्स उपलब्ध कराए हैं। कंपनी ने घरेलू बाजार से आगे बढ़ते हुए अमेरिका, UAE, कनाडा, केन्या, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया और यूरोप के कई हिस्सों तक अपने उत्पादों की पहुंच बनाई है।

भविष्य की योजनाओं के तहत कंपनी पूरी तरह ऑटोमेटेड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने, निर्यात बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में काम कर रही है। गुणवत्ता, नवाचार और ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए हरिओम स्प्रिंग इंडस्ट्रीज भारतीय और वैश्विक बाजार में अपनी पहचान को और मजबूत करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

वडोदरा : वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट में वडोदरा की विनरॉक्स टेक्नोलॉजीज़ ने दिखाई इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की ताकत
वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट के सेंट्रल ज़ोन आयोजन में वडोदरा की विनरॉक्स टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान प्रस्तुत की है। कंपनी ने हाई-क्वालिटी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के माध्यम से खुद को एक भरोसेमंद इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर के रूप में स्थापित किया है।

वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट का मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों में स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाना और ग्लोबल निवेशकों को स्थानीय उद्योगों से जोड़ना है। वडोदरा गुजरात का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जो पेट्रोकेमिकल्स, केमिकल्स, टेक्सटाइल्स, फार्मास्यूटिकल्स और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों के लिए जाना जाता है। समिट में वडोदरा जिले की कई प्रमुख इंडस्ट्रीज़ ने भाग लिया है, जो लंबे समय से रोजगार सृजन और नए उद्यमों को बढ़ावा देने में योगदान दे रही हैं।

वर्ष 2018 में स्थापित विनरॉक्स टेक्नोलॉजीज़ इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। कंपनी ग्लोबल ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) और टेक्नोलॉजी इनोवेटर्स के लिए एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में काम कर रही है।

कंपनी की सेवाओं में PCB असेंबली (SMT, थ्रू-होल और मिक्स्ड टेक्नोलॉजी), बॉक्स बिल्ड इंटीग्रेशन, रैपिड प्रोटोटाइपिंग, न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन (NPI), डिजाइन एवं इंजीनियरिंग सपोर्ट, टेस्टिंग सॉल्यूशंस, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, केबल हार्नेसिंग, प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग, शीट मेटल फैब्रिकेशन और टर्नकी मैन्युफैक्चरिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

विनरॉक्स के ग्राहक इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल डिवाइस, पावर एवं एनर्जी, IoT, कम्युनिकेशन, सर्विलांस, डिफेंस और एयरोस्पेस जैसे तकनीक आधारित क्षेत्रों में कार्यरत हैं। कंपनी एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और सख्त गुणवत्ता मानकों के जरिए ग्राहकों को तेज प्रोडक्ट डेवलपमेंट, बेहतर विश्वसनीयता, स्केलेबिलिटी और लागत प्रभावी समाधान उपलब्ध करा रही है।

कंपनी के CEO एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विन नवाडिया के नेतृत्व में विनरॉक्स लगातार नई तकनीकों, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कुशल मानव संसाधन में निवेश कर रही है। कंपनी ऑटोमेशन, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम और नई पीढ़ी की उत्पादन तकनीकों के माध्यम से अपनी उत्पादन क्षमता को लगातार बढ़ा रही है। विनरॉक्स की देशभर में मौजूदगी के साथ कंपनी अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, चीन, ब्राजील और मैक्सिको जैसे देशों में भी अपने उत्पादों का निर्यात कर रही है। कंपनी अब यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

कंपनी का विशेष फोकस इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, स्मार्ट एनर्जी सॉल्यूशंस, IoT डिवाइसेस, डिफेंस और एयरोस्पेस सिस्टम्स जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों पर है। इसके साथ ही कंपनी डिजाइन-लेड मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत कर रही है, ताकि ग्राहकों को कॉन्सेप्ट डेवलपमेंट से लेकर कमर्शियल प्रोडक्शन तक संपूर्ण सहयोग मिल सके।

विनरॉक्स में करीब 30 प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं हैं, जो कंपनी की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी स्थानीय स्तर पर रोजगार को भी बढ़ावा दे रही है और अपने क्षेत्र में हर साल औसतन 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर रही है।

इस अवसर पर इंडस्ट्री डायरेक्टर अश्विन नवाडिया ने कहा, “विनरॉक्स में हमारा मानना है कि हर इनोवेटिव आइडिया को एक भरोसेमंद मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर की जरूरत होती है। इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग और दीर्घकालीन साझेदारी के माध्यम से हम अपने ग्राहकों के विचारों को सफल उत्पादों में बदलने में सहयोग करते हैं।” स्टमर-सेंट्रिक अप्रोच और ग्लोबल क्वालिटी स्टैंडर्ड के साथ विनरॉक्स टेक्नोलॉजीज़ भारत को ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में लगातार योगदान दे रही है।

वडोदरा : नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की पूर्व तैयारियां तेज, 30 जून को सिग्नलिंग सिस्टम को किया जायेगा अपग्रेड : DRM राजू भडके
पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल द्वारा परिचालन क्षमता बढ़ाने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वडोदरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य प्रगति पर है। मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके द्वारा वडोदरा स्टेशन यार्ड का अधिकारिओं एवं रेलवे इंजीनियरों के साथ दौरा किया गया और कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कार्य के दौरान रेल परिचालन पर न्यूनतम प्रभाव पड़े और यात्रिओं को मिनिमम असुविधा हो। मंडल रेल प्रबंधक  राजू भडके द्वारा कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रीमती रिनी , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सुमित ठाकुर , वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ट्रैक्शन) नलिन लोचन गुप्ता , वरिष्ठ मंडल सिग्नलिंग & टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर विपुल गुप्ता , उप मुख्य सिग्नलिंग & टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर अपूर्व तिवारी, मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) परवेज खान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आभास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने बताया कि यार्ड रिमॉडलिंग के इस महत्वपूर्ण कार्य में गुणवत्ता और संरक्षा मानकों के साथ साथ साथ यह भी ध्यान दिया जा रहा है कि समय पर नॉन इंटरलॉकिंग के पूर्व के सभी कार्य पूरे किये जाए। 30 जून को नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा और वडोदरा स्टेशन का सिग्नलिंग सिस्टम अपग्रेड हो जायेगा। अभी यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म नंबर 4 एवं 5 की लम्बाई बढ़ाने का कार्य चल रहा है। इससे इन प्लेटफॉर्मों पर 22 कोच वाली ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा। वर्तमान में प्लेटफॉर्म संख्या 4 की लंबाई 498 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 592 मीटर किया जाएगा। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म संख्या 5 की वर्तमान लंबाई 498 मीटर से बढ़ाकर 568 मीटर की जाएगी। जिसके लिए टर्न आउट , सिग्नल और ओवर हेड वायर की शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर 5 & 6 पर ट्रेन परिचालन स्थगित किया गया है।

यह यार्ड रीमॉडलिंग एवं प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य वडोदरा स्टेशन की परिचालन क्षमता को और सुदृढ़ करेगा तथा भविष्य की यातायात आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर एवं अधिक कुशल रेल सेवाएँ प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

वडोदरा : पद्माला प्राइमरी स्कूल में प्रगति प्रवेश उत्सव और कन्या केलवाणी महोत्सव का आयोजन
गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के तत्वावधान में आयोजित कन्या केलवाणी प्रवेश उत्सव के तहत बुधवार को वडोदरा के पद्माला प्राइमरी स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्सव के दूसरे दिन संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा गौरव गीत प्रस्तुत कर अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर गांव की आंगनवाड़ी, बालवाटिका, कक्षा-1 सहित नए विद्यार्थियों का विद्यालय में प्रवेश कराया गया। नवप्रवेशी बच्चों को किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एक्सटेंशन ऑफिसर पिनाकिनभाई पटेल उपस्थित रहे। उनके साथ एसएमसी सदस्यों और गांव के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले गांव के दानदाताओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में स्कूल सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट और विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत कर एसएमसी सदस्यों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर स्कूल की हेड टीचर अदितिबेन ने बताया कि सरकार द्वारा यह कार्यक्रम पिछले 23 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करना और ड्रॉप आउट दर को शून्य तक लाना है। कार्यक्रम में नीरवभाई ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। स्कूल स्टाफ, अदितिबेन दवे, शिक्षिका श्रीमती मीनाबेन नाई एवं अन्य शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

वडोदरा की कवि दुला काग सरकारी प्राथमिक शाला में प्रवेश की सभी सीटें फुल, हर वर्ष रहती है लंबा वेटिंग लिस्ट
गांधीनगर, 23 जून (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा 23 जून से 25 जून के दौरान राज्यव्यापी शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश योग्य एक भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे, इस उम्दा उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2003 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में शाला प्रवेशोत्सव और कन्या केलवणी (शिक्षा) रथयात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

यह कार्यक्रम नन्हें बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ता है। यद्यपि, शाला प्रवेशोत्सव शुरू हो, उससे पहले ही वडोदरा की कवि दुला काग सरकारी प्राथमिक शाला में प्रवेश के लिए उपलब्ध सभी सीटें भर गई हैं और शाला के मुख्य द्वार के बाहर ‘नो एडमिशन’ अर्थात प्रवेश बंद, का बोर्ड लगा दिया गया है।

जब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात आती है, तब सामान्यतः केवल निजी विद्यालयों का ही नाम लिया जाता है, परंतु वडोदरा की कवि दुला काग प्राथमिक शाला सरकारी शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता का अनूठा उदाहरण बनी है।

वर्ष 2010 में स्थापित तथा नगर प्राथमिक शिक्षा समिति द्वारा संचालित इस स्कूल ने अपने निरंतर अच्छे शैक्षणिक प्रदर्शन, आधुनिक ढांचागत सुविधाओं और विद्यार्थियों के विकास के सर्वांगीण दृष्टिकोण के लिए प्रतिष्ठा प्राप्त की है। शाला की इन उपलब्धियों के कारण इसे गुजरात सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम श्री (प्राइम मिनिस्टर्स स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) योजना में भी शामिल किया गया है।

कवि दुला काग सरकारी प्राथमिक शाला में अग्रणी निजी विद्यालयों के समकक्ष आधुनिक ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध हैं। तीन भवनों, 24 कक्षाओं (क्लासरूम्स) और 1,700 से अधिक विद्यार्थियों वाली इस शाला में एयर-कंडीशंड कंप्यूटर एवं विज्ञान प्रयोगशालाएं, आधुनिक पुस्तकालय, इंटरेक्टिव पैनल से सज्ज स्मार्ट क्लासरूम्स, खेल का मैदान, औषधीय वनस्पति उद्यान तथा एक हरित एवं सुव्यवस्थित कैम्पस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

पीएम श्री विद्यालय का दर्जा मिलने के बाद शाला की सुविधाओं में और वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त, शाला को नौ अतिरिक्त क्लासरूम्स भी आवंटित किए गए हैं, जिससे इसकी विद्यार्थी क्षमता 2,000 से अधिक होने की अपेक्षा है।

शैक्षणिक दृष्टि से देखें, तो इस प्राथमिक विद्यालय ने सरकारी मूल्यांकन में नियमित रूप से उच्च ग्रेड प्राप्त किए हैं। साथ ही नेशनल मीन्स-कम-मैरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस), पीएसई, सीईटी और ज्ञान साधना जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में इसके विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

इस शाला की शिक्षा का लाभ लेने के लिए हर वर्ष प्रवेश प्राप्त करने की भारी मांग रहती है और विद्यार्थियों की लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिलती है, जो इस संस्थान में अभिभावकों द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास को दर्शाता है।

कवि दुला काग प्राथमिक शाला विद्यार्थियों में सॉफ्ट स्किल्स तथा नेतृत्व के गुण विकसित करने पर भी विशेष बल देती है। पीएम श्री योजना में शामिल होने के बाद अब शाला विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए और सक्षम बनेगी।

कवि दुला काग प्राथमिक शाला में बच्चों को शिक्षा के साथ खेल-कूद तथा कला के क्षेत्र में भी प्रोत्साहन देकर उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाता है। खेल महाकुंभ तथा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

खो-खो, लंगड़ी, रोप मल्लखंभ तथा अन्य खेलों में विद्यार्थियों ने गुजरात का प्रतिनिधित्व कर अनेक पदक एवं सम्मान प्राप्त किए हैं। पीएम श्री शाला अंतर्गत समाविष्ट होने के बाद कवि दुला काग प्राथमिक शाला को अलग से स्पोर्ट्स शिक्षक उपलब्ध होगा, जो विद्यार्थियों को अधिक अच्छा प्रशिक्षण देने में सहायक होगा।

इसके साथ ही; स्कूल विद्यार्थियों को तीरंदाजी (आर्चरी), एथलेटिक्स सहित अन्य खेलों में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार कर रहा है।

इस शाला ने अनूठी ‘बाल संसद’ पहल शुरू की है, जो विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बाल संसद के विद्यार्थी मध्याह्न भोजन, प्रार्थना, स्वच्छता, बगीचा, स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, बुलेटिन बोर्ड आदि विभिन्न समितियों में अपना योगदान देते हैं।

इस व्यवस्था द्वारा विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारियां सक्रिय रूप से निभाकर शाला के प्रबंधन में सहभागी बनते हैं। इसके अतिरिक्त, सप्ताह के दौरान समितियों के बीच प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं और श्रेष्ठ कार्य करने वाली समिति को सर्वाधिक स्टार्स दिए जाते हैं। यह प्रक्रिया विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती है तथा शाला के विकास के लिए रचनात्मकता को प्रोत्साहन देती है।

कला महाकुंभ में वर्ष 2018 से 2025 तक शाला की बेटियों (छात्राओं) ने रास-गरबा प्रतियोगिता में तहसील, जिला और राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। विवाह गीत जैसी अन्य प्रतियोगिताओं में भी शाला की छात्राएँ विजेता बनी हैं। पीएम श्री शाला के रूप में अब शाला को संगीत शिक्षक का भी आवंटन होगा, जिससे स्कूल के बच्चे संगीत प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार होंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, शिक्षा राज्य मंत्री रिवाबा जाडेजा, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रफुलभाई पानशेरिया एवं कुबेर डिंडोर ने भी शाला के उत्कृष्ट प्रयासों का संज्ञान लिया है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नेता एवं महानुभाव भी समय-समय पर इस विद्यालय का दौरा कर शिक्षकों व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हैं।

हाल ही में ब्रिक्स के प्रतिनिधि ने भी शाला का दौरा किया था। पीएम श्री योजना अंतर्गत शाला को और बल मिलेगा तथा वह नए संसाधनों एवं अवसरों के साथ विकसित भारत के निर्माणकर्ताओं को तैयार करने में उल्लेखनीय योगदान देगी।

वडोदरा : मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके द्वारा यार्ड रीमॉडलिंग कार्य में संरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश
पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल द्वारा परिचालन क्षमता बढ़ाने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वडोदरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य प्रगति पर है। मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके द्वारा कार्यस्थल का दौरा कर चल रहे कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण करने पर बल दिया तथा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कार्य के दौरान रेल परिचालन पर न्यूनतम प्रभाव पड़े।

इस यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के अंतर्गत लाइन संख्या 7 को मुख्य लाइन से सीधी कनेक्टिविटी दी जा रही है। यह कार्य पूर्ण होने के बाद मुख्य लाइन से प्लेटफॉर्म संख्या 6 तक ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम एवं तेज हो सकेगा। पूर्व में ट्रेनों को प्लेटफॉर्म संख्या 6 तक पहुँचने के लिए कई प्वाइंट एवं क्रॉसओवर से होकर गुजरना पड़ता था, जिससे अतिरिक्त समय लगता था। नई व्यवस्था से परिचालन क्षमता में सुधार होगा तथा ट्रेनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनेगी।

इसके अतिरिक्त, प्लेटफॉर्म संख्या 4 एवं 5 की लंबाई भी बढ़ाई जा रही है, जिससे इन प्लेटफॉर्मों पर 22 कोच वाली ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा। वर्तमान में प्लेटफॉर्म संख्या 4 की लंबाई 498 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 592 मीटर किया जाएगा। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म संख्या 5 की वर्तमान लंबाई 498 मीटर से बढ़ाकर 568 मीटर की जाएगी। यह यार्ड रीमॉडलिंग एवं प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य वडोदरा स्टेशन की परिचालन क्षमता को और सुदृढ़ करेगा तथा भविष्य की यातायात आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर एवं अधिक कुशल रेल सेवाएँ प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

वडोदरा मंडल पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्साह पूर्वक आयोजन
पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल पर 12वाँ “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” उत्साहपूर्वक मनाया गया। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार वडोदरा मंडल पर  “स्वस्थ आयु के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)” की  थीम  पर योग सत्र का आयोजन किया गया। प्रतापनगर स्थित रेलवे ऑडिटोरियम में प्रातः 6:00 बजे से 7:50 बजे तक योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ वंदे मातरम् के साथ हुआ।

वडोदरा शहर की जानीमानी योग गुरु श्रीमती कृष्णा पटेल एवं कुमारी ख़ुशी पटेल तथा उनकी टीम के मार्गदर्शन में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान संबंधी सुन्दर योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर वडोदरा  मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने अपने संबोधन में कहा कि योग हमारे शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण है।‌ भारत की इस अनमोल प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को हमें अपने दैनिक जीवन में उतारना जरूरी है। योग हमें स्ट्रेस और नेगेटिविटी से क्रियेटिविटी व तनावमुक्त जीवन की ओर ले जाता है और जीवन में नई संभावनाएं व ऊर्जा  उत्पन्न‌ करता है। “योग को न केवल रेल कर्मचारियों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए अपितु अपने परिजनों को भी इस हेतु प्रेरित करना चाहिए ताकि सभी लोग शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें”।

सामूहिक योग अभ्यास के इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके, पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन वडोदरा मंडल की अध्‍यक्षा डॉ. कविता भडके, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविनाश कुमार, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, संगठन की अन्य सदस्याएं, रेलवे सुरक्षा बल, तथा बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी, अधिकारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी अविनाश कुमार एवं उनकी  वेलफेयर टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

वडोदरा : मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने वडोदरा यार्ड रीमॉडलिंग का किया निरीक्षण
पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके के नेतृत्व में वडोदरा स्टेशन पर व्यापक यार्ड रीमॉडलिंग एवं ट्रैक इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण का कार्य प्रगति पर है। मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने वडोदरा स्टेशन का दौरा कर इंफ़्रा के इस महत्वपूर्ण कार्य का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

श्री भडके ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य परिचालन संरक्षा में वृद्धि, लाइन एवं प्लेटफॉर्म क्षमता का विस्तार, ट्रेन संचालन दक्षता में सुधार तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। साथ ही, भविष्य की परिवहन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है। यह आधारभूत संरचना विकास पहल भविष्य में बढ़ने वाले यातायात भार को संभालने की वडोदरा स्टेशन की क्षमता को मजबूत करेगी तथा लाखों रेल यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम एवं कुशल यात्रा सुनिश्चित करेगी।

VDU आधारित प्रणाली से ट्रेन संचालन का आधुनिकीकरण

यार्ड रीमॉडलिंग परियोजना के अंतर्गत वडोदरा स्टेशन की वर्तमान पारंपरिक पैनल-आधारित प्रणाली को आधुनिक विजुअल डिस्प्ले यूनिट (VDU) आधारित प्रणाली से प्रतिस्थापित किया जा रहा है। यह नई प्रणाली ट्रेन संचालन की निगरानी एवं नियंत्रण को अधिक तेज, सुविधाजनक एवं विश्वसनीय बनाएगी। VDU प्रणाली कंप्यूटर स्क्रीन पर सिग्नलिंग एवं रूट संबंधी जानकारी को स्पष्ट एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल स्वरूप में प्रदर्शित करती है, जिससे स्टेशन परिचालन कर्मचारियों को बेहतर दृश्यता, त्वरित रूट सेटिंग तथा शीघ्र निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। यह प्रणाली मानवीय त्रुटियों की संभावना को कम करेगी, तकनीकी खामियों की पहचान को आसान बनाएगी तथा परिचालन संरक्षा एवं दक्षता में उल्लेखनीय सुधार लाएगी।

संरक्षा एवं विश्वसनीयता बढ़ाने हेतु डबल स्लिप डायमंड क्रॉसिंग को हटाया जाएगा

संरक्षा को और अधिक मजबूत करने तथा परिचालन को सरल बनाने के लिए मौजूदा डबल स्लिप डायमंड क्रॉसिंग को हटाया जाएगा। यह जटिल ट्रैक संरचना ट्रेनों को एक ही स्थान पर ट्रैक पार करने और मार्ग बदलने की सुविधा प्रदान करती है, लेकिन इसमें अनेक चलित घटक होते हैं, जिनके रखरखाव की आवश्यकता अधिक होती है तथा गति संबंधी प्रतिबंध भी लागू रहते हैं। इसके हटने से ट्रैक संरचना सरल होगी, विश्वसनीयता बढ़ेगी, रखरखाव की आवश्यकता कम होगी तथा स्टेशन यार्ड में ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगी।

प्लेटफॉर्म संख्या 4 एवं 5 की लंबाई बढ़ाकर इन्हें 22 एलएचबी कोचों वाली ट्रेनों के संचालन हेतु सक्षम बनाया जा रहा है। इस विस्तार से लंबी दूरी की ट्रेनों के सभी कोच प्लेटफॉर्म सीमा के भीतर रहेंगे, जिससे यात्रियों के चढ़ने एवं उतरने की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। साथ ही, भविष्य में बढ़ने वाली यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए लंबी ट्रेनों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।

प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 की बेहतर कनेक्टिविटी

प्लेटफार्म नंबर 5 एवं 6 की रेल लाइन को  सीधे मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा, जिससे अनुमत गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 30 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। इस सुधार से डाउन ट्रेनों की प्राप्ति में लगने वाला समय कम होगा तथा परिचालन दक्षता, ट्रेन हैंडलिंग क्षमता एवं समयपालन में सुधार आएगा। लूप लाइन संख्या 04 एवं 05 पर अनुमत गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 15 किलोमीटर प्रति घंटा की जाएगी। इससे यार्ड के भीतर ट्रेनों की आवाजाही अधिक तेज एवं सुगम होगी तथा यार्ड संचालन की दक्षता में वृद्धि होगी।

नई स्टेबलिंग लाइन का निर्माण

परियोजना के अंतर्गत 350 मीटर लंबी नई स्टेबलिंग लाइन का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे ट्रेनों के ठहराव एवं रखरखाव कार्यों में सुविधा होगी। यह अतिरिक्त सुविधा ट्रेनों के रेकों की पार्किंग एवं रखरखाव क्षमता बढ़ाएगी, परिचालन लाइनों एवं प्लेटफॉर्मों पर भीड़भाड़ कम करेगी तथा रेक प्रबंधन, सफाई एवं अनुरक्षण कार्यों को अधिक प्रभावी बनाएगी। परिचालन प्रबंधन एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए आधुनिक सुविधाओं, समर्पित कार्यस्थलों एवं भंडारण व्यवस्था से युक्त नया स्टेशन मास्टर कार्यालय भी बनाया जाएगा।

मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने हेतु नया प्लेटफॉर्म संख्या 7

भविष्य की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, NHSRCL द्वारा हाई स्पीड रेल स्टेशन भवन के निकट भारतीय रेलवे के लिए लगभग रु.15 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म संख्या 7 का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य हेतु निविदा आमंत्रण सूचना (NIT) जारी की जा चुकी है तथा निविदा 23 जुलाई 2026 को खोली जाएगी। प्रस्तावित प्लेटफॉर्म संख्या 7 को ट्रैवलेटर के माध्यम से वडोदरा रेलवे स्टेशन से सीधे जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को दोनों परिसरों के बीच सहज आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह आगामी हाई-स्पीड रेल स्टेशन के साथ प्रभावी एकीकरण सुनिश्चित करेगा तथा यात्रियों को बेहतर मल्टीमॉडल यात्रा अनुभव प्रदान करेगा। यह प्लेटफॉर्म भारतीय रेलवे के मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा तथा इसमें प्लेटफॉर्म शेल्टर, पेयजल सुविधा, प्रतीक्षालय, शौचालय एवं टिकट बुकिंग काउंटर सहित सभी आवश्यक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विकास एवं आधुनिकीकरण का यह कार्य पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल की सुरक्षित, आधुनिक एवं यात्री-केंद्रित रेल सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करता है। परियोजना पूर्ण होने पर परिचालन गति, संरक्षा, क्षमता, विश्वसनीयता एवं यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा वडोदरा स्टेशन एक अधिक सक्षम, आधुनिक एवं भविष्य के लिए तैयार रेलवे हब के रूप में विकसित होगा।

वडोदरा : NEET परीक्षार्थियों के लिए वडोदरा मंडल द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था
पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल द्वारा मंडल के क्षेत्राधिकार में आने वाले प्रमुख स्टेशनों पर रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में सम्मलित होने वाले अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा तथा सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने हेतु व्यापक व्यवस्थाएँ की गई हैं।

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करने के लिए वडोदरा, आणंद एवं भरूच स्टेशनों पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं। इन हेल्प डेस्कों पर तैनात रेलकर्मी ट्रेन कनेक्टिविटी, स्पेशल ट्रेनों एवं अन्य आवश्यक जानकारी एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराएंगे। परिक्षार्थियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त भीड़ के मद्देनज़र वडोदरा में 3 तथा आणंद, गोधरा, भरुच एवं खेड़ा/नडियाड में 1 -1 अतिरिक्त यू टी एस काउंटर खोले जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, उक्त स्टेशनों पर वाणिज्य एवं कार्मिक विभाग के कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की विशेष तैनाती की जा रही है। तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी यात्रियों को मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, सूचना प्रसार तथा यात्री सहायता कार्यों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करेंगे।यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर समय-समय पर सार्वजनिक उद्घोषणाएँ (Announcements) एवं यात्री सूचना प्रसारित की जाएंगी, जिससे परीक्षार्थियों एवं उनके साथ आने वाले अभिभावकों का सुरक्षित, व्यवस्थित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा को न्यूनतम करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारिओं द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा स्टेशन प्रबंधन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वडोदरा मंडल यह भी सुनिश्चित करेगा कि ट्रेनों की समयपालनता (Punctuality) यथासंभव बनाए रखी जाए, ताकि परीक्षार्थियों को अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचने में सुविधा हो।

यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा निम्नलिखित विशेष ट्रेनें संचालित करने की योजना बनाई गई है। जिसमें ट्रेन संख्या 09471 : बांद्रा टर्मिनस  – मणिनगर स्पेशल का वडोदरा मंडल में सूरत, भरुच, विश्वामित्री और आणंद स्टेशन पर स्टॉपेज रहेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 09351 बांद्रा टर्मिनस– डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल का वडोदरा मंडल में  सूरत, अंकलेश्वर, भरुच, छायापुरी और गोधरा स्टेशन पर स्टॉपेज रेहगा। वडोदरा मंडल सभी NEET अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु शुभकामनाएँ देता है तथा उनसे यात्रा के दौरान रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध करता है।