इंटरनेशनल
भरत नेपाली ने ली जमीम की हत्या की जिम्मेदा
काठमांडू । अंडर वर्ल्ड माफिया सरगना छोटा राजन के करीबी रहे दिल्ली के गैंगस्टर भरत नेपाली ने जमीम शाह की हत्या कराने का दावा किया है। ज्ञात हो कि आईएसआई और अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लिए काम करने वाले नेपाल के मीडिया कारोबारी जमीम की यहां भारतीय दूतावास के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नेपाली ने जमीम की हत्या के लिए उसकी भारत विरोधी गतिविधियों को मुख्य कारण बताया है। जमीम की हत्या में नेपाल पुलिस ने २० लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा कि उसके हाथ हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस ने हालांकि भरत के दावे के बारे में कोई जानकारी होने से इन्कार कर दिया। एक स्थानीय टीवी चैनल के मुताबिक दिल्ली के भरत नेपाली ने फोन पर दावा किया कि जमीम की हत्या उसके ही आदमियों ने की है। मालूम हो कि भरत पिछले साल छोटा राजन गिरोह से अलग हो गया था। भारत में हत्या के कई मामलों में वांछित भरत नेपाली फरार चल रहा है।
|