गजब दुनिया
हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी से अस्थमा होन
लंदन। वैज्ञानिकों ने बताया रजोनिवृति के बाद एंस्ट्रोजिन अकेली हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी लेने से अस्थमा (दमा) होने की संभावना बढ़ जाती है। फंञंस में शोधकर्ताओं ने इस संभावना की पुस्टि करने के लिए १२ साल तक ५८,००० महिलाओं का अध्ययन किया और पाया जिन महिलाओं ने इस थेरेपी का प्रयोग नही किया था की तुलना में उन महिलाओं में जिन्होंने इस थेरेपी का इस्तेमाल किया था में अस्थमा होने की संभावना २१ प्रतिशत ज्यादा पाई गई है। अध्ययन के निदेशक लीन मिटकाफ ने बताया ऐसे साक्ष्य मिले है जो महिला हार्मोन और रिप्लेसमेंट थेरेपी का संबंध अस्थमा और उसकी जटिलता से होने की पुस्टि करते है। विशेषज्ञों का कहना है कि युवा महिलाओं में माहवारी शुरू होने के आद अस्थमा होना एक आम बात है और इसकी जटिलता भी माहवारी और गर्भ के दौरान विभिन्न स्तर की रहती है। उन्होंने बताया रजोनिवृति जैसे लक्ष्णों गालों पर गर्माहाट, योनि मार्ग में खुश्की इत्यादि के लिए यह थेरेपी काफी प्रभावशील साबित हो सकती है। लेकिन इससे स्तर कैंसर, अंडाशय का कैंसर, लकवा तथा अन्य कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याऐं पैदा होने की जोखिम से इंकार नहीं किया जा सकता है।
|