इंटरनेशनल
दक्षिण-पश्चिम आस्ट्रेलिया में सूखा द.ध्रु
पेरिस । आस्ट्रेलिया के द.पश्चिमी क्षेत्र में गत १९७० के दशक से पड़ते रहे सूखे की वजह वैज्ञानिकों ने दक्षिणी ध्रुव के पूर्वी हिस्से में होते रहे हिमपात को बताया है। आस्ट्रेलियायी दक्षिण ध्रुव प्रभाग के शोधकर्ता रौस वैन ओमन और विन मॉर्गेन की दलील है कि सूखे के दौरान शाीतकालीन बारिश १५-२० फीसदी कम हो जाती है। पिछले ७५० वर्षो में ऐसा कभी नहीं हुआ था। इसी संदर्भ में दक्षिणी धु्रव के पूर्वी हिमाच्छादित सागर तट के कानूनी गुम्बद-लॉ डोम- क्षेत्र में भारी हिमपात होना देखा जाता है। जाहिर है एक और भारी हिमपात होता है तो दूसरी ओर सूखा बना रहता है क्योंकि ठंडी और सुखी हवा उार की ओर चलते हुए दक्षिण-पश्चिमी आस्ट्रेलिया को थोड़ी बारिश दे जाती है। इसके विपरीत गरम आर्द्र हवा दक्षिणी ध्रुव के पूर्वी क्षेत्र की ओर बढ़ती है जिससे भारी हिमपात होता है। जाहिर है यह सूखा मानव करतूतों की वजह से पड़ता रहा है। पूर्व में भी सूखे की वजह ग्रीन हाऊस गैस उत्सर्जन बताई जा चुकी है।
|