सूरत - Loktej

सूरत : वेल्थ एक्सपो 2026 में दिग्गजों की राय - सुरक्षित देश और सही मूल्य ही असली दौलत की नींव
सूरत। सूरत में चैंबर ऑफ कोमर्स द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वेल्थ एक्सपो 2026 के पहले दिन निवेश, वैश्विक राजनीति और जीवन मूल्यों पर देश के प्रमुख विशेषज्ञों और उद्योगपतियों ने अपने विचार साझा किए।

सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) और जीतो सूरत द्वारा आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में निवेशक और उद्योगपति मौजूद रहे।

जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट और एक्सिस म्यूचुअल फंड के पूर्व सीबीओ करण दत्ता ने कहा कि आज दुनिया में सेमी-कंडक्टर चिप्स और ‘रेयर अर्थ’ मेटल्स को लेकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार की मजबूती उसकी सुरक्षा पर निर्भर करती है।

उन्होंने कहा, “लोग अक्सर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि दुनिया अब सबसे शांतिपूर्ण दौर की ओर बढ़ रही है। संभव है कि आने वाली पीढ़ी आतंकवाद को केवल इतिहास में पढ़े।” उन्होंने भारत और इजरायल द्वारा आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्टेट-स्पॉन्सर्ड टेररिज्म का दौर समाप्ति की ओर बढ़ सकता है।

करण दत्ता ने कहा कि दुनिया अब ग्लोबलाइजेशन से लोकलाइजेशन की ओर बढ़ रही है और यदि निवेशक सोच-समझकर अपना पोर्टफोलियो तैयार करें तो आने वाले पांच वर्षों में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्रम में उनका परिचय कैपिटल कमेटी एडवाइजर केतन दलाल ने कराया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति और पद्मश्री सम्मानित सवजीभाई ढोलकीया ने जीवन में मूल्यों और आत्मविकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल धन कमाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यक्ति को अपनी समझ, स्वास्थ्य और समय का भी निवेश और दान करना चाहिए।

सावजीभाई ढोलकिया ने कहा, “यदि हम अपनी खूबियों और व्यक्तित्व के विकास में निवेश नहीं करेंगे, तो अंत में पछताना पड़ेगा। पैसा और प्रसिद्धि केवल परिणाम हैं, असली निवेश ज्ञान और समझ में होता है।” उन्होंने लोगों से जीवन को सकारात्मकता और मुस्कान के साथ जीने का संदेश भी दिया।

सूरत : एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो हाइड्रोपोनिक वीड के साथ यात्री हिरासत में
सूरत। सूरत एयरपोर्ट पर  निदेशालय राजस्व खुफिया (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 8 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (हाइब्रिड गांजा) बरामद कर एक यात्री को हिरासत में लिया है।

बरामद मादक पदार्थ की सरकारी कीमत करीब 2.80 करोड़ रुपये तथा अवैध बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम 9 मई 2026 को सुबह से ही सूरत एयरपोर्ट पर तैनात थी। जानकारी के अनुसार, Air India Express की फ्लाइट संख्या IX-1292 के दिल्ली से सूरत पहुंचने से पहले ही निगरानी बढ़ा दी गई थी।

एयरलाइन स्टाफ की मदद से चार संदिग्ध यात्रियों की पहचान कर उन्हें घरेलू आगमन क्षेत्र में विस्तृत जांच के लिए ले जाया गया।

जांच के दौरान तीन यात्रियों के सामान से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं एक यात्री के चेक-इन बैग से नौ वैक्यूम-पैक अपारदर्शी पॉलीथीन पैकेट बरामद किए गए। इन पैकेटों में हरे रंग का पत्तेदार पदार्थ मिला, जो प्रथम दृष्टया हाइड्रोपोनिक वीड प्रतीत हुआ।

क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) द्वारा किए गए प्रारंभिक रासायनिक परीक्षण में बरामद पदार्थ की पुष्टि कैनाबिस (हाइड्रोपोनिक वीड/मारिजुआना) के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी यात्री ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ की ढुलाई में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

वजन और प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीआरआई ने आरोपी को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस एक्ट, 1985 (NDPS Act) के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुरक्षा और प्रवर्तन एजेंसियों की सतर्कता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सूरत एयरपोर्ट पर सभी एजेंसियां अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही हैं।

सूरत : स्वास्थ्य मंत्री प्रफुलभाई पनशेरिया का न्यू सिविल हॉस्पिटल में औचक निरीक्षण
सूरत। गुजरात के स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रफुलभाई पनशेरिया ने शुक्रवार को सूरत स्थित न्यू सिविल हॉस्पिटल का औचक दौरा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी विभाग, ट्रॉमा सेंटर, विभिन्न ओपीडी, कोविड बिल्डिंग और अन्य वार्डों का दौरा किया तथा मरीजों, डॉक्टरों और स्टाफ से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई को लेकर “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल के वार्ड, लॉबी, बाथरूम और कॉमन एरिया हर समय स्वच्छ रहने चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था की प्राथमिक और अंतिम जिम्मेदारी सिविल सुपरिटेंडेंट की होगी तथा कहीं भी गंदगी मिलने पर सीधे तौर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

मंत्री ने अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल सेवा का स्थान है और यहां आने वाले जरूरतमंद नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और संवेदनशील स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पीआईयू (प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट), इलेक्ट्रिकल और मेंटेनेंस विभाग को भी कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने किडनी बिल्डिंग में टूटी टाइल्स, मकड़ी के जाले और पोस्टमॉर्टम रूम में बंद एसी जैसी समस्याओं को 24 घंटे के भीतर दूर कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। साथ ही अस्पताल की सभी मशीनों और तकनीकी उपकरणों की नियमित जांच और मेंटेनेंस सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कहा कि अधिकारी केवल कागज़ों पर काम न करें, बल्कि खुद साइट पर जाकर निगरानी करें। स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ और मरीजों के हितों की अनदेखी हुई तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और अनुशासन पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही और उदासीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी पूरी तरह सक्षम और प्रशिक्षित हों तथा डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर हमलों की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मरीजों की सुविधाओं को लेकर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में ले जाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त गोल्फ कार्ट की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, बंद पड़ी मशीनों और उपकरणों को तत्काल चालू करने तथा एंजियोग्राफी मशीन को जल्द शुरू करने पर जोर दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल का मॉडल कॉर्पोरेट स्तर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं वाला होना चाहिए। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर, टीबी विभाग, ऑर्थोपेडिक और बच्चों की ओपीडी समेत सभी वार्डों में आधुनिक और व्यवस्थित सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के अंत में मंत्री ने कहा कि भविष्य में भी सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण और समीक्षा जारी रहेगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत तथा मरीज केंद्रित बनाया जा सके।

सूरत : पूर्व मेयर और पूर्व विधायक डॉ. कनुभाई मावाणी का निधन, शहर में शोक की लहर
सूरत : सूरत शहर के पूर्व मेयर, पूर्व विधायक तथा सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. कनुभाई मावाणी का 81 वर्ष की आयू में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और शिक्षा जगत में शोक की लहर फैल गई है। समाज सेवा, शिक्षा और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद करते हुए विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित डॉ. मावाणी डायलिसिस पर थे। शुक्रवार, 8 मई को उनके निधन के बाद परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल छा गया।

9 मई को सूबह अंतिम संस्कार के दौरान भावुक दृश्य देखने को मिले, जब उनकी चारों बेटियों ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। नम आंखों से बेटियों ने पिता को विदा कर मानो बेटे का फर्ज निभाया। इस भावुक क्षण ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।

अंतिम संस्कार में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष परेशभाई पटेल, पूर्व मेयर दक्षेश मावाणी सहित कई राजनीतिक और सामाजिक नेता उपस्थित रहे। हीरा उद्योग से जुड़े अग्रणी उद्योगपति दिनेश नवाडिया ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

डॉ. कनुभाई मावाणी ने अपने सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आयुर्वेदिक चिकित्सक और कॉलेज प्रिंसिपल के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले डॉ. मावाणी बाद में राजनीति और शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहचान बनाने में सफल रहे।

मेयर के रूप में 2005 से 2007 के दौरान उन्होंने सूरत शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया, जबकि 1990 में विधायक के रूप में विधानसभा में सूरत के लोगों के मुद्दों को मजबूती से उठाया।

शिक्षा क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के कुलपति के रूप में 1999 से 2005 तक उन्होंने प्रशासनिक पारदर्शिता और छात्र हितों को प्राथमिकता देने वाले कई निर्णय लिए। वे  श्री स्वामी आत्मानंद सरस्वती शिक्षण संस्थान के ट्रस्टी रहे और तापी डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से ट्रस्टी के रूप में जुड़े रहे और वराछा सहित आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. मावाणी के मार्गदर्शन में हजारों विद्यार्थियों ने तकनीकी और उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य संवारा। सार्वजनिक जीवन में उनकी सादगी, दूरदर्शिता और शिक्षा के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

सूरत नगर निगम द्वारा पूर्व महापौर के निधन पर सोमवार को नगर निगम कार्यालय और शिक्षा समिति के सभी स्कूलों को बंद रखा है। आवश्यक सेवा के काम जारी रहेंगे।

सूरत : राजस्थान युवा संघ कार्यालय में डॉ. महेंद्र कुमावत का भव्य स्वागत
राजस्थान युवा संघ कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजबंधुओं ने साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. महेंद्र कुमावत ने संगठन की एकजुटता, समाज सेवा और युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही युवाओं से समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

राजस्थान युवा संघ के मीडिया प्रभारी शीसपाल ने बताया कि डॉ. कुमावत के आगमन से कार्यकर्ताओं और युवाओं में नया उत्साह संचारित हुआ है। उन्होंने कहा कि संगठन समाजहित और युवा जागरूकता को लेकर निरंतर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में रामावतार पारीक, जगदीश शर्मा, गिरधारी राजपुरोहित, राजेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश कुमावत, विनोद सारस्वत, रमेश राठी, प्रदीप, मनीष पारीक, ओम प्रकाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

सूरत : नगर निगम चुनाव 2026 के विजयी उम्मीदवारों का गजट निगम को मिला
सूरत । सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव 2026 में विजयी उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा वाला गजट आखिरकार नगर निगम प्रशासन को प्राप्त हो गया है। गांधीनगर स्थित राज्य सरकार के अर्बन डेवलपमेंट एंड हाउसिंग डिपार्टमेंट द्वारा जारी यह गजट शुक्रवार को म्युनिसिपल कमिश्नर एम. नागराजन को सौंपा गया, जिसके बाद इसे निगम के सेक्रेटेरिएट विभाग को भेज दिया गया।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सूरत के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा विजयी उम्मीदवारों की सूची राज्य चुनाव आयोग को भेजी गई थी। इसके बाद राज्य सरकार की डिप्टी सेक्रेटरी भव्या मेहता ने 4 मई 2026 को सूची को मंजूरी प्रदान की थी। अब गजट जारी होने के साथ ही नई बॉडी के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

सूत्रों का कहना है कि सूरत मनपा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रिकॉर्ड 115 सीटों पर जीत दर्ज की है। गजट मिलने के बाद अब निगम का सेक्रेटेरिएट विभाग म्युनिसिपल कमिश्नर को पत्र लिखकर पहली जनरल मीटिंग की तारीख तय करने का अनुरोध करेगा।

इसके बाद म्युनिसिपल कमिश्नर एम. नागराजन नई सामान्य सभा बुलाने, मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव तथा स्टैंडिंग कमेटी के गठन को लेकर एजेंडा जारी करेंगे।

इसी बीच, सेक्रेटेरिएट विभाग विजयी उम्मीदवारों को भी पत्र भेजेगा, जिसमें चुनाव अधिकारी द्वारा जारी विजेता प्रमाणपत्र जमा कराने और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया जाएगा।

नगर निगम में नई सत्तारूढ़ बॉडी के गठन को लेकर अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

सूरत : लायन्स क्लब ऑफ सूरत ईस्ट और रेड क्रॉस चौर्यासी ब्रांच ने मनाया विश्व हाथ स्वच्छता दिवस
लायन्स क्लब ऑफ सूरत ईस्ट एवं रेड क्रॉस चौर्यासी ब्रांच द्वारा विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को हाथों की स्वच्छता के महत्व और संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर डॉ. प्रफुल्ल शिरोया ने कहा कि विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य संक्रमण के फैलाव को रोकना और स्वस्थ जीवन के लिए साबुन एवं पानी से हाथ धोने के महत्व के प्रति जनजागृति फैलाना है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा शुरू किया गया यह अभियान “स्वस्थ भारत” और सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

डॉ. शिरोया ने कहा कि साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है। कोविड-19 जैसी महामारियों और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए हाथों की स्वच्छता सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने बताया कि नियमित हाथ धोने की आदत से संक्रमणों को रोका जा सकता है और अनेक लोगों का जीवन सुरक्षित किया जा सकता है।

उन्होंने लोगों को भोजन करने से पहले, खाना बनाने से पहले, शौचालय के उपयोग के बाद, बाहर से घर आने पर तथा खांसी या छींक आने के बाद हाथ अवश्य धोने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमारे हाथ कई रोगों के वाहक बन सकते हैं, इसलिए उन्हें स्वच्छ रखना प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण दैनिक आदत होनी चाहिए। कार्यक्रम में महिला यूनिट की ऑफिसर कमांडिंग रेखा शिंदे, लायन किशोर मंगरोलिया, लायन जगदीश बोदरा तथा दिनेश पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सूरत : राज्य स्तरीय सहकारी प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, विशेषज्ञों ने दिए आधुनिक सहकारिता के गुर
सूरत जिले के कामरेज चार रास्ता स्थित श्री दगो पटेल सहकारी प्रबंधन केंद्र में गुजरात राज्य सहकारी संघ द्वारा 6 से 8 मई तक राज्य सहकारी शिक्षा प्रशिक्षकों के लिए तीन दिवसीय “प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गुजरात राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष घनश्यामभाई अमीन, मंत्री भीखूभाई पटेल तथा अरविंदभाई तागड़िया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं को सहकारिता क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों और अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान सहकारी क्षेत्र और बैंकिंग जगत के कई विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। बैंकिंग विशेषज्ञ आर.पी. रावल, भरूच जिला सहकारी बैंक के सलाहकार एवं गुजरात अर्बन बैंक फेडरेशन के सीईओ जे.वी. शाह सहित कई सहकारी अधिकारियों ने सहकारी प्रबंधन, प्रशासनिक व्यवस्था और आधुनिक बैंकिंग प्रणाली पर प्रशिक्षण दिया।

समापन समारोह में राज्य सहकारी संघ के पूर्व सहकारी प्रशिक्षक एवं वराछा सहकारी बैंक के संस्थापक अध्यक्ष सहकारिता अग्रदूत पी.बी. ढाकेचा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व संयुक्त रजिस्ट्रार जे.जे. शाह, सूरत जिला सहकारी बैंक के सीईओ महावीर सिंह, सुमुल डेयरी के अधिकारी आर.सी. पटेल, सीडी विभाग के प्रबंधक सुनीलभाई पटेल तथा पूर्व महाप्रबंधक मणिभाई पटेल ने भी सहभागिता की और विभिन्न विषयों पर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

अपने संबोधन में पी.बी. ढाकेचा ने कहा कि सहकारिता गतिविधियों में कार्य करना एक पवित्र सेवा है, क्योंकि सहकारी संस्थाएं समाज और लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निरीक्षक और प्रशिक्षक को गांवों की प्राथमिक सहकारी समितियों तक पहुंचकर सदस्यों, समिति पदाधिकारियों और प्रबंधकों को सहकारी कानूनों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा प्रबंधन प्रणाली की जानकारी देनी चाहिए।

उन्होंने युवाओं और नए सदस्यों को सहकारिता क्षेत्र से जुड़ने के लाभों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। साथ ही आधुनिक तकनीक और उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम उपयोग कर सहकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। पूर्व संयुक्त रजिस्ट्रार जे.जे. शाह ने भी सहकारी कानूनों की विस्तार से जानकारी देते हुए गांव स्तर के मंत्रियों और प्रबंधकों से इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

सूरत : एसजीसीसीआई के आगामी अध्यक्ष बने अशोक जीरावाला, निर्विरोध हुए निर्वाचित
सूरत। दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) के आगामी अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान उपाध्यक्ष अशोक जीरावाला को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

शुक्रवार, 8 मई 2026 को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के दिन अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन प्राप्त होने पर चुनाव अधिकारी विजय मेवावाला ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।

चैंबर की परंपरा के अनुसार उपाध्यक्ष ही अगले अध्यक्ष का पद संभालता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अशोक जीरावाला ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया और कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं आने से उनका निर्विरोध चयन तय हो गया।

अशोक जीरावाला को चैंबर के नए अधयक्ष चुने जाने वपर चुनाव अधिकारी, वर्तमान अध्यक्ष एवं समर्थकों ने शुभेच्छा दी।

वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला रोचक बन गया है। इस पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें सीए मितेश मोदी, रविराज देसाई, भरत वानावाला, मनीष कापड़िया, नितिन भरूचा और बिजल जरीवाला शामिल हैं।

चुनाव अधिकारी विजय मेवावाला ने जानकारी देते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 24 मई, रविवार को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, चैंबर के नियमों के अनुसार मतदान से एक दिन पहले तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में संभावित समझौते और नाम वापसी को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, चैंबर की राजनीति में इस समय बैठकों और लॉबिंग का दौर चरम पर है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर चुनावी मैदान में कौन-कौन उम्मीदवार अंत तक बने रहते हैं और क्या मतदान से पहले कोई सहमति बन पाती है।

सूरत : ‘वेल्थ एक्सपो 2026’ का शुभारंभ, निवेश और फाइनेंशियल ग्रोथ का बना बड़ा मंच
सूरत। दक्षिण गुजरात के उद्योगपतियों, निवेशकों और फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए सरसाना स्थित सूरत इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (एसआईईसीसी) में शुक्रवार से ‘वेल्थ एक्सपो 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ।

‘द सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ (एसजीसीसीआई) और ‘जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन’ (जीतो) सूरत की संयुक्त पहल से आयोजित इस तीन दिवसीय मेगा इवेंट का उद्घाटन देश के प्रसिद्ध निवेशक और अबैकस एसेट मैनेजमेंट के फाउंडर सुनील सिंघानिया ने किया।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में उद्योगपति, निवेशक, फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स और चैंबर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान फाइनेंशियल मैनेजमेंट, निवेश के नए अवसरों, इक्विटी मार्केट, AIF और भारत की आर्थिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

चैंबर के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने स्वागत भाषण में कहा कि ‘वेल्थ एक्सपो 2026’ उनका एक व्यक्तिगत सपना था, जिसे अब साकार रूप मिला है। उन्होंने बताया कि सूरत के अलावा अहमदाबाद, मुंबई और जयपुर जैसे शहरों से भी इस आयोजन को शानदार प्रतिसाद मिला है।

उन्होंने सूरत की व्यावसायिक क्षमता और संघर्षशीलता की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर हर चुनौती के बाद और अधिक मजबूती से उभरता है।

जीतो सूरत के अध्यक्ष और जैनम ब्रोकिंग के फाउंडर मिलन परिख ने कहा कि वर्तमान दौर में केवल कमाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही वित्तीय योजना और समझदारी से निवेश करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो निवेशकों और उद्यमियों के लिए वित्तीय जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान ‘वेल्थ एक्सपो 2027’ का भी कर्टेन रेजर प्रस्तुत किया गया। आयोजकों ने घोषणा की कि अगले वर्ष यह एक्सपो 12 से 14 मार्च 2027 के बीच आयोजित किया जाएगा और उसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है।

पहले दिन मेहता वेल्थ के क्रुणाल मेहता के साथ आयोजित रैपिड फायर सत्र में सुनील सिंघानिया ने निवेशकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि सूरत के लोग व्यापार और निवेश के मामले में हमेशा सक्रिय और जागरूक रहते हैं।

उन्होंने लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट को वेल्थ क्रिएशन की सबसे मजबूत रणनीति बताते हुए कहा कि बढ़ती अर्थव्यवस्था में इक्विटी सबसे बेहतर रिटर्न देती है, जबकि ट्रेडिंग केवल रोमांच देती है।

सुनील सिंघानिया ने भारत को दुनिया की सबसे स्थिर नेतृत्व वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताते हुए सेमीकंडक्टर, मेटल और फार्मा सेक्टर में आने वाले समय में बड़े अवसरों की संभावना जताई। उन्होंने निवेशकों को भारत की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा रखने और एसेट एलोकेशन को समझदारी से अपनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम में जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट करण दत्ता, मोटिवेशनल स्पीकर एवं उद्योगपति पद्मश्री सावजीभाई ढोलकिया सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने भी निवेशकों को मार्गदर्शन दिया। समारोह में चैंबर के पूर्व अध्यक्षों, विभिन्न वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों और उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही।

सूरत : मई-2026 को “सोलर मंथ” के रूप में मनाएगा डीजीवीसीएल, ‘पीएम सूर्य घर’ योजना को मिलेगा बढ़ावा
सूरत। दक्षिण गुजरात वीज (बिजली) कंपनी लिमिटेड (डीजीवीसीएल) द्वारा मई-2026 को “सोलर मंथ” के रूप में मनाया जाएगा। यह अभियान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “पीएम सूर्य घर: फ्री बिजली योजना” के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम से जोड़ना है।

भारत सरकार ने 13 फरवरी 2024 को “पीएम सूर्य घर: फ्री बिजली योजना” शुरू की थी। इस योजना के तहत देशभर में एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लगभग ₹75,021 करोड़ की लागत वाली इस योजना में तीन किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन पर प्रति उपभोक्ता ₹78,000 तक की केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग और सौर ऊर्जा की अधिक उपलब्धता को देखते हुए मई-2026 को विशेष अभियान माह घोषित किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाना है।

अभियान के दौरान चार प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इनमें “पीएम सूर्य घर” राष्ट्रीय पोर्टल पर अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करना, रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया तेज करना, लंबित निरीक्षणों का शीघ्र निपटारा तथा अधिक संख्या में वेंडरों का पंजीकरण शामिल है।

घरेलू उपभोक्ताओं, रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशनों और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं, रजिस्टर्ड वेंडर्स द्वारा इंस्टॉलेशन कार्य में तेजी लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

केंद्र सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा मई-2026 के प्रदर्शन के आधार पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित भी किया जाएगा। इनमें सबसे अधिक आवेदन, सबसे अधिक इंस्टॉलेशन, सबसे अधिक निरीक्षण और सबसे अधिक वेंडर रजिस्ट्रेशन करने वाले राज्यों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

दक्षिण गुजरात वीज (बिजली) कंपनी लिमिटेड ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से योजना का अधिकतम लाभ लेने की अपील की है। योजना से जुड़ी जानकारी के लिए उपभोक्ता डीजीवीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट
पर विजिट कर सकते हैं या कस्टमर केयर नंबर 19123 पर संपर्क कर सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, इस योजना से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी और साथ ही गुजरात को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल होने में भी मदद मिलेगी।

सूरत : कॉर्पोरेटर बनने से पहले ही मैदान में उतरे BJP के विजयी उम्मीदवार
सूरत। सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विजयी उम्मीदवार आधिकारिक रूप से कॉर्पोरेटर बने बिना ही मैदान में सक्रिय हो गए हैं।

गजट नोटिफिकेशन जारी होने से पहले ही कई नवनिर्वाचित उम्मीदवार नगर निगम अधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर सड़क, ड्रेनेज, पानी और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं।

शहर में यह चर्चा का विषय बन गया है कि कई विजयी उम्मीदवार अत्यधिक उत्साह में अधिकारियों को निर्देश देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल ये उम्मीदवार अपने चुनाव क्षेत्रों में जनसमस्याओं को लेकर सक्रियता दिखा रहे हैं और विभिन्न सामाजिक व सामुदायिक कार्यक्रमों में “कॉर्पोरेटर” के रूप में भाग ले रहे हैं।

सूरत नगर निगम चुनाव में BJP को रिकॉर्ड 115 सीटों पर जीत मिली है, जिनमें 73 उम्मीदवार पहली बार कॉर्पोरेटर बनने जा रहे हैं। हालांकि राज्य सरकार के शहरी विकास विभाग की ओर से अब तक आधिकारिक गजट अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन इसके बावजूद कई विजयी उम्मीदवारों ने क्षेत्रीय गतिविधियां तेज कर दी हैं।

सूत्रों के अनुसार, कुछ नेता संभावित पदों और कमेटियों में जगह पाने की उम्मीद में लगातार फील्ड विजिट कर रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की जा रही हैं।

राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी स्टैंडिंग कमेटी और अन्य महत्वपूर्ण समितियों में स्थान पाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

कई क्षेत्रों में एक-दो विजयी उम्मीदवार अधिकारियों की टीम के साथ दौरे पर नजर आए, जिससे पैनल के अन्य सदस्यों में भी असंतोष की चर्चा सामने आई है।

वहीं आम लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यही सक्रियता अगले पांच वर्षों तक भी बनी रहेगी या फिर यह केवल शुरुआती राजनीतिक उत्साह तक सीमित रहेगी।

फिलहाल, चुनाव परिणाम के बाद शुरू हुई यह दौड़-भाग सूरत की राजनीति में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।