खेल - Loktej

टेस्ट से टी20 तक…आईसीसी मीटिंग में खेल के नियमों में हुए 5 बड़े बदलाव, प्वाइंट्स में समझें पूरी बात
मुंबई, 02 जून (वेब वार्ता)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सोमवार को अपनी बैठकों के खत्म होने के बाद कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। ये बैठकें रविवार को अहमदाबाद में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल मैच (GT Vs RCB) के दौरान आयोजित की गई थीं।

आईसीसी ने इस दौरान कई ऐसे फैसले लिए हैं जिनका मुख्य उद्देश्य क्रिकेट के प्रशासन को मजबूत करना, महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं को बेहतर बनाना है।

आईसीसी बोर्ड ने मुख्य अधिकारियों की बैठक से मिले सुझावों को भी मंजूरी दे दी है। आइए इन प्रमुख बदलावों और फैसलों को आसान शब्दों में समझाते हैं….

खेल के नियमों में हुए कई बड़े बदलाव
पिंक बॉल का ट्रायल: टेस्ट मैचों में खराब रोशनी के कारण खेल रुकने की समस्या से निपटने के लिए पिंक बॉल का इस्तेमाल करने का ट्रायल किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए मैच या सीरीज शुरू होने से पहले दोनों टीमों की आपसी सहमति होना जरूरी है।

हॉक-आई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: मैच अधिकारी अब किसी गेंदबाज के गलत बॉलिंग एक्शन (चोटिल या संदेहास्पद एक्शन) की रिपोर्ट करते समय ‘हॉक-आई’ डेटा की मदद ले सकेंगे।

रोशनी की तकनीक पर रिसर्च: खराब रोशनी की वजह से खेल में आने वाली रुकावटों को कम करने के लिए स्टेडियमों की लाइटिंग टेक्नोलॉजी पर रिसर्च की जाएगी। इसके लिए आईसीसी और मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब मिलकर काम करेंगे।

रणनीति के लिए समय: मैच के दौरान तय ‘ड्रिंक्स ब्रेक’ में अब हेड कोच या उनके प्रतिनिधि अपनी टीम के खिलाड़ियों से मैदान पर बातचीत कर सकेंगे।

T20I में नया नियम: टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब 15 मिनट का ब्रेक लेना अनिवार्य होगा और ब्रेक खत्म होते ही बल्लेबाजों को तुरंत खेलने के लिए तैयार रहना होगा।

लेग-साइड वाइड और नए नियम: ‘लेग-साइड वाइड’ के ट्रायल नियम को अब हमेशा के लिए लागू कर दिया गया है। वहीं, एमसीसी के क्रिकेट नियमों में बाकी के अन्य बदलाव 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे।

फ्रैंचाइजी और महिला क्रिकेट पर फैसले
दुनिया भर में बढ़ती टी-20 और फ्रैंचाइज़ लीग्स को देखते हुए आईसीसी ने एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी इस बात पर काम करेगी कि फ्रैंचाइजी क्रिकेट और देशों के आपसी मैचों (इंटरनेशनल कैलेंडर) के बीच सही तालमेल कैसे बिठाया जाए।

इसके अलावा आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की तारीखों को बदल दिया गया है। अब यह टूर्नामेंट जून-जुलाई के बजाय 14 से 28 फरवरी, 2027 के बीच खेला जाएगा।

आईसीसी ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए साल 2026 में 10 टीमों का एक नया टूर्नामेंट शुरू होगा। इसमें आईसीसी के 5 फुल मेंबर और 5 एसोसिएट देशों की टीमें रैंकिंग और पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन के आधार पर चुनी जाएंगी।

आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एक नया ‘ग्लोबल क्वालिफायर’ मुकाबला शुरू करने की सिफारिश को मंजूरी दी गई है। इस 16 टीमों वाले क्वालिफायर के नियम और रास्ते जल्द ही तय किए जाएंगे।

क्रिकेट कनाडा पर कार्रवाई
आईसीसी ने नियमों का ठीक से पालन न करने (सदस्यता शर्तों के उल्लंघन) के कारण क्रिकेट कनाडा को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

हालांकि, इस निलंबन के बाद भी कनाडा की टीम पर कम असर पड़ेगा। निलंबन के दौरान भी कनाडा की राष्ट्रीय टीमें आईसीसी के टूर्नामेंट्स में खेलती रहेंगी ताकि उनका खेल खराब न हो।

आईसीसी कनाडा की टीम के खर्चों के लिए सीधे पैसे नहीं देगी, बल्कि एक ‘कंट्रोल्ड फंडिंग सिस्टम’ के जरिए आईसीसी खुद अपनी देखरेख में केवल राष्ट्रीय टीमों की जरूरतों और स्वीकृत कार्यक्रमों पर ही पैसा खर्च करेगी।

कनाडा क्रिकेट बोर्ड में चल रही प्रशासनिक दिक्कतों को सुधारने के लिए आईसीसी कुछशर्तें तय करेगी। इन सुधारों की जांच के लिए एक ‘नॉर्मलाइजेशन कमेटी’ बनाई गई है। जब यह कमेटी और आईसीसी बोर्ड पूरी तरह संतुष्ट हो जाएंगे, तभी कनाडा की सदस्यता दोबारा बहाल की जाएगी।

आईपीएल 2026 अवॉर्ड्स: आरसीबी बनी चैंपियन, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पांच बड़े पुरस्कार जीतकर बिखेरा जलवा
अहमदाबाद, 01 जून (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को शिकस्त देकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है।

इस शानदार जीत के साथ आरसीबी को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी से पुरस्कृत किया गया। फाइनल मुकाबले की समाप्ति के बाद आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

इस पूरे सीजन में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दबदबा रहा। उन्होंने कुल पांच बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर और सुपर सिक्स ऑफ द सीजन शामिल हैं।

वैभव ने टूर्नामेंट में 776 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इन पांचों अवॉर्ड्स के लिए उन्हें ट्रॉफी के साथ कुल 50 लाख रुपये की इनामी राशि भी दी गई।

व्यक्तिगत श्रेणियों में कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर ‘पर्पल कैप’ जीती, जबकि मोहम्मद सिराज को ‘ग्रीन डॉट बॉल’ अवॉर्ड मिला। मनीष पांडे ने ‘कैच ऑफ द सीजन’ और साई सुदर्शन ने ‘मोस्ट फोर्स’ अवॉर्ड हासिल किया। वहीं, खेल भावना के लिए पंजाब किंग्स को ‘फेयर प्ले अवॉर्ड’ से नवाजा गया।
आयोजन के दौरान मैदानों की बेहतरीन गुणवत्ता के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अंडर-18 हॉकी एशिया कप: ‘पूल ए’ मैच में जापान ने भारत को 4-2 से हराया
काकामिगहारा, 31 मई (वेब वार्ता)। अंडर-18 एशिया कप 2026 के ‘पूल ए’ मैच में भारतीय पुरुष टीम को मेजबान जापान के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

रविवार को खेले गए इस मैच में भारत की तरफ से आशीष तानी पूर्ति और कप्तान केतन कुशवाहा ने गोल दागे, जबकि जापान के लिए गोल करने वालों में कप्तान योशिओका माहिरो, फुजिवारा युमा, यासुई केंगो और ताकाहाशी आओने शामिल थे। अब भारत का अगला मुकाबला 1 जून को कोरिया से होगा।

मैच का पहला क्वार्टर काफी कड़ा रहा, जिसमें दोनों टीमें मिडफील्ड में गेंद पर कब्जे के लिए संघर्ष करती नजर आईं। हालांकि, जापान ने 15वें मिनट में गतिरोध तोड़ा। मेजबान टीम ने एक बेहतरीन रणनीति का इस्तेमाल किया, जिसमें वतानाबे अत्सुहिरो ने गेंद को कप्तान योशिओका माहिरो (15वें मिनट) को पास किया, जिन्होंने डाइव लगाते हुए गोल दागा।

कुछ ही देर बाद दूसरे क्वार्टर में, फुजिवारा युमा (20वें मिनट) को बाएं फ्लैंक पर जगह मिली, जिन्होंने अपने मार्कर को छकाया और गोल के ऊपरी दाएं कोने में एक जोरदार बैकहैंड शॉट मारकर मेजबान टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। 5 मिनट बाद, भारत को दिन का अपना पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे आशीष तानी पूर्ति (25वें मिनट) के सटीक शॉट की मदद से सफलतापूर्वक गोल में बदला गया।

भारत ने दूसरे हाफ की शुरुआत जोरदार तरीके से करते हुए 32वें मिनट में ही बराबरी का गोल कर दिया। मेहमान टीम को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे शुरू में जापानी गोलकीपर ने बचा लिया था।

हालांकि, जापान समय पर गेंद को क्लीयर करने में नाकाम रहा और कप्तान केतन कुशवाहा (32वें मिनट) ने गोल के सामने पड़ी गेंद पर झपट्टा मारा और उसे गोलकीपर के ऊपर से चिप करते हुए खेल को बराबर कर दिया।

जापान को 34वें मिनट में एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे एक बार फिर एक अलग रणनीति के जरिए गोल में बदला गया। इस बार, वतानाबे अत्सुहिरो ने यासुई केंगो (34वें मिनट) को पास दिया, जिन्होंने गेंद को नेट में टैप कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में तीन मिनट शेष रहते, जापान ने ताकाहाशी आओने (42वें मिनट) के फील्ड गोल की मदद से अपनी बढ़त को और बढ़ा दिया। भारत ने मैच में वापसी करने की कोशिश में आखिरी क्वार्टर में कई हमले किए, लेकिन जापान अपनी जगह पर डटा रहा और यह सुनिश्चित किया कि मैच के आखिर तक उसका गोल सुरक्षित रहे, और इस तरह उसने तीन अंक हासिल किए।

अंडर-18 विमेंस हॉकी एशिया कप: भारतीय टीम ने किया जीत के साथ आगाज, मलेशिया को 2-1 से हराया
काकामिगाहारा (जापान), 30 मई (वेब वार्ता)। भारतीय टीम ने अंडर-18 विमेंस हॉकी एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। शनिवार को पूल ए के अपने पहले मैच में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 2-1 से हराया।

15 साल की फॉरवर्ड नौशीन नाज मैच की स्टार बनकर उभरीं, उन्होंने भारत के लिए दोनों गोल किए। नाज को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। नाज के शानदार खेल ने भारत को तीन अहम पॉइंट दिलाने में मदद की।

शुरुआती क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के डिफेंस को परखा, लेकिन किसी भी टीम के हाथ सफलता नहीं लग सकी। भारत ने ज्यादा पजेशन का फायदा उठाया और कई मौके बनाए, लेकिन मलेशिया का डिफेंस शुरुआती 15 मिनटों में भारतीय टीम को बढ़त लेने से रोकने में सफल रहा।

भारत की मेहनत आखिरकार दूसरे क्वार्टर में रंग लाई। 19वें मिनट में नौशीन ने पेनल्टी कॉर्नर के मौके का फायदा उठाया और मैच का पहला गोल दागा।

युवा स्ट्राइकर ने सेट-पीस पर तेजी से रिएक्ट किया और गेंद को नेट में डालकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भी भारत ने लगातार अटैक जारी रखे और हाफ टाइम से ठीक पहले नौशीन नाज ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। मैच के 28वें मिनट में उन्होंने मलेशियाई गोलकीपर को छकाते हुए एक तेज फिनिश किया और भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।

ब्रेक के बाद मलेशिया ने वापसी की काफी कोशिश की और टीम आक्रामक खेल खेलती हुई नजर आई। मलेशिया को मैच में पहली सफलता 41वें मिनट में मिली, जब नूर अजली ने भारतीय डिफेंस और गोलकीपर को छकाते हुए स्कोर 2-1 कर दिया।

इस गोल के बाद मलेशिया की टीम ऊर्जा से भरी दिखाई दी और उन्होंने अपने आक्रामक खेल को जारी रखा। हालांकि, भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को दूसरा गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। बैकलाइन ने कई अटैकिंग मूव्स को सफलतापूर्वक नाकाम किया।

इस जीत से भारत पूल ए में कोरिया के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है। दोनों टीमों ने अपने शुरुआती मैचों से तीन-तीन पॉइंट हासिल किए हैं, जिसमें कोरिया गोल अंतर के हिसाब से टॉप पर है। भारतीय टीम की अब अगली भिड़ंत रविवार को कोरिया से होगी।

IPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
जयपुर, 29 मई (वेब वार्ता)। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने ऐसे रिकॉर्ड बना दिए हैं, जिन्हें बड़े-बड़े दिग्गज भी अपने पूरे करियर में हासिल नहीं कर सके।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 छक्के निकले, जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। उनकी इस पारी ने कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

सूर्यवंशी के निशाने पर गेल का ये बड़ा रिकॉर्ड
अब वैभव सूर्यवंशी के सामने आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच में अगर वैभव 11 छक्के लगाने में सफल रहते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों में 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 37 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

22 पारियों में 89 छक्के जड़ चुके हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल में 22 मैचों की 22 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 932 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 42 से अधिक का रहा है, जबकि वह 89 छक्के भी जड़ चुके हैं।

इतनी कम उम्र में उनकी बल्लेबाजी शैली ने क्रिकेट विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया है। खास बात यह है कि वैभव लगातार बड़े शॉट खेलने के बावजूद दबाव में नजर नहीं आते और टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

क्रिस गेल के रिकॉर्ड के अलावा वैभव सूर्यवंशी के पास एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका रहेगा। आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड फिलहाल आंद्रे रसेल के नाम है, जिन्होंने 657 गेंदों में यह कारनामा किया था।

वहीं वैभव अब तक सिर्फ 402 गेंदों का सामना कर चुके हैं। इसके अलावा अगर वह क्वालीफायर-2 में 68 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में अपने 1000 रन भी पूरे कर लेंगे। ऐसा होने पर वह सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर 2 में पहुंची
न्यू चंडीगढ़, 28 मई (वेब वार्ता)। वैभव सूर्यवंशी (97) और ध्रुव जुरेल (50) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के बाद जोफ्रा आर्चर की अगुवाई गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद 47 रनों से हरा दिया है।

इस जीत के साथ ही आर आर ने क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है। आरआर के 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच की टीम 196 रन पर सिमट गई है।

इस तरह आईपीएल 2026 में उनका सफर अब यहीं पर समाप्त हो गया है। जब आरआर ने पहले खेलते हुए 243 रन बनाए थे, तब किसी ने भी सनराइजर्स हैदराबाद को मैच से बाहर नहीं रखा था। क्योंकि सबको पता था कि एसआरएच के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस टार्गेट को चेज कर सकते हैं।

हालांकि आर्चर ने दूसरी ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया। इसके बाद पावरप्ले में टीम ने अपने टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाज गंवा दिए। यहीं से मैच एसआरएच की टीम काफी पीछे हो गई और कभी वापसी नहीं कर पाई।

नीतीश रेड्डी और सलील अरोड़ा की साझेदारी ने थोड़ी उम्मीद जगाई थी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अब दूसरे क्वालीफायर में आरआर का सामना गुजरात टाइटंस से होगा, वहीं एसआरएच का सफ़र यहीं पर समाप्त होता है। 244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (शून्य) का विकेट गंवा दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट लिए आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 50 रन जोड़े। तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने इशान किशन को आउटकर आरआर का दूसरी सफलता दिलाई।

इशान किशन ने 11 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 33 रन बनाये। अगले ओवर में बर्गर ने आर स्मरण (पांच) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। पांचवें ओवर में आर्चर ने ट्रेविस हेड को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। ट्रेविड हेड ने आठ गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 17 रन बनाये।

हाइनरिक क्लासन ने 10 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए18 रन बनाये। उन्हें यश पुंजा ने आउट किया। हैदराबाद का छठा विकेट 11वें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में गिरा। नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रनों की पारी खेली।

उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट किया। अगले ओवर में सुशांत मिश्रा ने कप्तान पैट कमिंस (एक) रन को आउट किया। 15वें ओवर में जडेजा ने सलील अरोड़ा को आउट कर आरआर को आठवीं सफलता दिलाई।

सलील अरोड़ा ने 21 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 35 रनों की पारी खेली। नांद्रे बर्गर ने ईशान मलिंगा (पांच) को आउट कर आरआर को नौवीं सफलता दिलाई। आरआर के गेंदबाजी आक्रमण के आगे  सनराइजर्स हैदराबाद 19.2 ओवरों में 196 रनों पर सिमट गई। संशांत मिश्रा ने शिवांग को आउट कर हैदराबाद की पारी का अंत किया।

आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिये। रवींद्र जडेजा को दो विकेट मिले। सुशांत मिश्रा को दो विकेट मिले। यश पुंजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आआर को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए आठ ओवरों में 125 रन जोड़ डाले। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का एक आईपीएल सत्र में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सूर्यवंशी अब एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा (60) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि वे आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए सूर्यवंशी, 29 गेंद पर 97 रनों की पारी खेलकर आउट: हुए। वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद, ऑफ स्टंप की लाइन, कट किया लेकिन डीप थर्ड में लपक लिए गए। उन्हें प्रफुल्ल हिंगे ने आउट किया।

11वें ओवर में शिवांग कुमार ने यशस्वी जायसवाल (29) रन का शिकार कर लिया। ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुये। दोनों बल्लेबाजो प्रफुल्ल हिंगे ने आउट किया। ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए (50) रनों की पारी खेली।

ध्रुव जुरेल को आउट करने बाद हैदराबाद के गेंदबाजो ने वापसी की। रियान पराग ने 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (26) रन बनाये। 17वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान मलिंगा ने दसून शानका (पांच) को आउट किया।

19वें ओवर की पहली गेंद पर डॉनोवन फरेरा (12) रनआउट हुये। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर (चार)रन बाउंड्री पर कैच आउट हुये। नांद्रे बर्गर (एक) रनआउट हुये।

राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 243 रनों का स्कोर बनाया। यह आईपीएल इतिहास में आरआर का अब तक सबसे बड़ा स्कोर है। रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 36 रन दिए और पांच विकेट चटका दिए।

इसी वजह से आरआर 250 तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि एलिमिनेटर को देखते हुए यह काफी बड़ा स्कोर कहा जा सकता है। यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने तीन विकेट लिये। नीतीश कुमार रेड्डी ,शिवांग कुमार और ईशान मलिंगा ने एक- एक बल्लेबाज को आउट किया।

एफआईएच प्रो लीग: हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम घोषित, यूरोपीय दौरे पर पाकिस्तान-इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत
नई दिल्ली, 27 मई (वेब वार्ता)। हॉकी इंडिया ने बुधवार को एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी।

स्टार डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह व्यक्तिगत कारणों से फरवरी में होबार्ट चरण से बाहर रहने के बाद टीम में वापसी करते हुए एक बार फिर कप्तानी संभालेंगे।

भारतीय टीम इस दौरे के दौरान नीदरलैंड, जर्मनी, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों से भिड़ेगी। यह दौरा आगामी हॉकी विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बेल्जियम में तैयारी, फिर नीदरलैंड और इंग्लैंड में मुकाबले भारतीय टीम 7 से 9 जून तक बेल्जियम के ब्रुसेल्स में तैयारी शिविर और अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद टीम 10 जून से नीदरलैंड के रॉटरडैम में रहेगी, जहां प्रो लीग मुकाबले खेले जाएंगे।

रॉटरडैम चरण के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के लंदन जाएगी, जहां पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले होंगे।

रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में संपन्न हुआ एथलेटिक्स का महाकुंभ
रांची, 26 मई (वेब वार्ता)। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप सोमवार को रोमांचक समापन के साथ संपन्न हुई।

चार दिनों तक चले इस राष्ट्रीय खेल आयोजन में देशभर के शीर्ष एथलीटों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने न केवल अपने कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि 10 से अधिक नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाए, जिससे भारतीय एथलेटिक्स का भविष्य और अधिक उज्ज्वल नजर आ रहा है।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण पुरुष शॉटपुट मुकाबला रहा, जहां समरदीप सिंह गिल ने 20.46 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता और ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।

साथ ही, 400 मीटर बाधा दौड़ में यशस पी और ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का टिकट हासिल किया। महिलाओं की स्पर्धाओं में विथ्या रामराज और ख्याति माथुर जैसे खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।

भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन ने इस सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रांची के आधुनिक स्टेडियम में मिली सुविधाओं का सीधा लाभ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दिखा है।

इस चैंपियनशिप ने भारतीय एथलेटिक्स को कई नए सितारे दिए हैं, जो आगामी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अब सभी की निगाहें कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स पर टिकी हैं, जहां भारत इन एथलीटों से पदकों की बड़ी उम्मीद लगाए बैठा है।

‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
कोलकाता, 25 मई (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबलों में बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और शानदार अर्धशतक जमाकर टीम के लिए अहम योगदान दिया।

उनकी इस पारी ने न सिर्फ दिल्ली को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की, बल्कि राहुल को आईपीएल इतिहास के एक खास क्लब में भी शामिल करा दिया।

ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में राहुल ने तेज रफ्तार बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी पारी के दौरान कई आकर्षक शॉट देखने को मिले और उन्होंने गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

अर्धशतक के साथ रोहित शर्मा की बराबरी
केएल राहुल ने इस मुकाबले में 30 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल रहे। इस अर्धशतक के साथ राहुल ने आईपीएल इतिहास में 50 या उससे अधिक स्कोर बनाने का आंकड़ा 51वीं बार छू लिया।

यही वजह है कि उन्होंने मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

अब दोनों खिलाड़ियों के नाम आईपीएल में 51-51 बार 50+ स्कोर दर्ज हैं। यह उपलब्धि राहुल की निरंतरता और लंबे समय से टी20 क्रिकेट में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को दर्शाती है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ रन
76 – विराट कोहली
66 – डेविड वार्नर
53 – शिखर धवन
51 – राहुल*
51 – रोहित शर्मा

पूरे सीजन में शानदार रहा राहुल का बल्ला
आईपीएल 2026 के दौरान केएल राहुल ने लगातार प्रभावशाली बल्लेबाजी की। उन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में 45.61 की औसत से 593 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले।

राहुल ने कई मौकों पर टीम की जिम्मेदारी संभाली और कठिन परिस्थितियों में भी रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी में संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला, जिसने उन्हें इस सीजन के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल कर दिया।

पंजाब के खिलाफ खेली थी यादगार पारी
इस सीजन राहुल की सबसे चर्चित पारी पंजाब किंग्स के खिलाफ आई थी। उस मुकाबले में उन्होंने 152 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया था। वह आईपीएल इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने।

हालांकि KL राहुल का व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स टीम के रूप में प्लेऑफ तक पहुंचने में सफल नहीं हो सकी। इसके बावजूद राहुल का यह सीजन उनकी बल्लेबाजी क्षमता और निरंतरता की एक और मजबूत मिसाल बनकर सामने आया।

IPL में गरमाया माहौल: विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस, मैच के बाद हाथ न मिलाने की वीडियो वायरल
हैदराबाद, 23 मई (वेब वार्ता)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

मैच में SRH की 55 रनों से शानदार जीत के बाद, विराट कोहली को विपक्षी ओपनर ट्रेविस हेड के साथ पारंपरिक ‘हैंडशेक’ रस्म को नजरअंदाज करते देखा गया। हालांकि, कोहली ने टीम के अन्य खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मुलाकात की, लेकिन हेड से उनकी दूरी ने प्रशंसकों के बीच कई तरह की अटकलें तेज कर दी हैं।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह विवाद मैच के दौरान ही शुरू हो गया था। पहली पारी में ट्रेविस हेड के विकेट गिरने पर कोहली का आक्रामक जश्न और फिर दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान दोनों दिग्गजों के बीच तीखी जुबानी जंग देखी गई।

कोहली द्वारा हेड को गेंदबाजी की चुनौती देने के बाद, जब कोहली आउट हुए तो हेड ने कथित तौर पर तंज कसते हुए उन पर टिप्पणी की। बाद में खुद हेड गेंदबाजी करने आए और महत्वपूर्ण विकेट भी झटका, जिससे मैदान पर तनाव और बढ़ गया।

मैच के प्रदर्शन की बात करें तो हैदराबाद ने ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी पारियों की बदौलत 255 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में आरसीबी की टीम निर्धारित ओवरों में 200 रन ही बना सकी और 55 रनों से मैच हार गई।

रजत पाटीदार के संघर्षपूर्ण अर्धशतक के बावजूद बेंगलुरु की टीम हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण के आगे टिक नहीं पाई। इस रोमांचक मुकाबले ने खेल के परिणाम के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच के व्यक्तिगत टकराव के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

जसप्रीत बुमराह ने 2 साल से नहीं खेला कोई ओडीआई मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए बीसीसीआई ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
मुंबई, 22 मई (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम में की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पिछले कई सालों में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने अपनी घातक गेंदबजी से टीम इंडिया के बड़े-बड़े मुकाबलों में जीत दिलाई है, लेकिन बुमराह ने टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में पिछले दो सालों से एक भी मुकाबला नहीं खेला है।

उन्होंने साल 2023 के नवंबर महीने में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओडीआई वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला था।

इस मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। तब से लेकर अब तक बुमराह ओडीआई छोड़ भारत के लिए टेस्ट और टी20 मुकाबलों में अपना जलवा दिखा रहे हैं।

उन्होंने अपनी धारधार गेंदबाजी से टीम इंडिया को दो टी20 विश्व कप के खिताब 2026, 2026 जिताए हैं। इसी बीच वो मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में भी लगातार खेल रहे हैं, लेकिन फैंस को जो बात सबसे ज्यादा परेशान कर रही हैं, वो ये है कि आखिर इस स्टार गेंदबाज की वनडे क्रिकेट में वापसी कब होगी?

इन सब के बाद अब बीसीसीआई का बुमराह की वनडे वापसी पर बड़ा मास्टर प्लान सामने आया है।

2027 का विश्व कप में प्रमुख लक्ष्य
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी बीसीसीआई व टीम मैनेजमेंट का पूरा फोकस साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप पर है। सेलेक्टर्स बुमराह को इस मेगा इवेंट के लिए फ्रेश रखने के लिए उनके वर्कलोड मैनेजमेंट का पूरा ध्यान रख रहे हैं। वहीं, इससे पहले एक खास सीरीज में बुमराह की वनडे वापसी होने के आसार जताए जा रहे हैं।

इस सीरीज में हो सकती है बुमराह की वापसी
रिपोर्ट्स पर गौर करें तो जसप्रीत बुमराह की वनडे फॉर्मेट में वापसी आगामी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से हो सकती है। इससे पहले उन्हें करीब छह सप्ताह का आराम दिया जाएगा।

ऐसे में वो मानसिक व शाररिक रूप में तैयार हो पाएंगे। वहीं,टीम इंडिया के स्पोर्ट स्टॉफ की तरफ से ये भी साफ कर दिया गया है कि यदि बुमराह को आराम देने की जरूरत होगी तो वो यकीनन उन्हें आराम देंगे।

जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को संभालने के लिए बीसीसीआई वही रणनीति अपना रहा है, जो 2026 टी20 विश्व कप से पहले अपनाई गई थी। उन्हें सीमित वनडे मुकाबलों में खिलाया जाएगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज में वे भारत के प्रमुख गेंदबाज के रूप में उपलब्ध रहेंगे।

बीसीसीआई का मेगा घरेलू क्रिकेट कैलेंडर जारी: दलीप ट्रॉफी से होगा सीजन का आगाज़, देशभर में खेले जाएंगे 1788 मुकाबले
मुंबई, 21 मई (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2026-27 के लिए व्यस्त घरेलू क्रिकेट कैलेंडर की घोषणा कर दी है। सीजन की शुरुआत 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ होगी, जिसमें छह जोनल टीमें भाग लेंगी।

इसके बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में ईरानी कप का आयोजन किया जाएगा। खिलाड़ियों के वर्कलोड को नियंत्रित करने के लिए बीसीसीआई ने इस बार कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों को दो चरणों में आयोजित करने का बड़ा फैसला लिया है।

घरेलू सत्र की मुख्य आकर्षण रणजी ट्रॉफी 11 अक्टूबर से शुरू होकर मार्च तक दो चरणों में संपन्न होगी, जिसे एलीट और प्लेट ग्रुप में विभाजित किया गया है।

वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 14 नवंबर से और विजय हजारे ट्रॉफी 14 दिसंबर से शुरू होगी। इन टूर्नामेंटों के माध्यम से खिलाड़ियों को विभिन्न फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा दिखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार होने का भरपूर अवसर मिलेगा।

बीसीसीआई ने इस बार युवा और महिला क्रिकेट पर भी विशेष ध्यान दिया है। जूनियर और सीनियर स्तर के कई टूर्नामेंटों के साथ-साथ अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी और विजी ट्रॉफी को टी20 फॉर्मेट में बदला गया है, ताकि युवा प्रतिभाएं आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों के अनुसार खुद को ढाल सकें।

महिला वर्ग में अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-15 प्रतियोगिताओं के जरिए नई प्रतिभाओं को तराशने का प्रयास किया जाएगा।