Golden Globes 2023 में RRR के "नाटू नाटू" ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीता

Golden Globes 2023 में RRR के

आरआरआर नेटफ्लिक्स पर भारत की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म भी बन गई है

गोल्डन ग्लोब 2023 के मंच से भारतीय सिनेमा उद्योग के लिये खुशखबरी आई है। जी हां, निर्देषक एस एस राजामौली की सुपरहिट फिल्म आरआरआर के गीत ‘नाटू नाटू’ को सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सोन्ग का पुरस्कार मिला है। इस कैटेगरी में आरआरआर के इस गाने की टक्कर में टेलर स्विफ्ट और रिहाना गाने थे। 

विदेशी भूमि पर इस प्रकार फिल्म एवॉर्ड मंच पर भारत की ओर से नामांकन पाने वाली आरआरआर तीसरी फिल्म है। इससे पहले 1988 में सलाम बॉम्बे और 2001 में मॉनसून वेडिंग नामांकित हुई थी। इस फिल्म के खास आकर्षणों में निर्देशक राजामौली  के अलावा अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर हैं। जिस गाने को पुरस्कार से नवाजा गया है उसके संगीतकार हैं एम एम कीरावानी और इसके बोल लिखे हैं काला भैरवा और राहुल सिप्लीगुंज। 

11012023-30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्डन ग्लोब्स 2023 में "नाटू नाटू" के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीतने के लिए RRR टीम को बधाई दी।

आपको बता दें कि आरआरआर फिल्म ने बॉक्स ‌ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे और 1200 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। मूल फिल्म तेलगू में है, लेकिन इसका हिंदी संस्करण ओटीटी प्लेटफोर्म नेटफ्लिक्स पर 20 मई को रिलीज किया गया था। इतना ही नहीं इस प्लेटफोर्म पर आरआरआर भारत की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है। 

Tags: Bollywood