इंटरनेशनल
अमेरिकी शहर टोपेका का नया नाम *गूगल*
वॉशिंगटन। अमेरिका के कन्सास राज्य की राजधानी टोपेका ने विश्र्वविख्यात इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी गूगल द्वारा उसे अपने हाई स्पीड ब्रॉडबैंड नेटवर्क के परीक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने को देखते हुए कुछ समय के लिए अपना नाम 'गूगल' कर दिया है। टोपेका के मेयर विलियम बुटेंन ने इस आशय का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मार्च महीने में टोपेका को गूगल, कन्सास फाइबर ऑप्टिक्स शहर की राजधानी के नाम से जाना जाएगा। शहर की आधिकारिक वेबसाइट टोपेका डॉट ओआरजी आगतुंकों का स्वागत बड़े बड़े रंगीन अक्षरों में लिखे द सिटी ऑॅफ गूगल के नाम से करने लगी है। इसमें मेयर बुटेंन की घोषणा का एक लिंक भी दिया गया है। गूगल ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह परीक्षण के तौर पर अल्ट्रा हॉई स्पीड ब्रॉडबैंड नेटवर्क का निर्माण करेगी। इससे इंटरनेट की स्पीड आज की तुलना में सौ गुना तेज हो जाएगी। उसने कहा था कि अमेरिका के कई छोटे परीक्षण केंद्रो पर एक गीगाबाईट प्रति सेकेंड वाले नेटवर्क का निर्माण भी करेगी। अमेरिका के कई समुदाय इस परीक्षण में भाग लेना चाहते हैं। परीक्षण में भाग लेने के लिए २६ मार्च तक गूगल को सूचित करना होगा। चुने हुए समुदायों की घोषणा इस वर्ष बाद में की जाएगी।
|