भारतीय रेलवे का ये ‘शेषनाग’ देखा कि नहीं!?
2.8 किमी लंबी मालगाड़ी का किया सफलत परिचालन गाड़ी ऐसी जो खत्म ही ना हो भारतीय रेलवे यात्री गाड़ियों का कुछ हिस्सा निजी हाथों में सौंपने जा रहा है। इस बाबत दो दिनों से खबरें सुर्खियों में हैं। लेकिन भारतीय रेलवे के अजब कारनामे से जुड़ी एक और जानकारी आपको दे देते हैं। रेल मंत्री पियुष गोयल ने ट्वीट करके भारतीय रेल की मालगाड़ी ‘शेषनाग’ के बारे में तथ्य साझा किये हैं। उनके अनुसार भारतीय रेलवे ने देश में रेकॉर्ड 2.8 किमी लंबी मालड़ी का सफलतापूर्वक परिचालन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मालगाड़ी को नाम दिया गया है शेषनाग, क्योंकि चार ट्रेनों को जोड़कर यह एक ट्रेन बनाई गई। इसमें लगे डिब्बों की लंबाई 2.8 किमी है। इस गाड़ी का उद्देश्य है अधिक से अधिक सामान एक साथ एक से दूसरे स्थान पर भेजना। पहले ये वीडियो देखिये। रेलवे द्वारा देश में रेकार्ड 2.8 किमी लंबी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक परिचालन किया गया। 4 ट्रेनों को जोड़कर शेषनाग नाम से मालगाड़ी चलाने का यह प्रयोग सफल रहा। इससे एक बार में अधिक सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान […]

2.8 किमी लंबी मालगाड़ी का किया सफलत परिचालन
गाड़ी ऐसी जो खत्म ही ना हो
भारतीय रेलवे यात्री गाड़ियों का कुछ हिस्सा निजी हाथों में सौंपने जा रहा है। इस बाबत दो दिनों से खबरें सुर्खियों में हैं। लेकिन भारतीय रेलवे के अजब कारनामे से जुड़ी एक और जानकारी आपको दे देते हैं।
रेल मंत्री पियुष गोयल ने ट्वीट करके भारतीय रेल की मालगाड़ी ‘शेषनाग’ के बारे में तथ्य साझा किये हैं। उनके अनुसार भारतीय रेलवे ने देश में रेकॉर्ड 2.8 किमी लंबी मालड़ी का सफलतापूर्वक परिचालन किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मालगाड़ी को नाम दिया गया है शेषनाग, क्योंकि चार ट्रेनों को जोड़कर यह एक ट्रेन बनाई गई। इसमें लगे डिब्बों की लंबाई 2.8 किमी है। इस गाड़ी का उद्देश्य है अधिक से अधिक सामान एक साथ एक से दूसरे स्थान पर भेजना। पहले ये वीडियो देखिये।
रेलवे द्वारा देश में रेकार्ड 2.8 किमी लंबी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक परिचालन किया गया। 4 ट्रेनों को जोड़कर शेषनाग नाम से मालगाड़ी चलाने का यह प्रयोग सफल रहा।
इससे एक बार में अधिक सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जा सकता है। pic.twitter.com/FgQocG00La
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 2, 2020
वीडियो से साफ जाहिर है कि वाकई गाड़ी बहुत लंबी है, शेषनाग की तरह, एक बार प्लेटफोर्म स गुजरना शुरु करे तो खत्म होने का नाम ही न ले। इस ट्रेन में कुल चार इंजन लगाये गये। भारतीय रेल पटरियों पर दौड़ने वाली यह सबसे लंबी ट्रेन थी। जरा दूसरे एंगल से देखें।
Indian Railways operates #SheshNaag, a 2.8 Km long train amalgamating 4 empty BOXN rakes, powered by 4 sets of electric locomotives. 'SheshNaag' is the longest train ever to run on Indian Railways. pic.twitter.com/3aXM9Ynwgb
— DD News (@DDNewslive) July 2, 2020
रेल मंत्री ने वीडियो पोस्ट किया, जिसे देख लोग खुश भी हुए और आपस में मजाक भी करते दिखे। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने डिब्बों की संख्या गिननी चाही लेकिन 100 आंकड़ा पूरा करने के बाद मैं तो थक गया। दूसरे ने कहा मैं तो डिब्बों की संख्या गिनते-गिनते थक गया।
उधर एक यूजर ने रेलमंत्री को सुझाव दे डाला कि वे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड के लिये एप्लाय करवा दें, शायद दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन निकल आये ये शेषनाग।
आपको ये ट्रेन देखकर कैसा लगा? कमेन्ट अवश्य करें।