बोलीवुड
शाहर्खि और मैं एक दूसरे से जुड़े हैं
शाहर्खि खान की आने वाली फिल्म माई नेम इज खान इस वक्त कठिनाइयों का सामना कर रही है। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर का कहना है कि वह शाहर्खि के साथ व्यापारिक साझीदार से कहीं ज्यादा एक भाई के रूप में जुड़े हैं। करण जौहर ने कहा कि माई नेम इज खान वह फिल्म है जिससे उनका और शाहर्खि का भावनात्मक लगाव है। उन लोगों ने यह फिल्म पैसा कमाने के लिए नहीं बनाई है। करण जौहर की फिल्म निर्माण कंपनी श्धर्मा प्रोडक्शन्सश् और शाहर्खि खान की रेड चिली एंटरटेनमेंट ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। करण ने कहा कि वे एक दूसरे के साथ पारिवारिक रूप से जुड़े हैं। शाहर्खि और उनका उपनाम अलग हो सकता है, लेकिन यह भाइचारे की भावना को दूर नहीं ले जा सकता जिसको वे दोनों साथ लेकर चल रहे हैं।
|