जल्द ही भारत में आएगा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर; जानिए कौन सी कंपनी लेकर आ रही है?
भारत में जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को लॉन्च किया जा सकता है। दिल्ली एंगलिया ओमेगा ग्रुप की कंपनी ओमेगा सेकी आने वाले दो सालों में भारत भर में टू व्हीलर, फोर व्हीलर कार्गो वाहन और एक ट्रैक्टर सहित अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की है। कंपनी अगले साल के अंत तक अपनी डीलरशिप की संख्या को 200 तक करने का लक्ष्य रख रही है। एंगालियन ओमेगा ग्रुप के चेयरमैन उदय नारंग ने बताया कि कंपनी अपनी इन योजनाओं के लिए 1000 करोड़ एकत्र करने की योजना बना रही है। उन्होंने आगे कहा कि वह इस कार्य के लिए कारखाने बनाने जा रहे है और लगातार उत्पादन बढ़ा कर अगले कुछ सालों तक लगातार आगे बढ़ना है। ओमेगा सेकी मोबिलिटी के मैनेजमेंट डायरेक्टर देव मुखर्जी ने बताया कि कंपनी आने वाले साल के अप्रैल तक कैरिज सेगमेंट और इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा फोर व्हीलर कार्गो और ट्रैक्टर को साल 2022 में लॉन्च किया जाएगा। क्या होगा ई ट्रैक्टर में खास:- ई ट्रैक्टर में खास बात तो यह होगी की इसके इंजन […]

भारत में जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को लॉन्च किया जा सकता है। दिल्ली एंगलिया ओमेगा ग्रुप की कंपनी ओमेगा सेकी आने वाले दो सालों में भारत भर में टू व्हीलर, फोर व्हीलर कार्गो वाहन और एक ट्रैक्टर सहित अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की है। कंपनी अगले साल के अंत तक अपनी डीलरशिप की संख्या को 200 तक करने का लक्ष्य रख रही है।
एंगालियन ओमेगा ग्रुप के चेयरमैन उदय नारंग ने बताया कि कंपनी अपनी इन योजनाओं के लिए 1000 करोड़ एकत्र करने की योजना बना रही है। उन्होंने आगे कहा कि वह इस कार्य के लिए कारखाने बनाने जा रहे है और लगातार उत्पादन बढ़ा कर अगले कुछ सालों तक लगातार आगे बढ़ना है। ओमेगा सेकी मोबिलिटी के मैनेजमेंट डायरेक्टर देव मुखर्जी ने बताया कि कंपनी आने वाले साल के अप्रैल तक कैरिज सेगमेंट और इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा फोर व्हीलर कार्गो और ट्रैक्टर को साल 2022 में लॉन्च किया जाएगा।
क्या होगा ई ट्रैक्टर में खास:-
ई ट्रैक्टर में खास बात तो यह होगी की इसके इंजन में लगभग 300 ऐसे पार्ट्स नहीं होंगे, जो नियमित ट्रैक्टर में आते है। जिससे कि ट्रैक्टर का मेंटेनेंस खर्च बचाया जा सकेगा। इसके अलावा इसमें बैटरी स्वैपिंग, रिजनरेटिव ब्रेकिंग, पॉवर इन्वर्जन और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स होंगे।
इसके अलावा ट्रैक्टर सिंगल चार्ज पर 75 किलोमीटर तक दौड़ सकेगा। इसकी महत्तम रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा होंगी। कंपनी का कहना है कि 6 एचपी का यह ट्रैक्टर डीजल से चलने वाले 21 एचपी कर ट्रैक्टर के बराबर होगा।