खेल
हॉकी विश्र्वकप केलिए आस्ट्रेलियाई टीम घो
मेलबर्न । दिल्ली में २८ फरवरी से १३ मार्च तक होने वाले हॉकी विश्र्वकप केलिए पिछले दो बार केउपविजेता आस्ट्रेलिया ने आज अपनी १८ सदस्यीय टीम घोषित कर दी। भारतीय टीम के पूर्व तकनीकी सलाहकार रिक चार्ज्सवर्थ के मार्गदर्शन में तैयारियां कर रही आस्ट्रेलियाई टीम की नजरें २४ साल बाद एक बार फिर पदक जीतने पर है। आस्ट्रेलियाई टीम लगभग वही है जिसने पिछले साल के आखिर में मेलबर्न में चैम्पियंस ट्राफी जीती थी। विश्व कप से पहले आस्ट्रेलियाई टीम १७ से १९ फरवरी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट की श्रृंखला खेलेगी। टीम - डेस एबोट, जार्ज बेजले, ग्रीम बेगबी, कील ब्राउन, नाथन बर्गर्स, मैथ्यू बी, लियाम डि यंग, ल्यूक डोर्नर, जैमी डि्वयेर, काइरोन गोवर्स, रोब हामंड, फर्गस कावानेग, मार्क नोल्स, एडी आकेंडेन, साइमन ओर्चार्ड, ग्रांट शूबर्ट, मैथ्यू स्वान, ग्लेन टर्नर।
|