गजब दुनिया
बुढ़ापे के लिए जिम्मेदार जीन की पहचान
लंदन। वैज्ञानिकों के एक अंतराष्ट्रीय दल ने उन खास अनुवांशिक भिन्न जीनों की पहचान की है जो मनुष्यों में जैविकीय बुढ़ोप का कारण बनते है। संपूर्ण मानव जीनोम में पांच लाख से ज्यादा अनुवांशिक भिन्न जीनों का विश्लेषण करने के बाद शोधकर्ताओं ने इन भिन्न जीनों को खोजा जो कि टीईआरसी जी के समीप पाए गए। लीसे स्तर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर नीलेश समानी सामयिक बुढ़ापा जो कि आयु से जुड़ा है। इसमें यह देखा जाता है कि वास्तव में आपकी उम्र क्या है। जबकि दूसरा जैविकीय बुढ़ापा अर्थात व्यक्ति की उम्र की तुलना में कहीं ज्यादा उसकी कोशिकांए बूढ़ी हो गई हैं। समानी ने कहा कि आयु से जुड़ी बीमारियों में दिल की बीमारी शमिल है जबकि कैंसर की कुछ बीमारियों का संबंध आयु की बजाए जैविकीय होता है।
|