सूरत : चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष पद पर रवि राज देसाई की शानदार जीत

भारी मतों से दर्ज की जीत, प्रतिद्वंद्वी नितिन भरूचा की ज़मानत ज़ब्त

सूरत : चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष पद पर रवि राज देसाई की शानदार जीत

शहर के व्यापारिक और औद्योगिक जगत में चर्चित चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में रवि राज देसाई ने भारी बहुमत के साथ शानदार जीत हासिल की। चुनाव परिणाम में उनके प्रतिद्वंद्वी नितिन भरूचा को करारी हार का सामना करना पड़ा, वहीं उनकी ज़मानत भी ज़ब्त हो गई।

चुनाव में कुल 2505 वोट डाले गए थे, जिनमें से 18 वोट रद्द घोषित किए गए। इस तरह कुल 2486 वैध मतों की गिनती में रवि राज देसाई को 1887 वोट प्राप्त हुए, जबकि नितिन भरूचा को मात्र 599 वोट ही मिल सके। भारी अंतर से मिली इस जीत के बाद व्यापारिक समुदाय में रवि राज देसाई के समर्थन को लेकर व्यापक चर्चा रही।

सूत्रों के अनुसार, चुनाव से पहले कई गणमान्य सदस्यों के बीच उपाध्यक्ष पद के लिए विभिन्न नामों पर चर्चा हुई थी। नितिन भरूचा और नवलोहिया के नामों पर भी सहमति बनाने की कोशिश की गई, लेकिन अंततः सभी पक्षों को स्वीकार्य उम्मीदवार के रूप में रवि राज देसाई के नाम पर मुहर लगी।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्योग जगत के लोगों ने रवि राज देसाई को बधाई देते हुए उनसे चैंबर की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई।

Tags: Surat