ज़रा हटके - Loktej

महंगाई पर डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान: कहा ‘मुझे महंगाई पसंद है’
वॉशिंगटन, 11 जून (वेब वार्ता)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई महीने में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में 4.2 फीसदी की वृद्धि के आंकड़ों पर एक अप्रत्याशित और विवादास्पद टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि उन्हें महंगाई पसंद है, जो उनके पिछले चुनावी वादों के बिल्कुल विपरीत है।

हालांकि, विपक्षी डेमोक्रेट्स ने इस बयान को हाथों-हाथ लेते हुए सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना शुरू कर दी है, क्योंकि आम जनता के लिए रहने की लागत एक बड़ी चिंता बनी हुई है।

सीक्रेट तेल ऑपरेशन का दावा
महंगाई के दबाव को कम करने के अपने तर्क में ट्रंप ने एक ‘सीक्रेट मिलिट्री ऑपरेशन’ का जिक्र किया है। उन्होंने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से 100 मिलियन बैरल से अधिक तेल निकालकर बाजार में पहुंचाया गया है, जिससे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 90 डॉलर से नीचे आ गई हैं।

ट्रंप का मानना है कि इस गुप्त अभियान के सफल होने से ऊर्जा की कीमतों में कमी आएगी और कुल महंगाई दर में गिरावट आएगी।

आर्थिक स्थिति पर राजनीतिक प्रतिक्रिया
व्हाइट हाउस के अनुसार, गाड़ियों और दवाओं जैसी कुछ वस्तुओं की कीमतों में मामूली राहत मिली है, लेकिन प्रति घंटा वेतन और कुल खर्च के आंकड़ों के बीच का अंतर अभी भी आम लोगों के लिए चिंता का विषय है।

ट्रंप प्रशासन का दावा है कि उनका ‘अफोर्डेबिलिटी एजेंडा’ अमेरिकियों की क्रय शक्ति को बचाने के लिए काम कर रहा है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में ट्रंप के बयानों को उनकी विशिष्ट शैली और नेतृत्व क्षमता से जोड़कर देखा जा रहा है।

विराट कोहली बने देश के सबसे धनी सेलिब्रिटी: 3,542 करोड़ की ब्रांड वैल्यू के साथ शाहरुख और धोनी को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली, 10 जून (वेब वार्ता)। क्रिकेट के ‘किंग’ विराट कोहली ने ब्रांड वैल्यू के मामले में देश के सभी दिग्गजों को पीछे छोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

फॉर्च्यून इंडिया और इंटरब्रांड की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली 3,542 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी बनकर उभरे हैं। उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे बड़े सितारों को पछाड़कर सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

मूल्यांकन के नए मानक
सेलिब्रिटीज की इस ब्रांड वैल्यू का आकलन केवल उनकी कमाई या फॉलोअर्स के आधार पर नहीं किया गया है। रिपोर्ट तैयार करने वाली संस्था इंटरब्रांड ने विश्वसनीयता, लोकप्रियता, सामाजिक जिम्मेदारी और प्रभाव क्षमता जैसे छह प्रमुख मानकों का विस्तृत विश्लेषण किया है।

इस अध्ययन में टॉप-10 सूची में तीन क्रिकेटर्स और सात फिल्मी सितारों ने अपनी जगह बनाई है। प्रियंका चोपड़ा महिला सेलिब्रिटीज में सबसे आगे रही हैं, जबकि टॉप-25 की सूची में दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना और स्मृति मंधाना जैसी प्रभावशाली महिला सितारों ने भी अपनी मजबूती दर्ज कराई है।

टॉप सितारों की सूची में बदलाव
इस प्रतिष्ठित सूची में शाहरुख खान दूसरे और प्रियंका चोपड़ा तीसरे स्थान पर काबिज हैं, जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चौथे और बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह पांचवें पायदान पर हैं।

रिपोर्ट यह स्पष्ट करती है कि आज के दौर में सेलिब्रिटी का प्रभाव केवल उनके काम तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्रांड के साथ जुड़ाव और सामाजिक जिम्मेदारी भी उनकी वैल्यू तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

यह सूची भारतीय मनोरंजन और खेल जगत के बढ़ते व्यावसायिक प्रभाव का एक स्पष्ट प्रमाण है।

उज्ज्वला योजना में बदलाव, अब मिलेंगे सिर्फ 4 सिलेंडर
नई दिल्ली, 09 जून (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में वंचित परिवारों को स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की थी।

शुरुआत में लाभार्थियों को सालाना 12 रियायती सिलेंडर दिए जाते थे, जिसे बाद में घटाकर 9 किया गया और अब इसे सिर्फ चार सिलेंडर सालाना करने का फैसला लिया गया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब पहले की तुलना में कम सिलेंडरों पर वित्तीय सहायता दी जाएगी।

नए नियमों के मुताबिक, लाभार्थियों को अब साल के पहले चार रिफिल पर ही प्रति सिलेंडर 300 रुपये का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) मिलेगा।

इससे पहले तक इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को साल भर में कुल 9 सिलेंडरों की रीफिलिंग पर यह लाभ दिया जाता था। अधिकारियों का कहना है कि उज्ज्वला योजना वाले एक आम परिवार में औसतन साल भर में लगभग चार सिलेंडरों की ही वास्तविक खपत होती है, इसलिए वित्तीय सहायता को इसी औसत खपत के स्तर के अनुरूप बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खानूजा ने स्पष्ट किया कि संशोधित पात्रता पूरी तरह से परिवारों की औसत सालाना गैस खपत को ध्यान में रखकर तय की गई है।

बता दें कि देश में आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में तेल विपणन कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जो पिछले तीन महीनों के भीतर दूसरी बड़ी बढ़ोतरी थी।

इस झटके से लोग अभी संभल भी नहीं पाए थे कि सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक और बड़ा झटका दे दिया है। इस सरकारी योजना के तहत मिलने वाले रियायती सिलेंडरों की वार्षिक संख्या में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया गया है, जिससे गरीब परिवारों के बजट पर सीधा असर पड़ेगा।

प्रत्येक सिलेंडर पर 700/- का घाटा उठा रहीं कपनियां
सिलेंडरों को किफायती बनाए रखने के लिए सरकार ने मई 2022 में 200 रुपये की सब्सिडी शुरू की थी, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया।

यह सब्सिडी हर रिफिल की खरीद के बाद सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है। हालिया बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 942 रुपये हो गई है।

इस हिसाब से 300 रुपये की सब्सिडी के साथ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अपने पहले चार सिलेंडरों के लिए प्रति रिफिल 642 रुपये का भुगतान करना होगा।

आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने 2022 से अब तक सब्सिडी के रूप में 52,000 करोड़ रुपये दिए हैं, जबकि तेल कंपनियां अब भी प्रति सिलेंडर लगभग 700 रुपये का घाटा उठा रही हैं।

अमिताभ बच्चन ने बताई जीवन में समस्याओं की अहमियत, बोले-हमेशा तुरंत समाधान जरूरी नहीं
मुंबई, 05 जून (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जीवन की अनिश्चितताओं और उनसे मिलने वाली सीख पर विचार साझा किए हैं।

उन्होंने अपने फैंस को सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी है। उनका कहना है कि समस्याओं का तुरंत समाधान करना हमेशा जरूरी नहीं होता, क्योंकि चुनौतियां व्यक्ति को अनुभव, समझ और सीख प्रदान करती हैं, जो आगे चलकर उसे अधिक परिपक्व और सक्षम बनाती हैं।

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि समस्याएं जीवन का स्वाभाविक हिस्सा हैं और उनसे घबराने के बजाय उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए। उनका कहना है कि हर दिन इंसान को कुछ न कुछ नया सिखाता है।

अमिताभ ने कहा, “जब कोई समस्या मन को परेशान करती है, तो उससे उस समस्या का पूर्ण ज्ञान और अनुभव प्राप्त होता है और बदले में समझदार बनने का ज्ञान मिलता है।

सीखने के लिए समस्या का होना जरूरी नहीं है, लेकिन अगर अगली बार ऐसी समस्या आती है, तो न केवल उसके समाधान के लिए, बल्कि उससे जुड़ी संभावनाओं और चुनौतियों से निपटने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।”

अभिनेता ने कहा, “जीवन में ये अनिश्चितताएं और चुनौतियां ही जीवन को जीने योग्य बनाती हैं। सकारात्मकता के आवश्यक आत्मविश्वास के साथ ठीक है, बहुत ज्ञान बांट दिया… तो चलिए।”

अमिताभ बच्चन यानी बिग बी को आखिरी बार टी. जे. ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वेट्टैयान’ में देखा गया था। इस फिल्म में रजनीकांत, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश तिलक ने अभिनय किया है।

फिलहाल अमिताभ बच्चन फिल्म निर्माता नाग अश्विन की फिल्म “कल्कि 2898 ईस्वी” में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में कमल हासन और प्रभास भी हैं।

खबरों के मुताबिक, अमिताभ, नितेश तिवारी की आगामी भव्य फिल्म “रामायण: भाग 1” में भी नजर आएंगे, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल भी हैं। बताया जा रहा है कि वे इस फिल्म में जटायु का किरदार निभाएंगे।

2 जून को बिग बी ने अपने उन प्रशंसकों को धन्यवाद दिया, जो हर रविवार को उनके घर ‘जलसा’ के बाहर इकट्ठा होते हैं। उन्होंने उनके अटूट प्यार और समर्थन को समर्पित एक कविता लिखी। उन्होंने सबसे पहले रविवार को अपने घर के बाहर जमा हुए प्रशंसकों की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

समुद्र में बसेगा दुनिया का सबसे बड़ा तैरता महानगर: 1.25 लाख करोड़ के ‘फ्रीडम शिप’ पर होंगे घर
नई दिल्ली, 04 जून (वेब वार्ता)। समुद्र की लहरों पर एक विशाल तैरता हुआ महानगर बनाने की महत्वाकांक्षी योजना हकीकत के करीब पहुंच रही है। ‘फ्रीडम शिप’ नामक इस मेगा प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये है।

यह जहाज किसी भी सामान्य क्रूज से कहीं अधिक बड़ा और आधुनिक होगा। फ्रीडम क्रूज लाइन इंटरनेशनल के नेतृत्व में बन रहा यह प्रोजेक्ट मानव इतिहास के सबसे अनूठे और साहसी इंजीनियरिंग अजूबों में से एक साबित होने वाला है।

इस तैरते शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर किसी आधुनिक ग्लोबल मेट्रो सिटी से कम नहीं होगा। प्रोजेक्ट के ब्लूप्रिंट के अनुसार, यहाँ हजारों लोगों के लिए लग्जरी अपार्टमेंट्स, अत्याधुनिक रिसर्च हॉस्पिटल, स्कूल, शॉपिंग मॉल, वॉटर पार्क और कॉर्पोरेट ऑफिस स्पेस होंगे।

इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसकी छत पर बनने वाला एविएशन डेक है, जहाँ छोटे कमर्शियल विमान और प्राइवेट जेट लैंड कर सकेंगे। साथ ही, चौबीसों घंटे कनेक्टिविटी के लिए 8 हेलीपैड भी प्रस्तावित हैं।

यह प्रोजेक्ट जितना रोमांचक है, इसके निर्माण में उतनी ही बड़ी चुनौतियां भी हैं। इतने विशाल ढांचे को बनाने के लिए अरबों डॉलर के निवेश के साथ-साथ इंजीनियरिंग के अभूतपूर्व कौशल की आवश्यकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस जहाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए न्यूक्लियर प्रोपल्शन ही एकमात्र समाधान हो सकता है। यह जहाज हर 2 से 3 साल में दुनिया का चक्कर लगाएगा और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ही अपनी यात्रा पूरी करेगा।

33 दिन में 30 हजार पार पहुंची आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा इनर लाइन परमिट की संख्या
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), 03 जून (वेब वार्ता)। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ स्थित पवित्र आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।

यात्रा शुरू होने के मात्र 33 दिन के भीतर 30,016 इनर लाइन परमिट जारी होने के साथ इस वर्ष यात्रा ने नया रिकॉर्ड बना दिया है।

जिला प्रशासन के अनुसार, 02 जून तक कुल 30,016 इनर लाइन परमिट जारी किए जा चुके हैं। अकेले 02 जून को 1,178 परमिट जारी हुए। यात्रा का शुभारंभ 01 मई को जोलीकोंग स्थित पार्वती कुंड के समीप शिव मंदिर के कपाट खुलने के साथ हुआ था।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में पूरे यात्रा सत्र के दौरान 29,352 और वर्ष 2025 में 36,526 इनर लाइन परमिट जारी हुए थे। ऐसे में इस वर्ष केवल 33 दिनों में 30 हजार का आंकड़ा पार होना यात्रा के प्रति बढ़ती आस्था और लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

जिला प्रशासन के मुताबिक, एक से 31 मई के बीच लगभग 28 हजार श्रद्धालु एवं पर्यटक आदि कैलाश और ओम पर्वत पहुंचे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 150 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्शाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अक्टूबर 2023 में आदि कैलाश भ्रमण और जून 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यहां योग साधना किए जाने के बाद इस आध्यात्मिक धाम को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। इसके बाद से देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और प्रकृति प्रेमियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। पर्यटन आधारित गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है तथा सीमा से लगे गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोकने में भी मदद मिल रही है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर आने से पहले आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। मौसम की जानकारी प्राप्त करें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम को मिला आईपीएल 2026 का बेस्ट ग्राउंड और पिच अवॉर्ड
धर्मशाला, 02 जून (वेब वार्ता)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम ने एक बार फिर देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन में धर्मशाला के मैदान को ‘बेस्ट ग्राउंड एंड पिच ऑफ द सीजन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह उपलब्धि मैदान की बेहतरीन गुणवत्ता, उत्कृष्ट पिच तैयारियों और पर्दे के पीछे दिन-रात मेहनत करने वाले क्यूरेटरों, ग्राउंड्समैन और प्रबंधन टीम की मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि धौलाधार पर्वत श्रृंखला की छाया में बसे धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को विश्व क्रिकेट के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए वर्षों तक निरंतर प्रयास किए गए।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी लोगों को समर्पित है जिन्होंने मैदान को देश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट स्थलों में शामिल करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का मैदान केवल एक क्रिकेट स्टेडियम नहीं, बल्कि हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता और खेल संस्कृति का प्रतीक बन चुका है।

यहां की हरियाली, विश्वस्तरीय सुविधाएं और पृष्ठभूमि में दिखाई देने वाली धौलाधार पर्वतमाला खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए यादगार अनुभव प्रदान करती है।

एचपीसीए प्रबंधन ने भी इस सम्मान को पूरी टीम की सामूहिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि मैदान की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए वर्षभर विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि धर्मशाला आज देश के सबसे खूबसूरत और पसंदीदा क्रिकेट मैदानों में शुमार है।

क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि धर्मशाला में खेला गया हर मुकाबला केवल एक मैच नहीं, बल्कि हिमालय की गोद में खेल और प्रकृति के अद्भुत संगम का अनुभव होता है। आईपीएल 2026 में मिला यह सम्मान एचपीसीए और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

दिव्यांका और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई बच्चों की झलक, मिला आशीर्वाद
मुंबई, 30 मई (वेब वार्ता)। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। बच्चों के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके बारे में जानने के लिए उत्साहित थे।

शुक्रवार शाम को दिव्यांका और उनके पति अपने बच्चों के साथ अस्पताल से घर लौट आए। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अस्पताल से अपने बेबी को घर लेकर जाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री अपनी कार से बाहर निकलती दिखाई देती हैं। उन्होंने अपने बच्चों को सफेद रंग के कंबल में लपेट रखा है। इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। जैसे ही वह अपनी सोसायटी के गेट पर पहुंचीं, वहां मौजूद एक सुरक्षा गार्ड ने परिवार के लिए दरवाजा खोल दिया।

हालांकि, सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान दिव्यांका और सुरक्षा गार्ड के बीच हुई बातचीत ने खींचा। इस दौरान अभिनेत्री और उनके पति ने न सिर्फ गार्ड से बातचीत की, बल्कि अपने दोनों बच्चों की झलक भी दिखाई। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने स्नेहपूर्वक बच्चों को आशीर्वाद दिया, उनके सिर को पारंपरिक तरीके से छूकर शुभकामनाएं दीं।

यह सहज और भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स दिव्यांका की विनम्रता और गर्मजोशी की जमकर सराहना कर रहे हैं। इस साल मार्च में गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर दिव्यांका और विवेक ने सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। इसके बाद 26 मई को उनके घर बच्चों का जन्म हुआ।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी।

साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जनवरी 2016 में दोनों ने सगाई की और इसके करीब पांच महीने बाद, जुलाई 2016 में भोपाल में शादी कर ली।

अब शादी के कुछ सालों के बाद अब दोनों के घर में दो-दो बेटों का जन्म हुआ, जिससे उनकी जिंदगी में एक नए और बेहद खूबसूरत अध्याय की शुरुआत हो चुकी है।

बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
मुंबई, 26 मई (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 का प्लेऑफ चरण मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला क्वालीफायर-1 के रूप में 26 मई को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

इसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। वहीं, 29 मई को इसी मैदान पर क्वालीफायर-2 खेला जाएगा, जिसमें क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम का सामना एलिमिनेटर की विजेता से होगा।

प्लेऑफ में नहीं होगा रिजर्व डे
क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 के लिए ‘रिजर्व डे’ नहीं है। आइए, जानते हैं कि अगर बारिश के चलते यह मुकाबले पूरे नहीं होते, तो विजेता टीम का फैसला किस तरह निकलेगा? दरअसल, क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 में अगर बारिश के चलते मैच का नतीजा नहीं निकलता, तो ऐसे में प्वाइंट्स टेबल में पोजिशन के आधार पर टीम की जीत-हार तय होगी।

क्वालीफायर-1 मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में खेला जाना है। अगर बारिश की वजह से मुकाबला बेनतीजा रहता है, तो इसका फायदा आरसीबी को मिलेगा।

बारिश हुई तो आरसीबी को होगा फायदा आरसीबी ने इस सीजन 14 में से 9 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान अपने नाम किया था। गुजरात टाइटंस ने भी इतने ही मुकाबले अपने नाम किए, लेकिन नेट रन रेट में अंतर होने की वजह से जीटी दूसरे पायदान पर रही।

बारिश के चलते मुकाबला रद्द होने पर आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में जीटी से ऊपर होने की वजह से इस मुकाबले की विजेता बन सकती है।

वहीं, एलिमिनेटर मैच 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

एसआरएच लीग मुकाबलों में 14 में से 9 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 में से 8 मैच अपने नाम करते हुए चौथा पायदान हासिल किया था। अगर बारिश की वजह से एलिमिनेटर मैच धुलता है, तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी।

क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम क्वालीफायर-1 गंवाने वाली टीम का सामना करेगी। इस मुकाबले में भी जो टीम लीग स्टेज के दौरान अंकतालिका में ऊपर होगी, वही टीम बारिश के चलते मैच रद्द होने की स्थिति में फाइनल का टिकट हासिल करेगी।

खिताबी मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

शादी की अफवाहों पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं छुपकर शादी नहीं करूंगी
मुंबई, 23 मई (वेब वार्ता)। भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। जिसमें वह शादीशुदा महिला के अंदाज में नजर आईं।

उनका यह लुक देखते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई और लोग सवाल पूछने लगे कि क्या कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है। जिसके बाद अब कंगना रनौत ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

दरअसल कंगना रनौत उस वीडियो में शादीशुदा महिला के अंदाज में नजर आईं। वीडियो में कंगना गले में मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी और हाथों में हरी चूड़ियां पहने दिखाई दे रही हैं। जिसके बाद अब कंगना रनौत ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कंगना ने वायरल वीडियो पर दी सफाई कंगना रनौत ने सीक्रेट वेडिंग की चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपनी फोटो शेयर की। और लिखा कि मैं सिटी में किसी फिल्म की हर दिन शूटिंग कर रही हूं। किनी ने मेरी रेंडम फोटो क्लिक कर ली और उस समय मैं कैरेक्टर और मेकअप में थी।

अब मुझे बहुत सारे कॉल्स आ रहे हैं लेकिन शादीशुदा महिलाओं के लुक को लेकर इतनी बड़ी क्या बात है? एक्टर्स हर तरह के रोल प्ले करते है। मैं सीक्रेटली शादी नहीं करूंगी, मैं वादा करती हूं।

सोशल मीडिया पर हुई सवालों की बौछार
जैसे ही कंगना का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि गले में मंगलसूत्र? क्या उन्होंने शादी कर ली? वहीं दूसरे यूजर ने पूछा कि क्या कंगना ने चुपके से शादी कर ली? कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद यह किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है।

फैंस लगातार कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस के इस नए लुक को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म
जानकारी के अनुसार कंगना रनौत ने कोई सीक्रेट शादी नहीं की है। बताया जा रहा है कि उनका यह लुक उनकी आने वाली फिल्म तनु वेड्स मनु 3 की शूटिंग से जुड़ा हुआ है।

फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं और इसमें एक बार फिर कंगना की जोड़ी आर माधवन के साथ नजर आने वाली है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार इमरजेंसी में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ हुई थी, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसे खास सफलता नहीं मिली।

अब एक्ट्रेस जल्द ही भारत भाग्य विधाता में दिखाई देंगी, जो 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

एक ही दिन में 274 पर्वतारोहियों ने फतह किया एवरेस्ट, टूट गया सालों पुराना रिकॉर्ड
काठमांडू, 22 मई (वेब वार्ता)। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर एक ही दिन में 274 पर्वतारोहियों के पहुंचने का नया एवरेस्ट रिकॉर्ड बना है।

गुरुवार को नेपाल के दक्षिणी मार्ग से सफल चढ़ाई करके इन सभी साहसी लोगों ने शिखर को चूमा है। इतनी बड़ी संख्या में पर्वतारोहियों का एक साथ वहां सुरक्षित पहुंचना एक बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है।

नेपाल एक्सपेडिशन ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अनुसार लंबे समय तक मार्ग बंद रहने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इस सीजन के लिए करीब 500 पर्वतारोहण परमिट नेपाल सरकार द्वारा जारी किए गए थे।

मौसम साफ होते ही बेस कैंप से सभी पर्वतारोहियों ने एक साथ शिखर की ओर अपनी चढ़ाई शुरू कर दी। इसी भारी भीड़ के कारण एक ही दिन में फतह का यह विश्व रिकॉर्ड संभव हो पाया है।

पुराना 2019 का रिकॉर्ड टूटा
यह नेपाली रूट से एक दिन में एवरेस्ट फतह करने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या बन गई है। इससे पहले 22 मई 2019 को 223 पर्वतारोही दक्षिणी फेस से शिखर तक सुरक्षित रूप से पहुंचे थे। उस ऐतिहासिक दिन कुल वैश्विक संख्या काफी अधिक थी क्योंकि दोनों तरफ से चढ़ाई हो रही थी। उस समय तिब्बत वाले उत्तरी मार्ग से भी पर्वतारोहियों की चढ़ाई सुचारू रूप से चल रही थी।

इस बार चीन की ओर से पर्वतारोहियों के लिए कोई भी नया परमिट बिल्कुल जारी नहीं किया गया है। इस सख्त पाबंदी की वजह से तिब्बत की तरफ वाला उत्तरी मार्ग पूरी तरह से बंद रहा है। उत्तरी रास्ता बंद होने के कारण दुनियाभर के सभी पर्वतारोहियों को सिर्फ नेपाली रूट का इस्तेमाल करना पड़ा। इसी वजह से दक्षिणी मार्ग पर चढ़ाई करने वालों की बहुत ज्यादा भीड़ एक साथ जमा हो गई थी।

मार्ग खुलने में हुई भारी देरी
इस सीजन में लगातार खराब मौसम के कारण लंबे समय तक चढ़ाई का रास्ता पूरी तरह बंद ही रहा। ‘आइसफॉल डॉक्टर’ कहलाने वाले हिमालई श्रमिकों को विशाल सेराक हटाने में कई हफ्तों का वक्त लग गया।

इसलिए मुख्य मार्ग 13 मई तक किसी भी पर्वतारोही के लिए पूरी तरह से नहीं खुल सका था। बेस कैंप में इंतजार कर रहे लोगों की भारी भीड़ जमा होने का यही सबसे बड़ा और मुख्य कारण था।

इस नए कीर्तिमान के साथ ही 8,848 मीटर ऊंचे शिखर पर लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। अत्यधिक भीड़ के कारण संकरे बर्फीले रास्तों पर लोगों को काफी लंबे समय तक रुकना पड़ता है।

इन पर्वतारोहियों को खतरनाक ‘डेथ जोन‘ में इंतजार करना पड़ता है जहां ऑक्सीजन बेहद कम होती है। मानव शरीर के लिए यह स्थिति बहुत ही ज्यादा खतरनाक और कई बार जानलेवा भी मानी जाती है।

अधिकारियों का कहना है कि चढ़ाई के लिए बेहद कम समय की अनुकूल मौसम खिड़की मिल पाई थी। सप्ताहांत में तेज हवाओं का भारी अनुमान था जिससे बचने के लिए पहले ही लोग शिखर की ओर बढ़ पड़े।

इसी जल्दबाजी और बड़ी संख्या में वहां मौजूद पर्वतारोहियों ने भीड़भाड़ की स्थिति को बहुत गंभीर बना दिया। फिर भी इतनी बड़ी संख्या में सफल चढ़ाई करना पर्वतारोहण के इतिहास में बहुत बड़ा कदम है।

साईकृपा के साथ जुड़ें, बच्चों के बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ
नई दिल्ली, 18 मई: साईकृपा, नोएडा में पंजीकृत एक धर्मार्थ संस्था है जो वर्ष 1988 से अनाथ, परित्यक्त एवं जरूरतमंद बच्चों के जीवन में आशा की किरण बनकर कार्य कर रही है।

हम बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सड़क एवं झुग्गी-बस्ती के बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा सफल पुनर्वास प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायता कर रहे है। हमारी विभिन्न सेवाभावी परियोजनाओं ने समाज का गहरा विश्वास और स्नेह अर्जित किया है।

किन्तु, हमारा बालकुटीर परिसर, जो लगभग 25 वर्ष पूर्व केवल 35 बच्चों के लिए बनाया गया था, आज बढ़ते बच्चों के परिवार के कारण अत्यधिक सीमित हो गया है। स्थान का अभाव बच्चों के समग्र विकास एवं शैक्षणिक प्रगति में बाधा बन रहा है। हमारी कुछ परियोजनाएँ किराये के भवनों में चल रही है जिससे हमारे कोष का बड़ा भाग किराये में खर्च हो जाता है।

इसीलिए हम अपने सभी शुभचिंतकों से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे नोएडा / ग्रेटर नोएडा अथवा उसके आसपास उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने में सहयोग दें, ताकि हमारी सभी परियोजनाओं को एक ही परिसर में संचालित किया जा सके और बच्चों के विकास एवं मनोरंजन हेतु एक समग्र एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

प्रस्तावित आधुनिक परिसर में निम्न सुविधाएँ होंगी :
    लड़कों एवं लड़कियों के लिए पृथक आवास (18 वर्ष तक)
* परिसर में ही प्राथमिक विद्यालय की सुविधा
* व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र
* युवाओं (21 वर्ष तक) के लिए छात्रावास

हम विशेष रूप से निवेदन करते हैं :
    ऐसे व्यक्ति, परिवार एवं भूमि स्वामी जो धर्मार्थ कार्य हेतु भूमि दान या आवंटित करने पर विचार कर सकें।
* परोपकारी व्यक्तियों, कॉर्पोरेट संस्थानों एवं संगठनों से, जो भूमि क्रय एवं भवन निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करना चाहें।

आपका सहयोग सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों के सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त भविष्य का निर्माण करेगा।
सहयोग के लिए संपर्क करें:
9873435843
हम सब साथ मिलकर बदलाव ला सकते हैं