Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

बोलीवुड

एक दूसरे के करीब आने लगे शाहिद- दीपिका

अगर अपने-अपने लवर से जुदा होकर कोई हीरो-हीरोइन आपस में मिल जाएं, तो क्या हो? जाहिर है कि वे धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आकर नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करेंगे। खबर है कि दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के बीच भी आजकल कुछ ऐसा ही चल रहा है। खबर है कि एक फिल्म के लिए साइन किए जाने के बाद दीपिका और शाहिद एक-दूसरे के ज्यादा करीब आ गए हैं। फिलहाल सिंगल माने जा रहे इन दोनों स्टार्स के करीब आने से इंडस्ट्री में चर्चाएं काफी गर्म हैं। सूत्रों के मुताबिक शाहिद दीपिका को पिछले हफ्ते साथ में एक नाइट क्लब में मस्ती करते देखा गया। इससे पहले शाहिद दीपिका के घर भी गए थे। गौरतलब है कि इससे पहले दीपिका का रणबीर कपूर और शाहिद का प्रियंका चोपड़ा के साथ ब्रेकअप हो चुका है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि अपनी-अपनी लव रिलेशनशिप के एंड के बाद ये दोनों ही नए पार्टनर की तलाश में हैं। ऐसे में शाहिद-दीपिका को एक-दूसरे से बेहतर पार्टनर शायद कोई नहीं मिल सकता। वैसे तो शाहिद और दीपिका पहले से भी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अपने-अपने लवर्स से ब्रेकअप के बाद दोनों की रिलेशनशिप और मजबूत हो गई है। शाहिद और दीपिका इस बारे में कमेंट करने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। लगे रहिए शाहिद-दीपिका। हो सकता है कि ऊपर वाले ने आप दोनों को ही एक-दूसरे के लिए बनाया हो!


लोकतेज में और भी


ताजा समाचार


क्रिकेट


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600