बोलीवुड
मिनीषा की छह इच्छाएं
अभिनेत्री मिनिषा लांबा की इच्छाएं बढ़ती जा रही हैं। वे दिन-ब-दिन लालची होती जा रही हैं। मिनिषा बिना वर्कआउट के परफेक्ट फिगर चाहती हैं। वे चाहती हैं कि उनकी हर फिल्म सफल रहे। पिछले दिनों मिनिषा ने इन अनोखी इच्छाओं के बारे में बताया। उनसे पूछा गया कि वे ईश्वर से क्या मांगेंगी? इस प्रश्न को सुनते ही मिनिषा का चेहरा खिल उठा। ऐसा लगा, जैसे काफी वक्त से वे चाह रही थीं कि उनसे यह सवाल पूछा जाए। मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, मेरी छह इच्छाएं हैं। पहली यह है कि मैं जीवन-भर उन्नीस साल की ही रहूं। दूसरी है, मैं हमेशा काम में बिजी रहूं। तीसरी है, बिना वर्कआउट के अच्छी फिगर मिल जाए। चौथी है, दुनिया-भर की खूबसूरत जगहों की सैर करने का मौका मिले। पांचवीं इच्छा के बारे में सुनकर सभी चौंक जाएंगे। मैं चाहती हूं कि मुझे डेनियल क्रेग के साथ डेट पर जाने का मौका मिले। छठी और आखिरी इच्छा है, मैं हमेशा लकी रहूं। वाह मिनिषा..! आपकी इच्छाएं तो सचमुच अनोखी हैं, लेकिन ये कभी पूरी भी होंगी, ऐसा कहना मुश्किल
|