मनोरंजन - Loktej

‘हेरा फेरी 3’ को लगा एक और बड़ा झटका! प्रियदर्शन के बाहर होने से बढ़ीं टेंशन
मुंबई, 30 जून (वेब वार्ता)। फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुद को ‘हेरा फेरी 3’ से अलग कर लिया है। उन्होंने फिल्म के कानूनी विवादों और आंतरिक कलह के कारण इसके कभी रिलीज न होने की आशंका जताई।

कॉमेडी के शौकीनों के लिए ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी एक ऐसी फिल्म है, जिसके तीसरे भाग का लोग सालों से इंतजार कर रहे हैं। बाबू भैया, राजू और श्याम की तिकड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने की उम्मीदों को अब एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इस कल्ट कॉमेडी फिल्म के ओरिजिनल डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुद को इस प्रोजेक्ट से पूरी तरह अलग कर लिया है।

फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस ओर इशारा किया कि फिल्म के डायरेक्टर अब इस नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। इस बात पर मुहर लगाते हुए प्रियदर्शन ने खुद एक बातचीत में साफ किया कि फिरोज का दावा बिल्कुल सच है और वे अब इस फिल्म से किसी भी रूप में जुड़े हुए नहीं हैं।

प्रियदर्शन ने खुद किया हैरान करने वाला बड़ा खुलासा

प्रियदर्शन ने निराशा जाहिर करते हुए एक बेहद चौंकाने वाली बात कही कि इस प्रोजेक्ट से जुड़े कई कानूनी पचड़े और आपस के झगड़े इतने गंभीर हैं कि शायद यह फिल्म कभी भी सिनेमाघरों का मुंह नहीं देख पाएगी।

डायरेक्टर प्रियदर्शन के अनुसार अब इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे इस फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं, क्योंकि असली संकट इसके वजूद पर ही मंडरा रहा है।

म्यूजिक और राइट्स के जाल में फंसी फिल्म

इस साल शुरू होने वाली फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग के टलने के पीछे कॉपीराइट और म्यूजिक राइट्स का एक गहरा दलदल है। टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने इस फिल्म के संगीत अधिकारों पर अपना मालिकाना हक जताया है, जिसे सुलझाए बिना फिल्म का आगे बढ़ना मुश्किल होगा।

इतना ही नहीं, ‘सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल’ नाम के एक प्रोडक्शन हाउस ने कानूनी तौर पर दावा किया है, कि फिल्म मेकर फिरोज नाडियाडवाला के पास केवल मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ का हिंदी रिमेक बनाने का अधिकार था। उन पर आरोप है कि उन्होंने ‘फिर हेरा फेरी’ बनाकर और इस फ्रेंचाइजी के अधिकार अक्षय कुमार की कंपनी को ट्रांसफर करके पुराने समझौते का पूरी तरह से तोड़ दिया है।

करोड़ों का हर्जाना और अंदरूनी कलह से बढ़ी मुश्किलें

यह पहली बार नहीं है जब ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर इतना बड़ा तमाशा खड़ा हुआ है। इससे पहले पिछले साल अभिनेता परेश रावल द्वारा फिल्म छोड़ने की खबरें भी काफी चर्चा में थीं। उस दौरान सुपरस्टार अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ करीब 25 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

हालांकि बाद में आपसी बातचीत से अक्षय कुमार ने अपना मुकदमा वापस ले लिया था। मगर एक विवाद खत्म होते ही जिस तरह से नए कानूनी विवाद और मालिकाना हक की जंग शुरू हो गई है, उसे देखकर लगता है कि दर्शकों को हंसाने वाली यह मशहूर फ्रेंचाइजी खुद कानूनी उलझनों में बुरी तरह रो रही है और इस साल तो इसका काम शुरू होना नामुमकिन है।

‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
मुंबई, 29 जून (वेब वार्ता)। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में अपने बेबाक बयानों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शो के प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी और गोविंदा के साथ रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हीरो और हीरोइन के बीच अफेयर होना कोई नई बात नहीं है।

सुनीता आहूजा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब इस पर अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन भी सामने आया है। शो के दौरान सुनीता ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में रिश्तों और अफेयर्स की बातें आम हैं। अगर रिश्ते में प्यार और भरोसा हो, तो इंसान कई मुश्किल हालात को भी संभाल लेता है। उनके इस बयान पर शो की होस्ट फराह खान ने रितेश देशमुख की ओर इशारा करते हुए अफेयर को लेकर सवाल किया।

रितेश देशमुख का रिएक्शन

फराह के सवाल पर रितेश देशमुख ने बिना कुछ कहे अपनी गर्दन हिलाकर साफ इशारा दिया कि उनके जीवन में ऐसी कोई बात नहीं है। रितेश का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया और फैंस ने उनकी ईमानदारी की जमकर तारीफ की। इसके बाद जेनेलिया देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सुनीता आहूजा का बयान और रितेश का रिएक्शन दिखाई दे रहा था।

जेनेलिया देशमुख का कैप्शन

जेनेलिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि मैं लकी हूं। उनके इस छोटे से पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और फैंस ने इसे दोनों के मजबूत रिश्ते का प्रतीक बताया। रितेश और जेनेलिया की जोड़ी लंबे समय से बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ मजेदार वीडियो और रोमांटिक पोस्ट साझा करते रहते हैं। उनकी शानदार बॉन्डिंग और पारिवारिक जीवन की झलकियां फैंस को हमेशा पसंद आती हैं।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की शादी

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों ने मराठी और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से विवाह किया था। शादी के बाद भी दोनों का रिश्ता पहले की तरह मजबूत बना हुआ है। जेनेलिया का हालिया पोस्ट भी इस बात का संकेत देता है कि वह अपने रिश्ते में विश्वास और पारदर्शिता को सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

महेश बाबू की फिल्म के लिए राजामौली रचेंगे सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस
हैदराबाद, 29 जून (वेब वार्ता)। निर्देशक एस.एस. राजामौली अपनी आगामी पौराणिक एक्शन फिल्म 'वाराणसी' के लिए भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े युद्ध दृश्यों में से एक की तैयारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भव्य सीक्वेंस की शूटिंग 7 जुलाई 2026 से हैदराबाद में शुरू होगी। युद्ध दृश्य में अभिनेता महेश बाबू 3,500 जूनियर आर्टिस्ट्स की विशाल सेना का नेतृत्व करते नजर आएंगे। विजुअल इफेक्ट्स की मदद से इन कलाकारों को करीब 50,000 वानर योद्धाओं के रूप में दिखाया जाएगा, जिससे यह दृश्य बेहद भव्य और विशाल नजर आएगा।

फिल्म में महेश बाबू 'रुद्र' के किरदार में दिखाई देंगे, जबकि प्रियंका चोपड़ा जोनास आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करते हुए 'मंदाकिनी' की भूमिका निभाएंगी। अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में 'कुंभ' का किरदार निभा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी 'रामायण' से प्रेरित होगी, जिसमें पौराणिक पात्रों, प्राकृतिक आपदाओं, काल्पनिक घटनाओं और पिता-पुत्र के भावनात्मक रिश्ते को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।

राजामौली की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म दर्शकों को तकनीक, विजुअल इफेक्ट्स और कहानी के स्तर पर एक नया सिनेमाई अनुभव देगी।

'वाराणसी' को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 7 अप्रैल 2027 को रिलीज करने की योजना है।

‘वेलकम टू द जंगल’ में मैंने खुद जुड़वाया ‘भोजपुरी इज बेटर दैन हॉलीवुड’ डायलॉग: अक्षय कुमार
मुंबई, 28 जून (वेब वार्ता)। अभिनेता अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में “भोजपुरी इज़ बेटर दैन हॉलीवुड” वाला डायलॉग उन्होंने खुद जोड़ने का सुझाव दिया था।

फिल्म के इस सीक्वल में यह संवाद अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने बोला है।

अक्षय कुमार से पूछा गया कि उनके जैसे बड़े अभिनेता का फिल्म में भोजपुरी स्टार की भूमिका निभाना और भोजपुरी गाने पर परफॉर्म करना, क्या उस इंडस्ट्री की छवि को बेहतर बनाता है, जिस पर अक्सर महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करने के आरोप लगते रहे हैं?

इस सवाल के जवाब में अक्षय कुमार ने बताया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में “भोजपुरी इज बेटर दैन हॉलीवुड” वाला डायलॉग शामिल करने का सुझाव उन्होंने ही दिया था।

‘हाउसफुल’ अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा, “मेरे हिसाब से भोजपुरी सिनेमा, अगर आपने देखा हो, फिल्म में जैकलीन का एक डायलॉग है कि ‘भोजपुरी इज बेटर दैन हॉलीवुड।’ वह डायलॉग मैंने डलवाया था। हमने उनका इंट्रोडक्शन ऐसा दिखाया है कि वह लंदन, पेरिस से आ रही हैं, यानी उन्होंने पूरी दुनिया देखी है। जब उन्होंने यहां ऐसा माहौल देखा, इतनी चमक-दमक, इतनी एनर्जी और डांस देखा, तो हॉलीवुड में आपको यह सब कहां मिलेगा? ऐसा डांस, जैसा भोजपुरी में होता है, वह कहां देखने को मिलेगा? इसलिए मेरे हिसाब से भोजपुरी किसी भी मायने में हॉलीवुड से बेहतर है।”

भोजपुरी इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए अक्षय कुमार ने आगे कहा, “मेरे अनुसार भोजपुरी सिनेमा बहुत ऊंचे स्तर पर है और एक भोजपुरी अभिनेता का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात थी।”

लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, किरण कुमार, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, नवाब शाह, उर्वशी रौतेला, पुनीत इस्सर, अर्जुन फिरोज खान, दिवंगत पंकज धीर, सुदेश बेरी, हेमंत पांडेय, जाकिर हुसैन और सयाजी शिंदे समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म “वेलकम” वर्ष 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वर्ष 2015 में इसका सीक्वल “वेलकम बैक” दर्शकों के सामने आया था।

कोलकाता पहुंचे अनुपम खेर, बंगाल से विश्वस्तरीय एक्टिंग स्कूल की शुरुआत का किया ऐलान
कोलकाता, 27 जून (वेब वार्ता)। मशहूर फिल्म अभिनेता व प्रोडूसर अनुपम खेर ने 26 वर्ष बाद पश्चिम बंगाल पहुंचकर राज्य के फिल्म और सांस्कृतिक जगत को लेकर बड़ी घोषणा की।

शुक्रवार को कोलकाता पहुंचने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनकी कंपनी अनुपम खेर स्टूडियो एंड फ्रेंचाइजी ग्रुप निर्माता फिरदौसुल हुसैन के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल से एक नई फिल्म शुरु थेके शुरु बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक नई फिल्म की शुरुआत नहीं है, बल्कि बंगाल के फिल्म उद्योग के लिए एक नए दौर का प्रतीक है।

अभिनेता अनुपम खेर ने बताया कि उनकी इच्छा है कि पश्चिम बंगाल में एक विश्वस्तरीय एक्टिंग स्कूल स्थापित किया जाए, जहां नई प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा सके।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बंगाल प्रतिभाओं से भरी भूमि है और यदि यहां के कलाकारों को सही अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि संगीत, साहित्य और फिल्म संस्कृति की मजबूत नींव पश्चिम बंगाल की धरती से जुड़ी रही है। बंकिम चंद्र चटर्जी, मानिक बनर्जी और अन्य महान विभूतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल हमेशा से सृजन और संस्कृति का केंद्र रहा है, इसलिए इस नई पहल की शुरुआत भी यहीं से की जा रही है।

अभिनेता अनुपम खेर ने बताया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के दौरान उन्हें इस पहल के लिए सहयोग और शुभकामनाएं मिलीं। उन्होंने कहा कि राज्य में सांस्कृतिक और रचनात्मक विकास की दिशा में सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है।

उन्होंने यह भी याद किया कि लगभग 26 वर्ष पहले उन्होंने बंगाल में अभिनेत्री ऋतुपर्णा के साथ काम किया था और अब एक बार फिर राज्य के फिल्म उद्योग से जुड़ना उनके लिए विशेष अनुभव है।

कोलकाता पहुंचने के अनुभव साझा करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि यहां पहुंचते ही उन्हें एक बदला हुआ और नई ऊर्जा से भरा माहौल महसूस हुआ, जो भविष्य की नई संभावनाओं का संकेत देता है।

‘राख’ पर विवाद के बीच मुकेश ऋषि बोले-‘कहानी में बदलाव क्यों किया? ये सवाल नहीं उठाया जा सकता’
मुंबई, 26 जून (वेब वार्ता)। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘राख’ को लेकर जहां एक तरफ जमकर तारीफ हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इसके कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद भी देखने को मिल रहा है।

मामला इस बात को लेकर गरमा गया है कि क्या सीरीज में दिखाई गई कहानी असली घटनाओं से मेल खाती है या फिर उसमें तथ्यों को बदलकर पेश किया गया है। इसी मुद्दे पर अब दिग्गज अभिनेता मुकेश ऋषि ने खुलकर बात की है।

गौरतलब है कि वेब सीरीज ‘राख’ में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और अभिनेता अली फजल मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। इस सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

एक तरफ जहां कई दर्शकों ने इसके अभिनय और प्रस्तुति की तारीफ की है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि कहानी को एक अलग दिशा देने के लिए वास्तविक घटनाओं और पात्रों की जानकारी में बदलाव किया गया है।

इस विवाद के बीच जब मुकेश ऋषि ने कहा, “यह विषय पूरी तरह बहस का है। एक बार जब कोई फिल्म या वेब सीरीज बनकर दर्शकों तक पहुंच जाती है, तो उसके बाद यह दर्शकों पर निर्भर करता है कि वे उसे किस नजर से देखते हैं।

आज के समय में दर्शक बहुत जागरूक हो चुके हैं और उनके पास जानकारी तक पहुंचने के कई साधन हैं। ऐसे में अगर किसी को लगे कि किसी प्रोजेक्ट में दिखाया गया सच उनके पढ़े या जाने हुए तथ्यों से मेल नहीं खाता, तो वह तुरंत इसे समझ सकता है।”

मुकेश ऋषि ने कहा, ”आज के डिजिटल युग में यह एक बड़ी चुनौती बन गई है कि सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानियों को किस हद तक और कैसे प्रस्तुत किया जाए। किसी भी निर्माता को अपनी कहानी कहने की आजादी होती है और उस स्वतंत्रता को पूरी तरह गलत नहीं ठहराया जा सकता। इस पर बहस हो सकती है, चर्चा हो सकती है लेकिन यह सवाल नहीं उठाया जा सकता कि किसी ने कहानी में बदलाव क्यों किया।”

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस सीरीज को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई नजर आ रही है। कई लोगों का मानना है कि जब कोई फिल्म या वेब सीरीज वास्तविक घटनाओं पर आधारित होती है, तो उसे तथ्यों के काफी करीब रहना चाहिए।

कुछ यूजर्स ने लिखा है कि यदि कहानी में जरूरत से ज्यादा बदलाव किए जाते हैं, तो इससे असली घटनाओं की गंभीरता और सच्चाई प्रभावित होती है। वहीं, कुछ दर्शकों ने सेंसर बोर्ड और निर्माताओं की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि ऐसी कहानियों में नाम, घटना और पहचान में बदलाव सीमित होना चाहिए।

ईशा देओल को खल रही प्यार की कमी
मुंबई, 26 जून (वेब वार्ता)। अभिनेत्री ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से अलगाव के बाद पहली बार अपनी निजी जिंदगी और भावनात्मक संघर्ष पर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में ईशा ने कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि उनका तलाक सुर्खियां बने।

उन्होंने माना कि सार्वजनिक जीवन का हिस्सा होने के कारण निजी बातें भी लोगों के सामने आ जाती हैं, लेकिन उन्होंने और भरत ने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ इस दौर का सामना करने की कोशिश की। ईशा ने कहा कि यह सिर्फ दो लोगों का निजी फैसला था, जिसमें उनके बच्चों का भविष्य भी जुड़ा हुआ था।

ईशा ने बताया कि मुश्किल समय में उनके परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की वजह से यह दौर और भी संवेदनशील था, इसलिए हर फैसला बहुत सोच-समझकर लेना पड़ा।

सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने बताया कि लगातार आ रही टिप्पणियों के चलते उनकी टीम ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कलाकार अपने प्रशंसकों से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन लोगों को भी उनकी निजी जिंदगी और मर्यादा का सम्मान करना चाहिए।

अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए ईशा ने स्वीकार किया कि उनकी जिंदगी में फिलहाल प्यार और रोमांस की कमी उन्हें महसूस होती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका प्यार पर भरोसा आज भी कायम है।

ईशा के मुताबिक, उनके माता-पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के रिश्ते जैसा निश्छल, सम्मानपूर्ण और बिना शर्त वाला प्रेम आज के दौर में बहुत दुर्लभ हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता के रिश्ते में सच्चे प्रेम को करीब से देखा है और वही उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, कहा- मैं बहुत खुश हूँ और अब मैटरनिटी लीव पर जाऊंगी
हैदराबाद, 25 जून (वेब वार्ता)। साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों की पुष्टि कर दी है। एक हालिया कार्यक्रम के दौरान, प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे जल्द ही मैटरनिटी लीव पर जाने वाली हैं।

अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की शानदार सफलता के बीच सामंथा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे इस नए सफर को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

सामंथा और उनके पति, निर्देशक राज निदिमोरू, 1 दिसंबर 2025 को शादी के बंधन में बंधे थे। अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की अफवाहें पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चल रही थीं, जिस पर उन्होंने आधिकारिक मुहर लगा दी है।

कार्यक्रम में मौजूद उनके पति राज भी अभिनेत्री के साथ इस खुशी को साझा करते हुए दिखाई दिए, जिसे देखकर फैंस में भारी उत्साह का माहौल है।

सामंथा अभिनीत फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर 46 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है।

अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि मैटरनिटी ब्रेक के बाद वे पूरी ऊर्जा के साथ एक नए रोमांचक प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगी। फिलहाल, उनके फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस जोड़े को उनके आने वाले बच्चे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

'रमन राघव 2.0' के 10 साल: सुनसान होटल में रहकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की थी किरदार की तैयारी
मुंबई, 24 जून (वेब वार्ता)। हिंदी सिनेमा की चर्चित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'रमन राघव 2.0' की रिलीज के 10 वर्ष पूरे हो गए हैं। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सीरियल किलर रमन का ऐसा किरदार निभाया था, जिसे आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे खौफनाक और यादगार चरित्रों में गिना जाता है।

24 जून 2016 को रिलीज हुई इस फिल्म को इसकी डार्क स्टोरी, बेहतरीन निर्देशन और दमदार अभिनय के लिए दर्शकों तथा समीक्षकों की खूब सराहना मिली थी। हालांकि फिल्म की सबसे बड़ी ताकत नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अभिनय माना गया, जिन्होंने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई थी जो बिना किसी पछतावे या स्पष्ट कारण के हत्या करता है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस किरदार की तैयारी के लिए बेहद अलग तरीका अपनाया था। उन्होंने बताया कि शूटिंग शुरू होने से तीन दिन पहले वह फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर लोनावला चले गए थे और एक सुनसान इलाके के साधारण होटल में ठहरे थे। वहां उन्होंने खुद को पूरी तरह बाहरी दुनिया से अलग कर लिया था ताकि किरदार की मानसिकता को गहराई से समझ सकें।

नवाजुद्दीन ने बताया कि उन्होंने सभी संवाद याद कर लिए थे, लेकिन उनकी कोशिश किरदार में कुछ ऐसा जोड़ने की थी जो उसे अन्य खलनायकों से अलग बनाए। उन्होंने कहा था कि रमन की अपनी एक अलग सोच थी।

जहां अधिकांश लोग किसी कारण, विचारधारा या बदले की भावना से हत्या करते हैं, वहीं रमन के लिए हत्या करना एक सामान्य दैनिक क्रिया की तरह था। उन्होंने स्वीकार किया था कि इस किरदार की क्रूर मानसिकता और ईमानदारी को समझना उनके लिए आसान नहीं था।

उन्हें खुद को इस भूमिका के लिए मानसिक रूप से तैयार करने में कई दिन लगे। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और फिल्म में उनका प्रदर्शन दर्शकों के बीच लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा।

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ विक्की कौशल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रिलीज के बाद फिल्म को आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और समय के साथ इसने एक मजबूत कल्ट फैन फॉलोइंग भी तैयार कर ली।

'रमन राघव 2.0' के 10 साल पूरे होने के अवसर पर यह फिल्म एक बार फिर याद दिलाती है कि किसी जटिल किरदार को पर्दे पर जीवंत बनाने के लिए कलाकार को कितनी गहराई तक जाना पड़ता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का यह अभिनय आज भी समकालीन भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली प्रदर्शनों में शामिल माना जाता है।

राजकुमार हिरानी की फिल्मों में विलेन नहीं, हालात होते हैं असली खलनायक : विक्रांत मैसी
मुंबई, 23 जून (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा है कि फिल्मकार राजकुमार हिरानी की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उनमें विलेन कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि परिस्थितियां होती हैं। जिओहॉटस्टार पर 03 जुलाई को प्रीमियर होने जा रही साइबरक्राइम कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ ‘प्रीतम और पेड्रो’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर बनाई गई इस सीरीज़ में रहस्य, हास्य और भावनाओं का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। कहानी एक ऐसी अनोखी जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई दिलचस्प साइबर अपराध मामलों के बीच अपनी यात्रा तय करती है।

सीरीज़ में काम करने के अनुभव को साझा करते हुए विक्रांत मैसी ने कहा, “राजकुमार हिरानी की फिल्मों में विलेन कभी इंसान नहीं होता, बल्कि हमेशा हालात होते हैं। उनकी फिल्मों में विलेन से आप कभी सच में नफ़रत नहीं कर सकते।”

विक्रांत मैसी ने कहा कि लोग जन्म से बुरे नहीं होते, बल्कि जीवन की चुनौतियां, परिस्थितियां और बेबसी के क्षण उन्हें ऐसे फैसले लेने पर मजबूर कर देते हैं, जिनकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होती। यही मानवीय दृष्टिकोण राजकुमार हिरानी की फिल्मों को खास बनाता है और दर्शकों को पात्रों से भावनात्मक रूप से जोड़ता है।

विक्रांत मैसी की यह टिप्पणी हिरानी की कहानी कहने की शैली को भी रेखांकित करती है, जिसमें इंसानियत हमेशा केंद्र में रहती है। उनकी फिल्मों में पात्र पूरी तरह अच्छे या बुरे नहीं होते, बल्कि परिस्थितियों से जूझते आम इंसान होते हैं। यही वजह है कि उनकी कहानियां दर्शकों के दिलों को छू जाती हैं।

‘प्रीतम और पेड्रो’ के प्रीमियर के साथ दर्शकों को रहस्य, हास्य और भावनाओं से भरपूर एक नया अनुभव मिलने वाला है। सीरीज़ का रहस्य 03 जुलाई को खुलेगा और यह विशेष रूप से जिओहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

जब प्रीति जिंटा ने ‘कल हो ना हो’ के लिए दूसरी पसंद होने पर दी प्रतिक्रिया
मुंबई, 22 जून (वेब वार्ता)। जब फिल्म निर्माता करण जौहर ने अभिनेत्री प्रीति जिंटा से पूछा कि कल हो न हो में करीना कपूर के बाद दूसरी पसंद होने पर उन्हें कैसा महसूस हुआ, तो उन्होंने इस सवाल का बेहद गरिमा और सौम्यता के साथ जवाब दिया।

‘कॉफी विद करण’ में अपनी उपस्थिति के दौरान, प्रीति जिंटा ने इस भूमिका की तुलना उस जींस की एक जोड़ी से की, जिसे किसी ने पहनकर देखा हो लेकिन खरीदा न हो।

उन्होंने कहा, “यह फिल्म मेरी किस्मत में थी।” एपिसोड के दौरान, करण जौहर ने प्रीति से पूछा, “करीना इस फिल्म के लिए पहली पसंद थीं। वास्तव में, करीना कपूर की जगह लेने पर आपको कैसा महसूस हुआ?”

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रीति जिंटा ने कहा, “किसी ने मुझसे बहुत पहले यही सवाल पूछा था। मैंने कहा था कि अगर आप किसी दुकान में जाते हैं, एक जींस पहनकर देखते हैं, वह आप पर अच्छी फिट बैठती है लेकिन आप उसे खरीदते नहीं हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह जींस आपकी है। फिर कोई दूसरा व्यक्ति आता है, उसे पहनकर देखता है और खरीद लेता है।”

उन्होंने कहा, “मुझे याद है जब आपने मुझे फोन किया था। मैंने कहा, ठीक है, क्या मैं स्क्रिप्ट सुन सकती हूं? और जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी, तो मेरा पहला सवाल था, ‘करीना यह फिल्म क्यों नहीं करना चाहती थीं?’ उसके बाद हर जगह यही चर्चा होने लगी कि करीना पहली पसंद थीं।”

नवोदित निर्देशक निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित ‘कल हो ना हो’ की कहानी करण जौहर और निरंजर अयंगर ने लिखी थी।

यश जौहर द्वारा धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं, जया बच्चन, सुषमा सेठ, रीमा लागू, लिलिट दुबे और डेलनाज इरानी सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे।

न्यूयॉर्क सिटी की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म नैना कैथरीन कपूर (प्रीति जिंटा) की कहानी है, जो अपने पड़ोसी अमन माथुर (शाहरुख खान) से प्यार करने लगती है। हालांकि, एक गुप्त कारण के चलते अमन, नैना की जोड़ी उसके सबसे अच्छे दोस्त रोहित पटेल (सैफ अली खान) के साथ जमाने की कोशिश करता है।

‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
मुंबई, 22 जून (वेब वार्ता)। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस हालही मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह का हिस्सा बनने पहुंची थीं। इस कार्यक्रम की चकाचौंध से ज्यादा अब वहां का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस क्लिप में जैकलीन के पर्सनल बॉडीगार्ड का बर्ताव आम लोगों को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। इस पूरी घटना ने सोशल मीडिया में सेलिब्रिटी सुरक्षा और उनके प्रति सम्मानजनक व्यवहार को लेकर एक नई और तीखी बहस छेड़ दी है।

फैंस की चाहत के बीच आ गई सेफ्टी की दीवार
जैकलीन फर्नांडिस के इस वायरल वीडियो को देखें तो साफ पता चलता है कि जैकलीन फर्नांडिस अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं करना चाहती थीं। वह स्टेज के करीब मौजूद अपने फैंस के साथ सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रही थीं।

जैकलीन फर्नांडिस जैसे ही आगे बढ़ीं, तभी उनके सुरक्षाकर्मी ने अचानक बेहद अप्रत्याशित कदम उठाया दिया। बॉडीगार्ड ने बीच में आकर जैकलीन फर्नांडिस की कलाई पकड़ ली और उन्हें जबरन फैंस के पास जाने से रोक दिया। इसके बाद वह उन्हें स्टेज से दूर ले जाने की कोशिश करने लगा।

कलाई पकड़े जाने के बाद भी जैकलीन फर्नांडिस ने जीता दिल
बॉडीगार्ड के इस तरह अचानक रोकने और हाथ पकड़कर खींचने के बावजूद जैकलीन फर्नांडिस ने अपने बड़प्पन का परिचय दिया। उन्होंने इस असहज स्थिति में भी आपा नहीं खोया और न ही कोई गुस्सा जाहिर किया।

इसके बजाय जैकलीन फर्नांडिस ने बेहद शालीन तरीके से पीछे मुड़कर अपने उन फैंस की इच्छा पूरी की जो काफी देर से उनकी एक झलक पाने और फोटो क्लिक कराने का इंतजार कर रहे थे। जैकलीन फर्नांडिस के इस दोस्ताना और सहज अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का दिल पूरी तरह से जीत लिया।

सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने जैकलीन फर्नांडिस के बॉडीगार्ड के रवैये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूजर्स का कहना है कि किसी भी कलाकार की सुरक्षा करना एक बॉडीगार्ड की जिम्मेदारी होती है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर इस तरह का बर्ताव किसी भी मायने में उचित नहीं ठहराया जा सकता।’

कई यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि ‘प्रोटेक्टिव होना अपनी जगह सही है, लेकिन किसी महिला कलाकार को इस तरह छूने का अधिकार उसे किसने दिया। लोगों का मानना है कि बिना छुए भी दूर रहकर उचित सुरक्षा व्यवस्था दी जा सकती थी।’

जल्द ही रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’
बता दें कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं, और इसमें अक्षय कुमार के अलावा अनिल कपूर, परेश रावल, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज़ और दिशा पटानी जैसे बड़े सितारे शामिल हैं।

यह फिल्म 2023 में अनाउंस की गई थी और इसका पहला वीडियो एक अकापेला म्यूज़िकल टीजर खूब वायरल हुआ था।