Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

क्रिकेट

पाक टीम से अकमल और बट की छुट्टी

कराची। आस्ट्रेलियाई दौरे पर पूरी तरह से विफल होने केबाद पाकिस्तान टीम में भारी फेरबदल किया गया है। सीनियर बल्लेबाज कामरान अकमल और सलमान बट को इंग्लैंड के खिलाफ दुबई में होने वाले दो ट्‌वेंटी२० मैचों के लिये पाकिस्तानी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है जबकि शोएब मलिक टीम के कप्तान होंगे। आस्ट्रेलिया दौरे पर तीनों प्रारूपों में सूपड़ा साफ होने के बाद पाकिस्तानी टीम में बदलाव अपेक्षित थे। गेंद से छेडख़ानी के आरोप में दो मैचों का प्रतिबंध झेल रहे टी२० कप्तान शाहिद अफरीदी की जगह मलिक को कप्तान बनाया गया है।
गौरतलब है कि तेज गेंदबाज राव इफ्तिखार और मोहम्मद आसिफ भी टीम में नहीं है जिन्हें पिछली बार ड्रग के साथ पकड़े जाने के कारण संयुक्तअरब अमीरात में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। हैरत की बात यह है कि इंतिखाब आलम टीम के कोच बरकरार रखे गए हैं जबकि पूर्व टेस्ट बल्लेबाज एजाज अहमद बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच होंगे।
टीम इस प्रकार हैः
शोएब मलिक (कप्तान), इमरान नजीर, इमरान फरहत, खालिद लतीफ, उमर अकमल, शाहिद अफरीदी, यासिर अराफात, अホदुल रज्जााक, सरफराज अहमद, उमर गुल, मोहम्मद ताल्हा, फवाद आलम, वहाब रियाज, सईद अजमल।


लोकतेज में और भी


बोलीवुड


ताजा समाचार


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600